Latest Hindi Banking jobs   »   World Ozone Day 2022 in Hindi:...

World Ozone Day 2022 in Hindi: विश्व ओजोन दिवस 2022, जानें ओजोन परत क्या है और आज के दिन का इतिहास, महत्त्व व थीम

World Ozone Day 2022 in Hindi: विश्व ओजोन दिवस 2022, जानें ओजोन परत क्या है और आज के दिन का इतिहास, महत्त्व व थीम | Latest Hindi Banking jobs_3.1


World Ozone Day 2022 in Hindi: प्रत्येक वर्ष 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस/वर्ल्ड ओजोन डे (World Ozone Day) मनाया जाता है यह ओजोन परत की कैसे सुरक्षा की जा सकती है, के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है आज का दिन सभी देशों को हमारी ओजोन परत को संरक्षित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करता है। ओजोन ग्रह के लिए एक प्रकार की ढाल के रूप में कार्य करता है और इसकी पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए आवश्यक है। हमें ये समझना होगा कि जितना जरूरी मानव शरीर के लिए ऑक्सीजन है, उतनी ही ओजोन परत भी



Important Days in September 2022



World Ozone Day 2022: इतिहास (History)


वैज्ञानिकों ने साल 1970 के अंत में ओजोन परत में छिद्र होने का दावा किया था। इसके बाद 80 के दशक में दुनियाभर की कई सरकारों ने इस समस्या को लेकर चिंतन करना शुरू कर दिया। साल 1985 में ओजोन लेयर की रक्षा के लिए वियना कन्वेंशन को अपनाया। इसके बाद 19 दिसंबर 1994 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 दिसंबर की तारीख को अंतरराष्ट्रीय ओजोन डे मनाने का फैसला किया। साल 1995 में पहला वर्ल्ड ओजोन डे मनाया गया।



World Ozone Day 2022: महत्व (Significance)


ओजोन परत एक समताप मंडल की परत है जो सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण के हानिकारक दुष्प्रभावों से पृथ्वी की रक्षा करती है। वायुमंडल में ओजोन की उपस्थिति के कारण हानिकारक पराबैंगनी किरणों को प्रभावी ढंग से परिरक्षित किया जाता है। यदि ओजोन परत पूरी तरह से समाप्त हो जाती है तो यह जीवित प्राणियों और हमारे ग्रह को गंभीर नुकसान पहुंचाएगी। अगर हम यूवी किरणों के सीधे संपर्क में आते हैं, तो यह त्वचा कैंसर जैसी हानिकारक बीमारियों का कारण बन सकती है।



World Ozone Day 2022: थीम (Theme)


विश्व ओजोन दिवस 2022 की थीम, “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल@35: पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग (Montreal Protocol@35: Global Cooperation Protecting life on Earth) रखी गई है।



ओजोन परत क्या है? (What is ozone layer?)


ओजोन, जिसे रासायनिक रूप से O₃ के रूप में दर्शाया जाता है, ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से बना होता है ओजोन एक हल्का नीला, जीवन के लिए हानिकारक, बदबूदार और अत्यधिक प्रतिक्रियाशील गैस है जो समताप मंडल में ऊपर मौजूद है ओजोन का बहुत ऊपर होना ही इसे हमारे लिए हानिकारक होने के बजाय फायदेमंद बनाता है अगर यह पृथ्वी के वायुमंडल के करीब होती तो, इसका ग्रीनहाउस प्रभाव हमारे लिए हानिकारक होता, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और इससे जुड़ी अन्य आपदाएं होतीं



More Links:



LIC ADO Salary 2022 In Hand Salary, Promotion Structure, Salary After Wage Revision_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *