Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS Hindi Officer Recruitment 2026

IBPS Hindi Officer Recruitment 2026: हिंदी अधिकारी के पद पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, सैलरी ₹91,070 तक

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने Hindi Officer Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत Hindi Officer के पद पर नियमित आधार पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस पेज पर आप IBPS हिंदी अधिकारी पद की भर्ती के लिए आवेदन, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, सैलरी और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी चेक कर सकते है.

IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती 2026: मुख्य Highlights

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था Institute of Banking Personnel Selection (IBPS)
पद का नाम Hindi Officer
पद स्तर Grade E
कुल पद 1
आवेदन शुरू 23 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, Skill Test & Item Writing Exercise, Group Exercises और Personal Interview
पोस्टिंग मुंबई
आवेदन शुल्क ₹1,000
आधिकारिक वेबसाइट ibps.in

IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF

IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में भर्ती से जुड़ी पात्रता, रिक्तियां, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन संबंधी सभी जरूरी जानकारी दी गई है।

IBPS-Hindi-Officer-Recruitment-2026

IBPS Hindi Officer आवेदन लिंक 2026

IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक अब सक्रिय है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Click Here to Apply for  – IBPS Hindi Officer Recruitment 2026 (Link Active)

IBPS ने स्पष्ट किया है कि Complete Registration के बाद आवेदन में दर्ज जानकारी में बदलाव या सुधार की अनुमति नहीं होगी। इसलिए अंतिम सबमिशन से पहले प्रत्येक विवरण की जांच करना जरूरी है।

IBPS Hindi Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर Hindi Officer Recruitment के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
  4. अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर, Left Thumb Impression, Handwritten Declaration, Brief Resume और आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
  6. ₹1,000 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
  8. सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म और e-Receipt का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन में अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की फाइल साइज और आयाम IBPS ने अलग-अलग निर्धारित किए हैं। उदाहरण के लिए फोटो का पसंदीदा आकार 200 × 230 पिक्सल और फाइल साइज 20–50 KB है, जबकि हस्ताक्षर के लिए 140 × 60 पिक्सल और 10–20 KB की सीमा दी गई है।

IBPS हिंदी अधिकारी पात्रता 2026

आयु सीमा

Hindi Officer पद के लिए उम्मीदवार की आयु 1 सितंबर 2026 को न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1996 से पहले और 1 सितंबर 2003 के बाद नहीं होना चाहिए। दोनों तिथियां शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निर्धारित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। IBPS ने इसके लिए चार शैक्षणिक विकल्प निर्धारित किए हैं:

  • हिंदी में मास्टर डिग्री और स्नातक स्तर पर अंग्रेजी प्रमुख या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ी हो।
  • अंग्रेजी में मास्टर डिग्री और स्नातक स्तर पर हिंदी प्रमुख या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ी हो।
  • हिंदी और अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, स्नातक स्तर पर हिंदी प्रमुख/वैकल्पिक विषय और डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो।
  • हिंदी और अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, स्नातक स्तर पर अंग्रेजी प्रमुख/वैकल्पिक विषय और डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हिंदी हो।

IBPS के अनुसार डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए। नोटिफिकेशन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि correspondence, distance education या open university system से प्राप्त डिग्रियां स्वीकार्य नहीं हैं।

कार्य अनुभव और कंप्यूटर ज्ञान

बैंक या वित्तीय संस्थान में विभिन्न रिपोर्ट, दस्तावेज और पत्रों के अंग्रेजी से हिंदी तथा हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद का एक वर्ष का अनुभव वांछनीय है। इसके अलावा कंप्यूटर चलाने की दक्षता अनिवार्य है।

उम्मीदवार को MS Word और MS Excel में हिंदी तथा अंग्रेजी में अनुवादित टेक्स्ट तैयार/टाइप करने में सक्षम होना चाहिए। Translation के लिए AI आधारित टूल्स के विकास से जुड़ा अनुभव अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा।

IBPS हिंदी अधिकारी Salary 2026

Hindi Officer की नियुक्ति Grade E में होगी। IBPS के सितंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार शुरुआती Basic Pay ₹44,900 है। DA, HRA और TA सहित शुरुआत में कुल मासिक पारिश्रमिक लगभग ₹91,070 बताया गया है।

वेतन विवरण राशि
Basic Pay ₹44,900
शुरुआती कुल मासिक पारिश्रमिक लगभग ₹91,070
Annual CTC लगभग ₹17.39 लाख

Annual CTC में PF Employer Contribution, Medical Benefits, Medi-Claim, Telephone और Newspaper Bill Reimbursement, Canteen Subsidy, Performance Linked Incentive, Gratuity और Superannuation सहित अन्य लाभ शामिल हैं।

IBPS Hindi Officer Selection Process 2026

Hindi Officer पद के लिए चयन कई चरणों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • Skill Test & Item Writing Exercise
  • Group Exercises
  • Personal Interview

IBPS Hindi Officer Exam Pattern 2026

ऑनलाइन परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की कुल अवधि 140 मिनट होगी।

विषय प्रश्न अधिकतम अंक समय
Reasoning 50 25 35 मिनट
English Language 50 50 35 मिनट
General Awareness 50 50 20 मिनट
Hindi Language 50 75 50 मिनट
कुल 200 200 140 मिनट

Hindi Language और अन्य टेस्ट की भाषा तथा समय परीक्षा संरचना में दिए गए अनुसार होंगे। IBPS ने यह भी कहा है कि परीक्षा पैटर्न में बदलाव होने पर इसकी सूचना अपनी वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग

ऑनलाइन परीक्षा के Objective Tests में गलत उत्तर देने पर उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का 25 प्रतिशत यानी 0.25 काटा जाएगा। बिना उत्तर वाले प्रश्न के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा।

IBPS हिंदी अधिकारी जॉब प्रोफ़ाइल

Hindi Officer के पद पर मुख्य जिम्मेदारियों में गोपनीय परीक्षा प्रश्नों का हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद करना तथा विभिन्न पदों के लिए हिंदी भाषा की दक्षता जांचने वाले Objective और Descriptive Tests तैयार करना शामिल है।

इसके अलावा IBPS आवश्यकता के अनुसार अन्य कार्य और जिम्मेदारियां भी सौंप सकता है।

IBPS Hindi Officer Posting

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार की पोस्टिंग मुंबई में होगी। IBPS ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवार को मुंबई में अपने आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

इसके अलावा नियुक्ति के समय Hindi Officer, Grade E के लिए ₹2 लाख का Service Bond भी देना होगा। उम्मीदवार को जॉइनिंग की तारीख से कम से कम तीन वर्ष तक IBPS में सेवा करनी होगी; अन्यथा निर्धारित शर्तों के अनुसार ₹2 लाख का भुगतान करना होगा।

IBPS Hindi Officer  – Related Posts
IBPS Hindi Officer Syllabus & Exam Patter
IBPS Hindi Officer Previous Year Paper
IBPS Hindi Officer Salary– Check Now

FAQs

IBPS Hindi Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हैं?

ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर 2026 से शुरू हुए हैं और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

IBPS Hindi Officer की सैलरी कितनी है?

Hindi Officer Grade E का शुरुआती Basic Pay ₹44,900 है। DA, HRA और TA सहित शुरुआत में कुल मासिक पारिश्रमिक लगभग ₹91,070 और Annual CTC लगभग ₹17.39 लाख है।

IBPS Hindi Officer Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, Skill Test & Item Writing Exercise, Group Exercises और Personal Interview शामिल हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: