Latest Hindi Banking jobs   »   All The Best for ECGC PO...

All The Best for ECGC PO Exam 2022: RBI ग्रेड B प्रीलिम्स & ECGC PO परीक्षा 2022 के लिए शुभकामनाएं

All The Best for ECGC PO Exam 2022: RBI ग्रेड B प्रीलिम्स & ECGC PO परीक्षा 2022 के लिए शुभकामनाएं | Latest Hindi Banking jobs_2.1


भारतीय रिज़र्व बैंक और भारतीय निर्यात क्रेडिट गारंटी निगम क्रमशः 28 मई और 29 मई को आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स परीक्षा और ईसीजीसी पीओ परीक्षा आयोजित करने जा रहे हैं ADDA247 की पूरी टीम की ओर से  आरबीआई ग्रेड बी और ईसीजीसी पीओ परीक्षा 2022 (RBI Grade B & ECGC PO Exam 2022) में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं यह आपकी कड़ी मेहनत के परिक्षण की घड़ी है, हमें उम्मीद है कि आपने अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी यह वो बहुमूल्य समय है जब आपको पुराणी पढ़ी हुई चीज़ों को दोहराना है, कुछ नया नहीं पढ़ना है क्योंकि यदि आप इस समय कुछ नया पढ़ना शुरू करेंगे तो उसके चलते बहुत सारी भ्रांतियां/कन्फ्यूश़न हो सकते हैं परीक्षा से पहले घबराहट होना बड़ी स्वाभाविक बात है, ऐसी स्थिति सबके साथ होती है ऐसे में आपको ख़ुद पर भरोसा रखना चाहिये 



All The Best for RBI Grade B & ECGC PO Exam 2022

किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए धैर्य के साथ-साथ दृढ़ता का होना बहुत आवश्यक है यह वह समय है जब आपको एक नज़र अपने उन सभी विषयों पर डालनी चाहिए,जिसे अभी तक आपने पढ़ा है इस समय कुछ नया करने/पढ़ने का प्रयास न करें परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ शांत दिमाग बहुत आवश्यक है, सभी महत्वपूर्ण विषयों को समझने के लिए फोकस करना बहुत ज़रुरी है महत्वपूर्ण विषयों पर अच्छी पकड़ आपको आरबीआई ग्रेड बी अथवा ईसीजीसी पीओ परीक्षा 2022 परीक्षा में सफलता दिलाने में मदद कर सकती है


RBI Grade B Prelims Admit Card 2022: Click Here to Download

ECGC PO Admit Card 2022: Click Here to Download

All The Best for RBI Grade B & ECGC PO Exam 2022: 

आरबीआई ग्रेड बी और ईसीजीसी पीओ परीक्षा 2022 (RBI Grade B & ECGC PO Exam 2022) के लिए शुभकामनाएं

अब आप अपने लक्ष्य के बहुत क़रीब हैं जिसे आप उस दिन से देख रहे हैं जिस दिन से आपने तैयारी शुरू की थी याद रखें  अपना बेस्ट प्रदर्शन करें, जिसे आपको अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। आपको बता दें कि,  RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2022 आसान नहीं होने वाली है क्योंकि प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, लेकिन इस विचार को अपने दिमाग़ पर हावी न होने दें, और पॉजिटिव सोचे. आज रात अच्छी नींद लें और बस अपनी तैयारी पर विश्वास रखें और अपने दिमाग को आराम दें।


आरबीआई ग्रेड बी और ईसीजीसी पीओ परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को परीक्षा के लिए तैयार कर ले. परीक्षा केंद्र पर अच्छी तरह से समय से पहले पहुंचें। अंतिम मिनट की परेशानी से बचने के लिए केंद्र के स्थान और अन्य सभी महत्वपूर्ण चीज़ों की पुष्टि करें जो आपको अपने केंद्र के बारे में पहले से जानने की आवश्यकता है।


 

ALL THE BEST!!!




Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *