Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा...

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 3 सितम्बर 2019

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 3 सितम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

आप सभी जानते हैं कि आईबीपीएस आरआरबी  परीक्षा 2019 की मेंस परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे. परीक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लेकर आया है. यह प्रश्नावली मुख्य परीक्षा की तैयारी को और मजबूत करने के लिए अब से दैनिक स्तर पर आयोजित की जा रही है. सभी जानते हैं कि बैंकिंग परिक्षाओं में केवल आरआरबी ही एकमात्र ऐसी परीक्षा है, जो आपको अपनी भाषा का चयन का विकल्प देता है जिसमें आप अंग्रेजी के स्थान  पर हिंदी भाषा चुन सकते हैं. यह हिंदी भाषा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सफलता पाने का एक सुनहरा मौक़ा है, क्योंकि हम अपनी भाषा में अधिक से अधिक अंक स्कोर करने में सक्षम होते हैं. यदि आपका लक्ष्य इस वर्ष आईबीपीएस आरआरबी में सफलता पाना है, तो अभी से मेंस की तैयारी में जुट जाएँ. अपनी तैयारी को और बेहतर बनाते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये. आज की इस हिंदी भाषा प्रश्नावली 03 सितम्बर 2019 में हम आपको   विविध प्रकार से सम्बन्धित प्रश्नों को उपलब्ध करा रहे हैं.   





Directions (1-15): नीचे विविध प्रकार के प्रश्न दिए गये हैं। ये प्रश्न विविध प्रकार के प्रश्न भाग 2 से सम्बन्धित हैं। इन विविध प्रकार के प्रश्नों में वाक्यांश के लिए एक शब्द, विलोम शब्द, मुहावरे और वाक्य में त्रुटि सम्बन्धित प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक प्रश्न के नीचे उसके पांच विकल्प दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।        

Q1. ‘आकाश में उड़ने वाला’ के लिए एक शब्द है-       
(a) नभचर
(b) आगत
(c) अनन्य 
(d) तत्कालीन
(e) इनमें से कोई नहीं    
L1: Difficulty 2 
QTAGS: वाक्यांश के लिए एक शब्द

Q2.  ‘जो सब जगह व्याप्त हो’ के लिए एक शब्द है-   
(a) सादृश्य
(b) सर्वव्यापी
(c) सर्वज्ञाता
(d) स्वंयभू
 (e) इनमें से कोई नहीं  
L1: Difficulty 2 
QTAGS: वाक्यांश के लिए एक शब्द

Q3. ‘जो एक स्थान पर टिक कर नहीं रहता’ के लिए एक शब्द है-
(a) आलोचक
(b) वाहक
(c) यथाक्रम
(d) यायावार
 (e) इनमें से कोई नहीं  
L1: Difficulty 3  
QTAGS: वाक्यांश के लिए एक शब्द 

Q4. ‘जो दूसरों के सहारे जीवित रहे’ के लिए एक शब्द है-
(a) प्रतिनिधि
(b) असाध्य
(c) परावलम्बी
(d) विजित
(e) इनमें से कोई नहीं  
L1: Difficulty 2
QTAGS: वाक्यांश के लिए एक शब्द

Q5.  ‘ऋजु’ शब्द का विलोम है-
(a) प्रवर
(b) वक्र
(c) निर्गत
(d) आवृत
(e) इनमें से कोई नहीं  
L1: Difficulty 2 
QTAGS: विलोम शब्द

Q6.  ‘ग्रस्त’ शब्द का विलोम है-     
(a) हर्ष
(b) अजेय
(c) मुक्त
(d) सुधा
 (e) इनमें से कोई नहीं 
L1: Difficulty 2 
QTAGS: विलोम शब्द

Q7. ‘सामान्य’ शब्द का विलोम है-
(a) विशिष्ट
(b) स्थूल
(c) त्यक्त
(d) गौण 
(e) इनमें से कोई नहीं 
L1: Difficulty 2
QTAGS: विलोम शब्द

Q8.  दिल्ली मेट्रो में हुई (a)/तकनीकी खराबी से कारण(b)/ हजारों लोगों को परेशानी(c)/का सामना करना पड़ा।(d)/ त्रुटिरहित (e) 
L1: Difficulty 3  
QTAGS:  वाक्य में त्रुटि से सम्बन्धित प्रश्न  

Q9.  ‘आकाश से बातें करना’ मुहावरे का अर्थ है –    
(a) कठोर यातना देना
(b) अंग भंग करना
(c) बहुत ऊंचा होना
(d) भयभीत होना
(e) इनमें से कोई नहीं    
L1: Difficulty 3        
QTAGS: मुहावरे

Q10. ‘चादर के बाहर पैर पसारना’ मुहावरे का अर्थ है –      
(a) क्षमा माँगना
(b) क्षमता से अधिक व्यय करना
(c) परामर्श देना
(d) पोल खोलना
 (e) इनमें से कोई नहीं
L1: Difficulty 3 
QTAGS: मुहावरे

Q11.  सम्प्रेषण का जो भाषाई माध्यम आज(a)/ अनेक श्रव्य-दृश्य-बहुविध माध्यमों के सहयोग(b)/ से समूची दुनिया को एक छोटा-सा गाँव जैसा (c)/बना सका है, उसमें भी कई तरह की दिक्कतें बनी हुई हैं(d)/ त्रुटिरहित (e)/
L1: Difficulty 3   
QTAGS: वाक्य में त्रुटि से सम्बन्धित प्रश्न

Q12.  दलित विमर्श के ज्यादातर रचनाकारों की (a)/ मान्यता है की दलित साहित्य(b)/ उसे ही माना जाएगा जिसका लेखन दलित (c)/कुल में जन्म लेने वाले व्यक्ति ने किया हो।(d)/ त्रुटिरहित (e)/   
L1: Difficulty 3  
QTAGS: वाक्य में त्रुटि से सम्बन्धित प्रश्न

Q13. दलित आंदोलन भटकाव का (a)/ शिकार तो ही, वह अमीरी-गरीबी (b)/ की खाई को और अधिक बढ़ाने (c)/ में अनजाने ही मदद पहुँचा रहा है। (d)/ त्रुटिरहित (e)/
L1: Difficulty 3
QTAGS: वाक्य में त्रुटि से सम्बन्धित प्रश्न

Q14.  धीरे-धीरे ईस्ट इंडिया कंपनी की(a)/ शक्ति बढ़ती गई और 1757 ई.(b)/ में प्लासी की निर्णायक लड़ाई के बाद (c)/बंगाल पर अँग्रेजों का कब्जा हो गया।(d)/ त्रुटिरहित (e)/       
L1: Difficulty 3 
QTAGS: वाक्य में त्रुटि से सम्बन्धित प्रश्न

Q15.  व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा व्यक्ति(a)/ को कितना ऊपर गिरा(b)/ सकती है आज के युग (c)/ में इसकी कल्पना (d)/करना भी कठिन है। त्रुटिरहित(e) 
L1: Difficulty 3 
QTAGS: वाक्य में त्रुटि से सम्बन्धित प्रश्न  



उत्तर-  
S1. Ans. (a):           
Sol.  ‘आकाश में उड़ने वाला’ के लिए एक शब्द ‘नभचर’ है।
S2. Ans. (b):         
Sol.  ‘जो सब जगह व्याप्त हो’ के लिए एक शब्द ‘सर्वव्यापी’ है।
S3. Ans. (d):         
Sol. ‘जो एक स्थान पर टिक कर नहीं रहता’ के लिए एक शब्द ‘यायावार’ है।
S4. Ans. (c):         
Sol.  ‘जो दूसरों के सहारे जीवित रहे’ के लिए एक शब्द ‘परावलम्बी’ है।
S5. Ans. (b):         
Sol.  ‘ऋजु’ शब्द का विलोम ‘वक्र’ है। 
S6. Ans. (c):         
Sol.  ‘ग्रस्त’ शब्द का विलोम ‘मुक्त’ है।
S7. Ans. (a):         
Sol.  ‘सामान्य’ शब्द का विलोम ‘विशिष्ट’ है।
S8. Ans. (b):           
Sol.  यहाँ ‘तकनीकी खराबी से कारण’ के कारण ‘तकनीकी खराबी के कारण’ का प्रयोग उचित है। 
S9. Ans. (c):         
Sol.  ‘आकाश से बातें करना’ मुहावरे का अर्थ ‘बहुत ऊंचा होना’ है।
S10. Ans. (b):         
Sol.  ‘चादर के बाहर पैर पसारना’ मुहावरे का अर्थ ‘क्षमता से अधिक व्यय करना’ है।
S11. Ans. (e):           
Sol.  दिया गया वाक्य त्रुटिरहित है।
S12. Ans. (b):         
Sol.  यहाँ ‘मान्यता है की दलित साहित्य’ के स्थान पर ‘मान्यता है कि दलित साहित्य’ का प्रयोग उचित है।
S13. Ans. (b):         
Sol.   यहाँ ‘शिकार तो ही, वह अमीरी-गरीबी’ के स्थान पर ‘शिकार तो है ही, वह अमीरी-गरीबी’ का प्रयोग उचित है।
S14. Ans. (e):         
Sol.  दिया गया वाक्य त्रुटिरहित है।
S15. Ans. (b):           
Sol.   यहाँ ‘को कितना ऊपर गिरा’ के स्थान पर ‘को कितना नीचे गिरा’ का प्रयोग उचित है।     
आप इन्हें भी देखें –


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *