Latest Hindi Banking jobs   »   गणतंत्र दिवस 2022 (Republic Day) की...

गणतंत्र दिवस 2022 (Republic Day) की शुभकामनाएं…

 गणतंत्र दिवस 2022 (Republic Day) की शुभकामनाएं… | Latest Hindi Banking jobs_3.1


गणतंत्र दिवस (Republic Day) भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है, जो कि हर वर्ष देश भर में 26 जनवरी को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन सन् 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था। हर साल की तरह इस साल भी हम 26 जनवरी को अपना 73वां गणतंत्र दिवस या रिपब्लिक डे ( Republic Day 2022) मना रहे हैं। इस दिन दिल्ली के इंडिया गेट में भव्य परेड का आयोजन होता  है जो राजपथ से शुरू हो कर लाल किले पर समाप्त हो जाती है. इसमें भारतीय सेना अपना शक्ति प्रदर्शन करती है.  साथ ही भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले झाँकी भी निकाली जाती है.  इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है।   


जानिये, गणतंत्र दिवस क्या है और ये क्यों मनाया जाता है?



Republic Day क्यों मनाया जाता है? 


भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को अपनाया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया. इसलिए लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.


 गणतंत्र दिवस मनाने की परंपरा किसने शुरू की थी?

देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था. इसके बाद से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है.

गणतंत्र दिवस का ऐतिहासिक महत्व (Historical importance of republic day) –

  • गणतंत्र दिवस की शुरुआत 26 जनवरी, 1950 से हुई थी जब सभी देशवासियों ने स्वतंत्र भारत को संविधान अंगीकृत किया था।
  • 26 जनवरी को ही इसलिए चुना गया क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में भारत के लिए पूर्ण स्वराज का लक्ष्य घोषित किया था।
  • यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों- गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस तथा गाँधी जयंती में से एक है।
  • इस पर्व पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली स्थित लाल किले पर भारतीय ध्वज फहराया जाता है।
  • इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भारतीय सेना तथा राज्यों के द्वारा परेड का आयोजन किया जाता है जिसमें से सर्वश्रेष्ठ झांकी को पुरस्कार दिया जाता है।
  • हर बार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में किसी विदेशी व्यक्ति को मुख्य अतिथि के रूप मेंआमंत्रित किया जाता है लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के बीच इस बार किसी को आमंत्रित नहीं किया गया है। भारत इस बार उज़बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाखस्तान, किर्गिस्तान तथा  ताजिकिस्तान के नेताओं को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने वाला था।
  • अंतिम बार 2020 में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो का मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
  • 2021 में यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था लेकिन अपने देश कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी।
  • स्वतंत्र भारत के पहले गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 1950, के अवसर पर इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो को आमंत्रित किया गया था।
  • अभी तक सिर्फ तीन वर्षों, 1952, 1953 तथा 1966 में गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित नहीं की गई थी।
  • 2018 में अब तक के सबसे ज्यादा, 10 मुख्य अतिथियों को एक साथ आमंत्रित किया गया था। ये सभी मुख्य अतिथि Association of Southeast Asian Nations (ASEAN) के सदस्य थे।

     

 

 Also Read

GA Questions Asked In IBPS Clerk Mains 2022: IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा में पूछे गये सामान्य जागरूकता के प्रश्न  
भारतीय संविधान दिवस (Constitution Day)
 साल 2022 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों की सूची
IBPS PO मेन्स परीक्षा 2022 में पूछे गए सामान्य, अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता (GA) के प्रश्न

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *