Home   »   20th January Daily Current Affairs 2023:...

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 20 जनवरी, 2023 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: Rohit Sharma, Goa Manohar International Airport, Dr Sanduk Ruit, Mukesh Ambani, Praveen Sharma, Aruna Miller, FITUR 2023 आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 22 Daily GK Updates: National & International News

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 22 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

राष्ट्रीय

 

दुष्प्रचार का हिस्सा है पीएम मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री: विदेश मंत्रालय

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_50.1

विदेश मंत्रालय ने 19 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को खारिज करते हुए कहा कि यह एक प्रोपगेंडा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेन्ट्री का विवाद बढ़ता जा रहा है।

इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, ब्रिटेन में भी इस डॉक्यूमेंट्री का मुद्दा वहां की संसद में भी उठा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी प्रतिक्रिया दी।

 

पीएम मोदी ने मुंबई में 38,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_60.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन किया, इसमें अंधेरी से दहिसर तक फैला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है।

प्रधानमंत्री ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर रखे गए 20 आपला दवाखाना (स्वास्थ्य क्लीनिक) का भी उद्घाटन किया।

 

नियुक्ति

 

प्रवीण शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_70.1

प्रवीण शर्मा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) में निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए चुना गया है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से जारी आदेश के अनुसार, शर्मा को पदभार ग्रहण करने की तिथि से या अगले आदेश तक पांच वर्ष की अवधि के लिए केंद्रीय कर्मचारी योजना के तहत पद पर नियुक्त किया गया है। शर्मा 2005 बैच के इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (आईडीएसई) के अधिकारी हैं।

 

राज्य

 

केरल सरकार ने छात्राओं को 60 दिनों के मातृत्व अवकाश की अनुमति दी

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_80.1

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने छात्राओ के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के संस्थानों में सभी 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं को मासिक धर्म और मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।

उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि केरल ने एक बार फिर देश के लिए एक मॉडल पेश किया है।

 

छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में मिला दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_90.1

छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के पराली बोडल गाँव में केले के बागान में ‘पेंटेड बैट’ के नाम से जाने वाला एक ‘दुर्लभ नारंगी रंग का चमगादड़’ देखा गया है। इस पेंटेड बैट का वैज्ञानिक नाम ‘केरीवौला पिक्टा’ है।

इस प्रजाति को वैश्विक स्तर पर विलुप्तप्राय की श्रेणी में रखा गया है। यह प्रजाति आमतौर पर बांग्लादेश, ब्रुनेई, बर्मा, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम में पाई जाती है।

 

पुरस्कार

 

मानवता की सेवा के लिए नेपाली डॉ सैंडुक रुइट ने बहरीन का आईएसए पुरस्कार जीता

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_100.1

हिमालयन मोतियाबिंद परियोजना के सह-संस्थापक और प्रख्यात नेपाली नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सैंडुक रुइट ने मानवता की सेवा के लिए आईएसए पुरस्कार- 2021-2022 जीता है, जो बहरीन का एक शीर्ष नागरिक पुरस्कार है।

पुरस्कार में 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार, योग्यता का प्रमाण पत्र और एक स्वर्ण पदक दिया जाता है। डॉ रुइट दूरस्थ नेत्र शिविरों में उच्च गुणवत्ता वाली माइक्रोसर्जिकल प्रक्रियाएं प्रदान करने में अग्रणी हैं।

 

रैंक-रिपोर्ट

 

मुकेश अंबानी ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 में भारत में पहले स्थान पर

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_110.1

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 (Brand Guardianship Index 2023) में माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है।

मुकेश अंबानी इस सूचकांक में भारत में पहले और विश्व में दूसरे नंबर पर हैं। ब्रांड फाइनेंस ने ब्रांड मजबूती सूचकांक की तरह ही अपना ब्रांड संरक्षकता सूचकांक तैयार किया है। ब्रांड मजबूती सूचकांक किसी कंपनी की कॉरपोरेट ब्रांड मूल्यांकन को रेखांकित करता है।

 

वर्ष 2047 तक 26 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा भारत: रिपोर्ट

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_120.1

कोविड महामारी और वैश्विक आर्थिक संकट से गुजरने के बावजूद साल 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 26 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी।

वहीं, साल 2028 में भारत 5 लाख करोड़ और 2036 में 10 लाख करोड़ के पड़ाव पर पहुंच जाएगा। दावोस में वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म ईवाई द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

 

अंतर्राष्ट्रीय

 

वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने दिया इस्तीफा

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_130.1

वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले काफी दिनों से अटकले लगाई जा रही थी कि फुक को बर्खास्त किया जा सकता है। कुछ सप्ताह पहले यह अटकले लगाई गई थी कि फुक जनवरी में दो उप प्रधानमंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद पद छोड़ देंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति बनने से पहले गुयेन जुआन फुक साल 2016 से लेकर 2021 तक देश के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। 2016-2021 के कार्यकाल के दौरान उन्होंने COVID-19 महामारी की रोकथाम और नियंत्रण को रोकने के लिए काम किए थे।

 

भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन डीजल की आपूर्ति शुरू करेगी

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_140.1

भारत-बांग्‍लादेश मैत्री पाइपलाइन-आईबीएफपीएल इस वर्ष जून से परीक्षण आधार पर बांग्‍लादेश को डीजल की आपूर्ति शुरू करेगा। ढाका की जातीय संसद में एक लिखित प्रश्‍न के उत्‍तर में बिजली राज्‍य मंत्री नसरूल हामिद ने कहा कि लगभग 131 दशमलव पांच किलोमीटर लंबे पाइपलाइन का निर्माण भारत से डीजल का आयात करने के लिए किया गया है।

इस पाइपलाइन का 126 दशमलव पांच किलोमीटर हिस्‍सा बांग्‍लादेश में और पांच किलोमीटर भारत में है। उन्‍होंने कहा कि न्‍यूज एजेंसी यूएनबी के अनुसार इस पाइपलाइन के जरिए आयात किए जाने वाले डीजल पर प्रारंभिक कार्य चल रहा है।

 

अमेरिकी नगर परिषद की सदस्य बनने वाली पहली अश्वेत समलैंगिक महिला बनीं रामचंद्रन

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_150.1

भारतीय-अमेरिकी वकील जनानी रामचंद्रन कैलिफोर्निया राज्य के ऑकलैंड सिटी काउंसिल की मेंबर बनी हैं। वह ओकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 से चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की पहली समलैंगिक महिला हैं।

रामचंद्रन ने 10 जनवरी 2023 को आयोजित एक उद्घाटन समारोह में ऑकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 के मेंबर के रूप में शपथ ली। इस दौरान वह साड़ी पहने हुए नजर आईं।

 

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेला FITUR 2023 मैड्रिड में शुरू हुआ

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_160.1

राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि मंडल ने 18 जनवरी, 2023 को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला ‘FITUR-2023’ में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला का आयोजन 18 से 22 जनवरी 2023 तक किया जाएगा।

पाँच सदस्यी प्रतिनिधिमंडल के रूप में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, आरटीडीसी के प्रबंध निदेशक विजयपाल सिंह, पर्यटन विभाग के अतिरित्त निदेशक सलीम खान एवं उपनिदेशक नवकिशोर बसवाल ने भाग लिया।

 

अरुणा मिलर ने रचा इतिहास, मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_170.1

भारत के हैदराबाद में जन्मीं अरुणा मिलर ने अमेरिका में इतिहास रचा है। वह अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली भारतीय अमेरिकी लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं हैं। उन्होंने भगवत गीता पर हाथ रखकर शपथ ली और पद संभाला।

मिलर ने राज्य के 10वें लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में शपथ ली। मिलर की उम्र 58 साल है। उन्होंने एक उद्घाटन भाषण में अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया, जो भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए थे।

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ‘लोकतंत्र के लिए शिक्षा’ पर भारतीय सह-प्रायोजित संकल्प को अपनाया

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_180.1

सभी को शिक्षा प्रदान करने के लिए, 18 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा “लोकतंत्र के लिए शिक्षा” नामक एक संकल्प अपनाया गया है। भारत द्वारा सह-प्रायोजित प्रस्ताव लोकतंत्र की मजबूती के लिए शिक्षा के अधिकार की पुष्टि करता है।

सर्वसम्मति से अपनाया गया यह संकल्प सभी के लिए समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा और आजीवन सीखने के अवसरों को सुनिश्चित करने के महत्व को पहचानेगा।

 

साइंस

 

IIT मद्रास ने विकसित किया स्वदेशी आत्मनिर्भर मोबाइल ओएस ‘BharOS’

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_190.1

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के इनक्यूबेटेड फर्म ने एक स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ विकसित किया है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को हाईटेक सिक्योरिटी और प्राइवेसी प्रदान करता है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ के बारे में कहा जा रहा है कि यह भारत के 100 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स को लाभान्वित कर सकता है।

‘भरोस’ कहे जाने वाले इस सॉफ्टवेयर को कमर्शियल ऑफ-द-शेल्फ डिवाइस पर इंस्टॉल किया जा सकता है। यह यूजर्स के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण टूल साबित हो सकता है।

 

खेल

 

ICC ODI Rankings : टॉप-5 में शामिल हुए विराट कोहली

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_200.1

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, कप्तान रोहित 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर बने हुए हैं।

विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का फायदा मिला है। कोहली ने इस सीरीज के तीन मैच में 283 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल थे।

 

रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में बने ‘सिक्सर किंग’

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_210.1

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी 2023 को तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम पर खेला जा रहा है।

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। कप्‍तान रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्‍का जमाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

 

हॉकी विश्व कप 2023, नीदरलैंड ने हॉकी विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_220.1

ओडिशा में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में नीदरलैंड ने इतिहास रच दिया हैं। टीम ने अपने प्रतिद्वंदी चिली को 14-0 के बड़े अंतर से हरा दिया हैं।

इसके साथ ही नीदरलैंड ने हॉकी विश्वकप के इतिहास में किसी भी टीम की तरफ से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड अपने नाम का लिया हैं। इसके साथ ही नीदरलैंड ने टॉप पर रहते हुए क्वार्टरफाइनल तक अपना सफर पूरा कर लिया है।

 

निधन

 

प्रख्यात असमिया कवि नीलमणि फूकन का निधन

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_230.1

प्रसिद्ध असमिया कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता नीलमणि फूकन का 89 साल की उम्र में गुवाहटी मेडिकल कॉलेज, अस्‍पताल में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। नीलमणि फूकन को उनकी कविता के अद्भुत प्रतीकवाद और कल्पनात्मक गुणों के लिए जाना जाता था।

हालाँकि वे उन कवियों के समूह में सबसे कम आयु के थे जिन्होंने फ्रांसीसी प्रतीकवादी कवियों के साथ-साथ पश्चिम के कल्पनावादियों और औपचारिकताओं से प्रभावित होकर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वयं को असम में स्थापित किया।

 

पद्मश्री से सम्मानित प्रभाबेन शोभगचंद शाह का 92 साल की उम्र में निधन

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_240.1

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रभाबेन शोभगचंद शाह का 18 जनवरी 2023 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रभाबेन शोभगचंद शाह केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। प्रभाबेन शोभगचंद शाह को “दमन की दिव्या” के नाम से भी जाना जाता था।

उन्होंने गरीबों के लिए कैंटीन का आयोजन किया और गुजरात बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अखिल भारतीय महिला परिषद के “वट्टा बैंक” का समन्वय किया। 2022 में, प्रभाबेन शोभगचंद शाह को दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में सामाजिक कार्य के लिए भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री मिला।

 

रक्षा-सुरक्षा

 

टाटा बोइंग ने भारतीय सेना को एएच-64 अपाचे का पहला फ्यूजलेज डिलीवर किया

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_250.1

टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड (टीबीएएल) ने भारतीय सेना द्वारा ऑर्डर किए गए छह एएच-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों के लिए यहां अत्याधुनिक सुविधा से पहला फ्यूजलेज डिलीवर किया।

बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने इसे एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर बताया और हैदराबाद में उनके संयुक्त उद्यम, टाटा बोइंग एयरोस्पेस लिमिटेड में आत्मनिर्भर भारत और विश्वस्तरीय विनिर्माण क्षमताओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण दिया।

 

बैंकिंग

 

पीएनबी ने फिक्स्ड डिपॉजिट के एवज में लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_260.1

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने उन ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड जारी करना शुरू किया है जो नियमित क्रेडिट कार्ड के पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं। इसके लिए बस बैंक में उनका फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) होना जरूरी है।

PNB द्वारा FD पर जारी किये जाने वाला क्रेडिट कार्ड RuPay या VISA कार्ड के रूप में आएगा, जो 80% क्रेडिट लिमिट की सुविधा देता है। इस कार्ड को लॉन्च करते ही पीएनबी डिजिटल रूप से FD पर क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक भी बन गया है।

 

विविध

 

115 साल की महिला बनी दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की इंसान

 

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_270.1

हाल ही में एक 115 साल की महिला ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है। फिलहाल स्पेन में रह रही अमरीकी मूल की महिला मारिया ब्रानयास मोरेरा (María Branyas Morera) अब दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित इंसान बन गई है।

इसके साथ ही वह दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित महिला भी बन गई है। कुछ दिन पहले ही दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की इंसान लूसिल रैंडन की मृत्यु हो गई थी। फ्रांस की लूसिल की उम्र 118 साल थी और उनकी मृत्यु के बाद अब मारिया दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित इंसान बन गई है।

 

20 जनवरी 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

 

Current Affairs प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। Adda247 headlines के साथ सभी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, खेल, अर्थव्यवस्था, नवीनतम योजनाओं और नियुक्तियों के करेंट अफेयर्स अपडेट प्राप्त करें। Adda247 headlines of the day आपके लिए दैनिक अपडेट का सबसे अच्छा संग्रह लाता है। हमारे साथ जुड़े रहें!

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_280.1

Check More GK Updates Here

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_290.1

20th January | Current Affairs 2023 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

 20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_300.1

All the Best BA’ians for the Bank exam!

20th January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट |_310.1

FAQs

बिहार की राजधानी कहां है?

पटना

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *