Latest Hindi Banking jobs   »   Independence Day 2024: PM मोदी ने...

Independence Day 2024: PM मोदी ने 11वीं बार फहराया तिरंगा, यहां जानें 10 बड़ी बातें

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। संबोधन से पहले उन्होंने लाल किले पर तिरंगा फहराया। मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं भार भाषण दिया है। नेहरू को 17 बार, जबकि इंदिरा गांधी को 16 बार ये सम्मान मिल चुका है।

लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लगभग 97 मिनट तक भाषण दिया है। आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री का ये सबसे लंबा भाषण है। साल 1947 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने 72 मिनट तक भाषण दिया था।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 97 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 2016 में 94 मिनट का भाषण देकर रिकॉर्ड बनाया था, जिसे उन्होंने इस साल तोड़ दिया।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का रिकॉर्ड टूटा

मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को यह सम्मान 17 बार और इंदिरा को 16 बार मिला था।

भाषण की 10 बड़ी बातें

  1. पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि जब देश की सशस्त्र सेनाएं ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और हवाई हमले करती हैं, तो हर भारतीय गर्व से भर जाता है। पहले लोग बदलाव चाहते थे लेकिन उनकी आकांक्षाओं पर ध्यान नहीं दिया गया; हमने जमीनी स्तर पर बड़े सुधार किए।
  2. पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि जन जीवन मिशन के तहत 12 करोड़ नए परिवारों को नल से जल पहुंच रहा है। 15 करोड़ परिवार आभार्थी हैं। बिजली और पानी जैसी व्यय्वस्थाओं से कौन वंचित रह गया है। समाज के अग्रिम पंक्ति के लोग इसके अभाव में नहीं थे। मेरे दलित, मेरे पीड़ित, मेरे शोषित, मेरे आदिवासी भाई बहन, मेरे गरीब भाई बहन, मेरे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला भाई बहन इन चीजों के अभाव में जी रहे थे। हमारी सरकार ने उनकी प्राथमिक जरूरतों के लिए कोशिश की।
  3. लाल किले से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा एक ही संकल्प है नेशन फर्स्ट। हमनें बैंकिंग सेक्टर में सुधार के लिए कई बड़े बदलाव किए। हमारी सरकार बड़े रिफॉर्म्स के लिए प्रतिबद्ध है।
  4. पीएम मोदी ने कहा कि आज 10 करोड़ बहनें आत्मनिर्भर बनीं हैं। हमनें स्पेस सेक्टर में बहुत सुधार किए हैं। आज प्राइवेट सेटेलाइट, रॉकेट लॉन्च हो रहे हैं। हम इज ऑफ लिविंग औऱ इज ऑफ डूइंग पर भी काम कर रहे हैं।
  5. प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय बैंकों की गिनती अब दुनिया के सबसे मजबूत बैंकों में की जाती है। हमारे द्वारा चुना गया सुधार का मार्ग विकास का खाका बन गया है।
  6. पीएम मोदी ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में जो रिफॉर्म हुआ…आप सोचिए बैंकिंग सेक्टर का पहले क्या हाल था, ना विकास होता था, ना विस्तार होता था, ना विश्वास बढ़ता था…हमने बैंकिंग सेक्टर में अनेक रिफॉर्म किए।
  7. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में सरकार के हर स्तर से जीवन की सुगमता में सुधार की दिशा में मिशन मोड पर काम करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास में भारत का योगदान बढ़ा है; देश का निर्यात बढ़ा है।
  8. पीएम मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल और पिछले कुछ सालों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंताएं बढ़ रही हैं। कई लोगों ने प्राकृतिक आपदा में अपने परिवार के सदस्यों, संपत्ति को खो दिया है। देश को भी नुकसान हुआ है।
  9. लाल किले पर पीएम मोदी ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे पास उन 40 करोड़ लोगों का खून है, जिन्होंने भारत से औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि आज, हम 140 करोड़ लोग हैं, अगर हम संकल्प करें और एक दिशा में एक साथ आगे बढ़ें, तभी हम रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को पार करके 2047 तक ‘विकसित भारत’ बन सकते हैं।
  10. लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा पीएम मोदी ने कहा कि हमारे किसान जो मोटा अनाज पैदा करते हैं, उस सुपर फूड को दुनिया के हर डायनिंग टेबल तक पहुंचाता है। कई लोगों ने सुझाव दिया कि देश में स्थानीय स्वराज की संस्थाओं से लेकर तमाम इकाइयों हैं, उसमें गर्वर्नेंस के रिफॉर्म की जरूरत है। न्याय व्यवस्था मे रिफॉर्म का सुझाव भी लोगों ने दिया है।

FAQs

भारत देश कब आजाद हुआ था?

भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था।

TOPICS: