Latest Hindi Banking jobs   »   REET Mains Syllabus 2025
Top Performing

REET Syllabus 2025: REET मेन्स पाठ्यक्रम 2025, नया पैटर्न और विषयवार अंक वितरण PDF के साथ

REET Mains Syllabus 2025 and New Exam Pattern: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. जो भी अभ्यर्थी राजस्थान की तीसरी श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET Mains Exam 2025) की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न को अच्छे से समझना बेहद जरूरी है। सही रणनीति के साथ तैयारी करने के लिए विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है.

 

REET Mains परीक्षा पैटर्न 2025

REET मुख्य परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) में हल करना होगा। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

यहाँ पर REET मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा पैटर्न की जानकारी हिंदी में तालिका के रूप में दी गई है:

REET Mains Exam Pattern 2025 PDF
परीक्षा का विवरण जानकारी
कुल अंक 300 अंक
कुल प्रश्नों की संख्या 150 प्रश्न
अंक निर्धारण प्रणाली प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक
नकारात्मक अंकन प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएँगे
परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट
प्रश्न पत्र पेपर-I और पेपर-II

 

REET Mains Level-I सिलेबस और मार्क्स वितरण 2025 (नया)

REET मुख्य परीक्षा लेवल-1 का पैटर्न कुल 300 अंकों का होता है, जिसमें राजस्थान के प्राथमिक स्तर के शिक्षण के लिए आवश्यक विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। प्रमुख विषयों में राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति एवं भाषा (80 अंक) और राजस्थान का सामान्य ज्ञान (80 अंक) शामिल हैं, जो राज्य की विरासत और समसामयिक घटनाओं पर आधारित हैं।

शैक्षणिक मनोविज्ञान के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि शिक्षण पद्धति (Teaching Methodology) के लिए 40 अंक रखे गए हैं, जो अभ्यर्थी की शैक्षणिक दक्षता का मूल्यांकन करते हैं।

भाषाई योग्यता का परीक्षण हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा के माध्यम से किया जाएगा, प्रत्येक के लिए 20 अंक निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त, गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और शैक्षिक प्रौद्योगिकी एवं ICT जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है, जिनमें प्रत्येक के लिए 10-10 अंक निर्धारित हैं। यह संरचना अभ्यर्थियों का समग्र मूल्यांकन सुनिश्चित करती है।

REET Mains Exam Pattern for Level-I
विषय अंक
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और भाषा 80
राजस्थान सामान्य ज्ञान 80
शैक्षिक मनोविज्ञान 20
शिक्षण विधियाँ 40
हिंदी भाषा 20
अंग्रेजी भाषा 20
गणित 10
सामान्य विज्ञान 10
सामाजिक अध्ययन 10
शैक्षिक तकनीक एवं आईसीटी 10
कुल 300

REET मुख्य परीक्षा (Level-II) पैटर्न

यहाँ पर REET मुख्य परीक्षा (Level-II) पैटर्न की जानकारी हिंदी में तालिका के रूप में दी गई है:

REET Mains Exam Pattern for Level-II
विषय अंक
राजस्थान का भूगोल, इतिहास एवं संस्कृति 80
राजस्थान का सामान्य ज्ञान 50
शैक्षणिक मनोविज्ञान एवं नीतियाँ 50
  •  हिंदी-
  • अंग्रेज़ी-
  • संस्कृत-
  • सिंधी-
  • पंजाबी-
  • सामाजिक अध्ययन-
  • गणित एवं विज्ञान
120
Total 300

 

इन्हें भी पढ़ें:- REET पिछले वर्ष के क्वेश्चन पेपर, डाउनलोड करें समाधान PDF के साथ

REET Mains Syllabus 2025 PDF डाउनलोड लिंक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर Level-I और Level-II दोनों के लिए REET मुख्य परीक्षा सिलेबस PDF जारी किया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से PDF डाउनलोड कर सकते हैं:

REET Mains Syllabus [Primary Teacher] REET Main Syllabus [Primary Teacher] PDF
REET Mains Syllabus[Upper Primary Teacher] REET Main Syllabus [Upper Primary Teacher] PDF 

Test Prime

REET Official Question Papers Out of 27th and 28th Feb 2025, Download All SETs PDF

REET Level 1 and 2 Answer Key 2025 PDF (Out) Check Here

REET Exam Related Post
REET Memory Based Question Paper 2025 In Hindi
REET Level 1 Exam Analysis 2025 (27 Feb) – Check Now
REET Level 2 Exam Analysis 2025 (27 Feb) – Check now
REET Level 2 Exam Analysis 2025 (28 Feb) – Check now
REET Syllabus 2025: REET मेन्स पाठ्यक्रम 2025, नया पैटर्न और विषयवार अंक वितरण PDF के साथ | Latest Hindi Banking jobs_4.1

FAQs

REET मेंस 2025 परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए कितने अंक निर्धारित हैं?

REET मेंस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा।

REET मेंस परीक्षा 2025 में गलत उत्तर देने पर कितनी नेगेटिव मार्किंग होगी?

REET मेंस परीक्षा 2025 में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

REET मेंस Level-1 परीक्षा में "राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति एवं भाषा" विषय के लिए कितने अंक निर्धारित हैं?

REET मेंस Level-1 परीक्षा में इस विषय के लिए कुल 80 अंक निर्धारित हैं.

TOPICS: