Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB Clerk मेंस परीक्षाओं के...

IBPS RRB Clerk मेंस परीक्षाओं के लिए हिंदी भाषा प्रश्नावली 2021 : 1 October, 2021- रिक्त स्थानों की पूर्ति से संबंधित प्रश्न

IBPS RRB Clerk मेंस परीक्षाओं के लिए हिंदी भाषा प्रश्नावली 2021 : 1 October, 2021- रिक्त स्थानों की पूर्ति से संबंधित प्रश्न | Latest Hindi Banking jobs_2.1

 TOPIC- रिक्त स्थानों की पूर्ति से संबंधित प्रश्न 

Directions (1-5): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में दो रिक्त स्थान छूटे हुए हैं और उसके पांच विकल्प सुझाए गए हैं। इनमें से कोई दो उन रिक्त स्थानों पर रख देने से वह वाक्य एक अर्थपूर्ण वाक्य बन जाता है। सही शब्द ज्ञात कर उसके विकल्प को उत्तर के रूप में अंकित कीजिए, दिए गए शब्दों में से सर्वाधिक उपयुक्त शब्दों का चयन कीजिए।

Q1.जब हम एकतंत्र से लोकतंत्र की ओर आए तो ________ संबंधी हमारी समझ का आधार यह था कि किसी एक व्यक्ति के इशारे पर नहीं, बल्कि _________ जनता के निर्णय के अनुसार राज-समाज का तंत्र चलना चाहिए।  

(a) शासन, अल्पसंख्यक  

(b) जनमानस, निर्वाचन    

(c) लोकतंत्र, बहुसंख्यक

(d) संसाधन, चयनित 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q2. प्रकृति सदैव से जीवमात्र की जननी एवं संरक्षक रही है, किन्तु _______ ने विकास के वर्तमान चरण तक पहुँचते-पहुँचते उसके प्रति एक प्रकार का शत्रुता भाव ही प्रदर्शित किया और अपने कार्यों से उसे लगातार _______ पैमाने पर क्षति पहुंचाई। 

(a) मनुष्य, व्यापक

(b) विज्ञान, अल्प  

(c) अनुसंधान, तीक्ष्ण 

(d) जीवों, स्थिर  

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q3भारत में सामान्य जन-जीवन प्राचीन काल से ही ________पर निर्भर रहा है, वहाँ का जीवन सादा और आडम्बरहीन होता है, प्राचीन काल में ग्राम अपने आप में एक सम्पूर्ण व _______ इकाई होता था।  

(a) नदियों, प्राकृतिक  

(b) शहरों, नगरीय 

(c) ग्रामों, आत्मनिर्भर  

(d) मैदानों, कृत्रिम 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q4. भारत की जनसँख्या वृद्धि अब इस स्तर पर पहुँच गई है कि इस संबंध में कोई भी असावधानी हमें गहरे _______ में ढकेल सकती है और प्रगति व समृद्धि के तमाम दावे अंततः ______ ही बन कर रह जायेगें।  

(a) अवसाद, झूठ 

(b) अंधकार, कल्पना 

(c) धरातल, आशा 

(d) इनमें से कोई नहीं

(e) संकट, मृगतृष्णा

Q5. दूरदर्शन द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक _______ की योजना का होना स्वाभाविक है, क्योंकि इसे दृश्य व श्रव्य दोनों ही ______ का माध्यम माना जाता है। 

(a) कार्यों, भाषाओँ 

(b) समारोहों, परम्पराओं 

(c) हितों, विधियों 

(d) कार्यक्रमों, कलाओं

(e) इनमें से कोई नहीं  

Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक लघु गद्यांश दिया है उसमे चार रिक्त स्थान छूटे हुए हैं और उसके पांच विकल्प सुझाए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न में रिक्त स्थानों में उचित शब्दों को क्रमबद्ध कीजिए ताकि एक अर्थपूर्ण गद्यांश बन जाये। गद्यांश के अनुसार शब्दों के सही क्रम का चयन कर उचित विकल्प को चिन्हित कीजिए। 

Q6. आपके विचार आपकी ___________ बनाते हैं। सकारात्मक विचार और ___________ मन जीवन में सकारात्मक चीजों को _________ करते हैं और नकारात्मक विचार नकारात्मक _______का अहसास कराते हैं।      

(a) आकर्षित, अनुभवों, सकारात्मक, वास्तविकता

(b) सकारात्मक, वास्तविकता, आकर्षित, अनुभवों           

(c) वास्तविकता, सकारात्मक, आकर्षित, अनुभवों        

(d) अनुभवों, सकारात्मक, वास्तविकता, आकर्षित

(e) इनमें से कोई नहीं

Q7. शरीर में मोटापा _______ भोजन की नियमित खपत तथा शरीर में जमा होने वाली _______ वसा को जलाने के लिए ________ शारीरिक गतिविधियों के ________ के कारण होता है।    

(a) अभाव, अतिरिक्त, पर्याप्त, अत्यधिक     

(b) अत्यधिक, अतिरिक्त, पर्याप्त, अभाव   

(c) अत्यधिक, अभाव, अतिरिक्त, पर्याप्त   

(d) अत्यधिक, अभाव, पर्याप्त, अतिरिक्त  

(e) इनमें से कोई नहीं      

                                                            

Q8. पर्यावरण में ________आवाज के स्तर को _________ करने के लिये लोगों के बीच में सामान्य___________ को बढ़ाना चाहिये और प्रत्येक के द्वारा सभी नियमों को ___________ से माना जाना चाहिये। 

(a) असुरक्षित, गंभीरता,नियंत्रित, जागरुकता, 

(b) नियंत्रित, असुरक्षित, जागरुकता, गंभीरता    

(c)  असुरक्षित, जागरुकता, नियंत्रित, गंभीरता   

(d) असुरक्षित, नियंत्रित, जागरुकता, गंभीरता        

(e) इनमें से कोई नहीं

Q9. अनुशासन कार्यों को __________ तथा संयमित तरीको से करने की एक विधि होती है, यदि हम________ रुप से अनुशासित ________ का पालन करें तो हम अपने जीवन स्तर को काफी _________ बना सकते हैं।

(a) क्रमबद्ध, नियमित, दिनचर्या, अच्छा      

(b) क्रमबद्ध, अच्छा नियमित, दिनचर्या,      

(c) दिनचर्या, क्रमबद्ध, नियमित, अच्छा      

(d) नियमित, क्रमबद्ध, दिनचर्या, अच्छा              

(e) इनमें से कोई नहीं

                                                            

Q10. वसंत ऋतु का वास्तविक _________हमारे स्वास्थ्य को पोषण देता है और हम जीवन के सभी दुखों को भूल जाते हैं। यह हमारे हृदय को बहुत अधिक _________, आनंद और खुशी से भर देती है। इसलिए, _________ में इस मौसम का आनंद हम सभी जगहों पर ___________दृश्यों को देखकर लेते हैं। 

(a) वास्तव, सौंदर्य, उत्साह, आकर्षक 

(b) सौंदर्य, वास्तव, उत्साह, आकर्षक                                                                       

(c) सौंदर्य, उत्साह, वास्तव, आकर्षक                                                                   

(d) सौंदर्य, वास्तव, उत्साह, आकर्षक                                                                                        

(e) इनमें से कोई नहीं      

IBPS RRB मेंस परीक्षा 2021: कैसे करें हिंदी भाषा की तैयारी? जानें, किस टॉपिक से आते हैं कितने प्रश्न?

SOLUTIONS.


S1. Ans. (c):

Sol. यहाँ ‘लोकतंत्र’ एवं ‘बहुसंख्यक’ का प्रयोग उचित है। 

S2. Ans. (a):

Sol. यहाँ ‘मनुष्य’ एवं ‘व्यापक’ का प्रयोग उचित है।

S3. Ans. (c):

Sol. यहाँ ‘ग्रामों’ एवं ‘आत्मनिर्भर’ का प्रयोग उचित है।

S4 Ans. (e):

Sol. यहाँ ‘संकट’ एवं ‘मृगतृष्णा’ का प्रयोग उचित है।

S5. Ans. (d):

Sol. यहाँ ‘कार्यक्रमों’ एवं ‘कलाओं’ का प्रयोग उचित है।  

S6. Ans. (c): 

Sol.शब्दों का सही क्रम है- वास्तविकता, सकारात्मक, आकर्षित, अनुभवों।   

S7. Ans. (b):

Sol. शब्दों का सही क्रम है- अत्यधिक, अतिरिक्त, पर्याप्त, अभाव।   

S8. Ans. (d):

Sol. शब्दों का सही क्रम है- असुरक्षित, नियंत्रित, जागरुकता, गंभीरता।        

S9 Ans. (a):

Sol. शब्दों का सही क्रम है- क्रमबद्ध, नियमित, दिनचर्या, अच्छा।      

S10. Ans. (c):

Sol. शब्दों का सही क्रम है- सौंदर्य, उत्साह, वास्तव, आकर्षक।                                                                      

  

Practice Material (आप दिए गये लिंक्स पर जाकर अभ्यास कर सकते हैं) 




Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

IBPS RRB Clerk मेंस परीक्षाओं के लिए हिंदी भाषा प्रश्नावली 2021 : 1 October, 2021- रिक्त स्थानों की पूर्ति से संबंधित प्रश्न | Latest Hindi Banking jobs_3.1


TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *