Latest Hindi Banking jobs   »   Ben Stokes ने वनडे क्रिकेट से...

Ben Stokes ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का किया घोषणा, जानें वजह

Ben Stokes ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का किया घोषणा, जानें वजह | Latest Hindi Banking jobs_3.1

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास का घोषणा कर दिया है। वे अभी केवल 31 साल के ही हैं तथा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। बता दें बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज का भी हिस्सा थे। वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की थी। 

विराट कोहली (Virat Kohli) ने बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वाली पोस्ट पर लिखा कि आप सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं जिनके खिलाफ मैंने अब तक खेला है। उन्होंने कहा कि आपका सम्मान करना बनता है।

वनडे क्रिकेट से संन्यास

बता दें बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है। वे टेस्ट क्रिकेट तथा टी20 फॉर्मेट में खेलते रहेंगे। बेन स्टोक्स की गिनती विश्व के सबसे अच्छे ऑलराउंडर्स में होती है। वे धाकड़ गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी में माहिर हैं। वे इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम में भी शामिल किए जा सकते हैं।

क्यों लिया संन्यास?

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बेन स्टोक्स का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0, 21 तथा 27 रन बनाए थे। बेन स्टोक्स अब वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपना पूरा ध्यान टेस्ट एवं टी20 क्रिकेट पर देना चाहते हैं। बेन स्टोक्स ने कहा कि तीनों फॉर्मेट खेलना उनके लिए सही नहीं है और उन्हें लगा कि वे आने वाले उभरते खिलाड़ियों का स्थान रोक रहे हैं।

विश्व कप 2019 का खिताब 

अपने दम पर बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड टीम को विश्व कप 2019 का खिताब दिलाया था। उन्होंने तब फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रनों की तूफानी पारी खेली थी, जिसकी वजह से इंग्लैंड टीम जीतने में सफल रही। स्टोक्स के खतरनाक प्रदर्शन के कारण से उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड मिला था। हमेशा से ही स्टोक्स हारे हुए मैच जिताने के लिए प्रसिद्ध हैं। मैदान पर उनकी फुर्ती देखते ही बनती है। 

बेन स्टोक्स का अन्तर्राष्ट्रीय करियर

आयरलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स ने वनडे 2011 में अपना डेब्यू किया। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 104 मैचों में 39.44 के औसत से 2919 रन बनाए। इसमें तीन शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। स्टोक्स ने गेंदबाजी में 41.79 की औसत से 74 विकेट भी चटकाए। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने इंग्लैंड की वनडे कमान भी संभाली थी। बता दें बेन स्टोक्स को जो रूट की जगह इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया था। इंग्लैंड के लिए उन्होंने 84 टेस्ट मैच खेले हैं।

स्टोक्स टेस्ट टीम का कप्तान 

कुछ महीने पहले स्टोक्स को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इंग्लैंड ने स्टोक्स की कप्तानी में न्यूजीलैंड को 3-0 से मात दी थी।

NABARD Grade A Notification 2022

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *