LIC AAO 2025: आवेदन से पहले जान लें योग्यता की शर्तें
LIC AAO Eligibility Criteria 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने LIC AAO Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर के लाखों उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर रहे हैं। लेकिन ध्यान रहे – आवेदन तभी मान्य होगा जब आप LIC AAO Eligibility Criteria 2025 को पूरा करेंगे। इसमें शैक्षिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और आरक्षण नियम शामिल हैं। अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करता है तो उसका आवेदन सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
कैंडिडेट की मदद करने के लिए हमने इस पोस्ट में LIC AAO Eligibility Criteria 2025 यानि शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और आरक्षण की पूरी जानकारी दी है.
LIC AAO 2025: शैक्षिक योग्यता और अनुभव
एलआईसी ने अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षिक योग्यताएं तय की हैं। आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं:
-
Generalist (सामान्य): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
-
Assistant Engineer (Civil): B.E./B.Tech (सिविल) + 3 साल का अनुभव मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स में।
-
Assistant Engineer (Electrical): B.E./B.Tech (इलेक्ट्रिकल) + 3 साल का अनुभव प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में।
-
AAO (Chartered Accountant): स्नातक + ICAI फाइनल पास और ICAI में मेंबरशिप।
-
AAO (Company Secretary): स्नातक + ICSI की सदस्यता।
-
AAO (Actuarial): स्नातक + IAI/UK से कम से कम 6 पेपर क्लियर और सदस्यता नंबर।
-
AAO (Insurance Specialist): स्नातक + Fellowship of Insurance Institute of India + 5 साल का अनुभव IRDAI रेगुलेटेड कंपनियों में।
-
AAO (Legal): कानून में स्नातक (50% सामान्य / 45% SC/ST/PwBD) + 2 साल का अनुभव एडवोकेट/लॉ ऑफिसर के रूप में।
Must read, LIC AAO Notification 2025 Out for 841 posts
LIC AAO 2025: आयु सीमा
-
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
-
विशेष पद (CA और Legal): 32 वर्ष तक
LIC AAO 2025: आयु में छूट (Age Relaxation)
सरकारी नियमों के अनुसार कुछ श्रेणियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी:
-
OBC उम्मीदवार: 3 वर्ष
-
SC/ST उम्मीदवार: 5 वर्ष
-
PwBD (सामान्य): 10 वर्ष
-
PwBD (OBC): 13 वर्ष
-
PwBD (SC/ST): 15 वर्ष
LIC AAO आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना जरूरी है:
-
फोटो (20KB–50KB) – हाल का पासपोर्ट साइज।
-
सिग्नेचर (10KB–20KB) – ब्लैक इंक पेन से साफ-सुथरा।
-
लेफ्ट थम्ब इंप्रेशन (20KB–50KB) – बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के लिए जरूरी।
-
हैंडरिटन डिक्लेरेशन (50KB–100KB) – निर्धारित फॉर्मेट में।
LIC AAO Handwritten Declaration 2025: जानें सैंपल टेक्स्ट, फॉर्मेट, साइज और अपलोड गाइडलाइन
स्टूडेंट्स के लिए मैसेज
अगर आप LIC AAO 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो आवेदन से पहले पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को ध्यान से पढ़ें। यही आपका पहला कदम है सफलता की ओर, क्योंकि गलत आवेदन सीधे रिजेक्ट हो जाएगा।
LIC AAO Related Posts | |
LIC AAO Previous Year Paper | LIC AAO Syllabus |
LIC AAO Cut-Off | LIC AAO Salary |
LIC AAO Insurance Awareness Questions Asked in Previous Year | History of Life Insurance in India |