SSC GD Constable Answer Key 2026 Out: Staff Selection Commission (SSC) ने अपनों आधिकारिक वेबसाइट @ssc.gov.in पर SSC GD Constable Answer Key 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 27 अप्रैल से 31 मई 2026 के बीच आयोजित CBT परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपनी उत्तर कुंजी (Answer Key) और Response Sheet डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि आयोग ने उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है तो अभ्यर्थी 15 जून से 20 जून 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और फिर फाइनल आंसर की जारी होगी।
SSC GD Constable Answer Key 2026 क्यों है महत्वपूर्ण?
SSC द्वारा जारी की गई प्रोविजनल आंसर की उम्मीदवारों को परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान करने का अवसर देती है। इससे अभ्यर्थी:
- संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
- कटऑफ क्लियर होने की संभावना जान सकते हैं।
- गलत उत्तर मिलने पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- रिजल्ट आने से पहले अपनी स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।
SSC GD Constable Answer Key 2026 Direct Link
उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से Answer Key और Response Sheet डाउनलोड कर सकते हैं।
Click Here to Download – SSC GD Constable Answer Key 2026 (Link Active)
SSC GD Answer Key 2026 Download कैसे करें?
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
Step 1: SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर दिखाई देने वाले Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: SSC GD Constable Examination 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: “Login/Register” विकल्प चुनें।
Step 5: अपना Registration Number/Username और Password दर्ज करें।
Step 6: लॉगिन करते ही आपकी Response Sheet और Answer Key स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Step 7: भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
SSC GD Answer Key 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
यदि आपको लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो आप ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Click to Raise Objections Against SSC GD Answer Key 2026 (Link Active)
Objection Process
- SSC वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- “My Applications” सेक्शन में जाएं।
- “Answer Key Challenge” विकल्प चुनें।
- SSC GD Constable Examination 2026 सेलेक्ट करें।
- जिस प्रश्न पर आपत्ति करनी है उसे चुनें।
- वैध प्रमाण (Supporting Document) अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न ₹50 शुल्क जमा करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
SSC का नया Objection Rule क्या है?
इस बार आयोग ने कुछ महत्वपूर्ण नियम लागू किए हैं:
यदि प्रश्न गलत पाया गया
- सभी उम्मीदवारों को उस प्रश्न के पूरे अंक दिए जाएंगे।
यदि एक से अधिक उत्तर सही पाए गए
- जिन उम्मीदवारों ने किसी भी सही विकल्प का चयन किया होगा, उन्हें अंक प्रदान किए जाएंगे।
Objections का मूल्यांकन कैसे होगा?
- सभी आपत्तियों की समीक्षा Subject Matter Experts (SMEs) द्वारा की जाएगी। आपत्तियों की संख्या से निर्णय प्रभावित नहीं होगा।
SSC GD Constable 2026 Marking Scheme
उम्मीदवार अपने संभावित अंक निम्न मार्किंग स्कीम के अनुसार निकाल सकते हैं:
| उत्तर का प्रकार | अंक |
|---|---|
| सही उत्तर | +2 अंक |
| गलत उत्तर | -0.25 अंक |
| बिना प्रयास प्रश्न | 0 अंक |
SSC GD Answer Key 2026 से Score कैसे Calculate करें?
1. सही उत्तर गिनें
- जितने प्रश्न सही हैं, उनकी संख्या नोट करें।
2. प्राप्त अंक निकालें
- सही उत्तरों की संख्या × 2
3. गलत उत्तर गिनें
- कुल गलत उत्तरों की संख्या नोट करें।
4. नेगेटिव मार्किंग निकालें
- गलत उत्तरों की संख्या × 0.25
5. अंतिम स्कोर निकालें
- अंतिम स्कोर = (सही उत्तर × 2) – (गलत उत्तर × 0.25)
उदाहरण:
सही उत्तर = 60
गलत उत्तर = 15
अंक = (60 × 2) – (15 × 0.25)
= 120 – 3.75
= 116.25 अंक
SSC GD Result 2026 कब आएगा?
SSC GD Constable Result 2026 जुलाई 2026 में जारी होने की संभावना है। हालांकि आयोग ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद परिणाम प्रकाशित किया जाएगा।






RSSB Lab Assistant Answer Key 2026 ज...
UP Police Constable Answer Key 2026 Out:...
CG Vyapam Pre D.El.Ed Answer Key 2026 OU...


