Latest Hindi Banking jobs   »   International Day of Democracy 2022 in...

International Day of Democracy 2022 in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2022, जानें अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का इतिहास, महत्व और उद्देश्य

International Day of Democracy 2022 in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2022, जानें अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का इतिहास, महत्व और उद्देश्य | Latest Hindi Banking jobs_3.1


International Day of Democracy 2022 in Hindi: प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को विश्व भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (International Day of Democracy)’ मनाया जाता है। यह दिवस आम जनमानस को विश्व भर में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करता है। संयुक्त राष्ट्र का मानना ​​है कि समाज में मानवाधिकारों और क़ानूनों के नए नियम की हमेशा रक्षा की जाती है। मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एक जीवंत लोकतंत्र का निर्माण किया जाना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यह दिवस वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से विभिन्न देशों की सरकारों को अपने देश में लोकतंत्र को मज़बूत और समेकित करने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु स्थापित किया गया था, इसके पश्चात् वर्ष 2008 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का आयोजन किया गया।




संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लोकतंत्र समावेश, सम्मान व्यवहार और भागीदारी पर बनाया गया है और केवल अंतर्राष्ट्रीय समुदाय राष्ट्रीय शासी निकाय, नागरिक समाज व आम जनमानस की पूर्ण भादीगारी के माध्यम से ही जीवंत लोकतंत्र का निर्माण किया जा सकता है।



Important Days in September 2022



International Day of Democracy 2022: इतिहास (History)


अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस एक प्रस्ताव के माध्यम से स्थापित किया गया था। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा के जरिए 8 नवंबर, 2007 को लाया गया था। यह लोकतंत्र की घटना को प्रोत्साहित करने और मज़बूत करने के लिए पारित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र का मानना ​​है कि समाज में मानवाधिकारों और क़ानूनों के नए नियम की हमेशा रक्षा की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस अपने अस्तित्व का श्रेय लोकतंत्र पर यूनिवर्सल घोषणा को जाता है, जिसे 15 सितंबर, 1997 को अंतर-संसदीय संघ (IPU) के जरिए अपनाया गया था।



अब्राहम लिंकन के अनुसार, लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन है। लोकतंत्र में ऐसी व्यवस्था है जिसमें जनता अपनी मर्जी से विधायिका चुन सकती है। लोकतंत्र एक प्रकार का शासन व्यवस्था है, जिसमे सभी व्यक्ति को समान अधिकार होता हैं। एक अच्छा लोकतंत्र वह है जिसमे राजनीतिक और सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय की व्यवस्था भी है। देश में यह शासन प्रणाली लोगो को सामाजिक, राजनीतिक तथा धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करती हैं।




International Day of Democracy 2022: महत्व (Significance)


अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का मुख्य महत्व ये है कि ये सभी लोगों, सरकार से मानवाधिकारों का सम्मान करने और लोकतंत्र में सार्थक भागीदारी प्रदान करने का आग्रह करता है। लोकतंत्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस जनता को चिंता के मुद्दों पर शिक्षित करने, दुनिया भर में समस्याओं का समाधान करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और संसाधन जुटाने और मानवता की उपलब्धियों को सुदृढ़ करने के लिए मनाया जाने वाला दिन है। लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने और सशक्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है।



International Day of Democracy 2022: उद्देश्य (Objective)


लोग और संगठन इस दिन को अलग तरह से मनाते हैं लेकिन सभी का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। जागरूकता बढ़ाने के लिए, वाद-विवाद, चर्चा और सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दिन को स्वीकार करने और लोकतंत्र की जय-जयकार करने के लिए कई सार्वजनिक अभियान भी आयोजित किए जाते हैं।


लोकतन्त्र का अंतरराष्ट्रीय दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा दुनिया भर की सरकारों को लोकतन्त्र को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है जो समान उपचार, समावेश और भागीदारी पर बनाया गया है।



International Day of Democracy 2022: थीम (Theme)


प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के लिए एक विशेष थीम का संकेत दिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2022 का थीम/विषय “लोकतंत्र, शांति और सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मीडिया की स्वतंत्रता का महत्व (Importance of media freedom to democracy, peace, and delivering on the Sustainable Development Goals)” है।



लोकतन्त्र (Democracy)


  • लोकतन्त्र एक ऐसी शासन प्रणाली है, जिसके अन्तर्गत जनता अपनी स्वेच्छा से निर्वाचन में आए हुए किसी भी उम्मीदवार को मत देकर अपना प्रतिनिधि चुन सकती है, तथा उसे विधायिका का सदस्य बना सकती है। लोकतन्त्र दो शब्दों से मिलकर बना है, “लोक + तन्त्र”। लोक का अर्थ है जनता तथा तन्त्र का अर्थ है शासन।
  • तमाम कमियों और खामियों के बावजूद लोकतंत्र में बेहतरीन जीवन-स्तर होता है।



More Links:



LIC ADO Salary 2022 In Hand Salary, Promotion Structure, Salary After Wage Revision_80.1



Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *