Latest Hindi Banking jobs   »   Children’s Day 2021: कब मनाया जाता...

Children’s Day 2021: कब मनाया जाता है बाल दिवस, जानें इतिहास और इस दिन का महत्व

Children's Day 2021: कब मनाया जाता है बाल दिवस, जानें इतिहास और इस दिन का महत्व | Latest Hindi Banking jobs_3.1

Children’s Day 2021| कब मनाया जाता है बाल दिवस, जानें इतिहास और इस दिन का महत्व

Children’s Day 2021: हर साल 14 नवंबर को हम सभी बाल दिवस के रूप में मनाते हैं बाल दिवस यानी चिल्ड्रंस डे 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन होता है पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से अत्यधिक प्रेम था सभी बच्चे उन्हें अपना मानते थे वह प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।

Children’s Day कब से मनाया जाता है?

भारत में 1959 से Children’s Day मनाया जा रहा है पर तब Children’s Day 20 नवंबर को ही मनाया जाता था। लेकिन 27 मई, 1964 को पं. जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु होने के बाद इनकी स्मृति में इनके जन्म दिवस यानि 14 नवंबर को भारत में Children’s Day मनाए जाने की शुरुआत हुई।

चिल्ड्रंस डे 14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है?

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर को हुआ था बच्चों से अधिक लगाव रखने के कारण वह बच्चों के अत्यंत प्रिय थे साथ ही वह अपना जन्मदिन  बच्चों के साथ ही मनाते थे इसी कारण प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को जोकि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन होता है इस दिन हम चिल्ड्रंस डे के रूप में मनाते हैं


देश में तरह तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं

जैसा कि ऊपर बताया प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर के दिन चिल्ड्रंस डे के रूप में मनाया जाता है यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन हम सभी मिलकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि देते हैं व स्कूल और कॉलेज में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे हम सभी लोग पंडित नेहरू जी को याद कर सके और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें देश में हर वर्ष 14 नवम्बर के दिन बाल दिवस का कार्यक्रम मनाया जाता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *