Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा...

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 2 सितम्बर 2019

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 2 सितम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

आप सभी जानते हैं कि आईबीपीएस आरआरबी  परीक्षा 2019 की मेंस परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे. परीक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लेकर आया है. यह प्रश्नावली मुख्य परीक्षा की तैयारी को और मजबूत करने के लिए अब से दैनिक स्तर पर आयोजित की जा रही है. सभी जानते हैं कि बैंकिंग परिक्षाओं में केवल आरआरबी ही एकमात्र ऐसी परीक्षा है, जो आपको अपनी भाषा का चयन का विकल्प देता है जिसमें आप अंग्रेजी के स्थान  पर हिंदी भाषा चुन सकते हैं. यह हिंदी भाषा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सफलता पाने का एक सुनहरा मौक़ा है, क्योंकि हम अपनी भाषा में अधिक से अधिक अंक स्कोर करने में सक्षम होते हैं. यदि आपका लक्ष्य इस वर्ष आईबीपीएस आरआरबी में सफलता पाना है, तो अभी से मेंस की तैयारी में जुट जाएँ. अपनी तैयारी को और बेहतर बनाते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये. आज की इस हिंदी भाषा प्रश्नावली 02 सितम्बर 2019 में हम आपको   विविध प्रकार से सम्बन्धित प्रश्नों को उपलब्ध करा रहे हैं.   




Directions (1-15): नीचे विविध प्रकार के प्रश्न दिए गये हैं। निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के नीचे उसके पांच विकल्प दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए। 

       
Q1. ‘जहाँ लोगों का मिलन हो’ के लिए एक शब्द है-    
(a) लंकेश
(b) द्विपद
(c) निर्मम
(d) सम्मेलन
(e) इनमें से कोई नहीं    
Q2. ‘जिसके पार देखा जा सके’ के लिए एक शब्द है-
(a) अपारदर्शक
(b) पारदर्शक 
(c) आलोचक
(d) आमरण
 (e) इनमें से कोई नहीं  
Q3. ‘जो सब-कुछ जानता हो’ के लिए एक शब्द है-
(a) सर्वज्ञ
(b) अभिज्ञ
(c) वर्णित
(d) अनबोला
 (e) इनमें से कोई नहीं  
Q4. ‘मन की वृति’ के लिए एक शब्द है-
(a) अग्रणी
(b) गोधूलि
(c) मनोवृति
(d) मृदुभाषी
 (e) इनमें से कोई नहीं  
Q5. ‘तिक्त’ शब्द का विलोम है-
(a) मधुर
(b) ध्वंस
(c) अव्यक्त
(d) सिद्ध
(e) इनमें से कोई नहीं  
Q6.  ‘नैसर्गिक’ शब्द का विलोम है-     
(a) भिन्न
(b) तरल
(c) सम्पन्न
(d) कृत्रिम
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q7.  ‘गमन’ शब्द का विलोम है-
(a) सार्थक
(b) आगमन
(c) अभाग्य
(d) नश्वर
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q8. ‘हर्ष’ शब्द का विलोम है-
(a) विषाद 
(b) संदिग्ध
(c) अहित
(d) सौम्य 
(e) इनमें से कोई नहीं   
Q9. ‘टांग अडाना’ मुहावरे का अर्थ है –    
(a) हार जाना  
(b) भाग जाना
(c) बाधा डालना
(d) घबरा जाना 
(e) इनमें से कोई नहीं
Q10. ‘तख्ता उलटना’ मुहावरे का अर्थ है –      
(a) शासन बदल जाना
(b) कठिन कार्य 
(c) सबसे भिन्न मत रखना
(d) दिन काटे न काटना
 (e) इनमें से कोई नहीं
Q11.  ‘मोक्ष’ का पर्यायवाची शब्द है-
(a) कैवल्य
(b) जंगम
(c) भानु
(d) सुबोध
(e) इनमें से कोई नहीं
Q12.  ‘पुत्री’ का पर्यायवाची शब्द है-
(a)  भार्या
(b) किसलय
(c) सुता
(d) लिप्सा
(e) इनमें से कोई नहीं
Q13. ‘विष’ का पर्यायवाची शब्द है-
(a) रम्य
(b) पुंज
(c) दीप्ति
(d) गरल
(e) इनमें से कोई नहीं
Q14.  शिक्षक नई पीढ़ी के लिए प्ररेणा-स्त्रोत तभी बन सकता है, जब वह शिक्षक-छात्र सम्बन्धों में मधुरता का ______ करे।
(a) कल्याण
(b) प्रलय
(c) समावेश
(d) पश्चाताप
(e) इनमें से कोई नहीं
Q15.  कवि का कार्य है कि वह प्रकृति विलास को ध्यान से देखे, प्रकृति की लीला का कोई ओर- ____  नहीं है। 
(a) सौर
(b) कोर
(c) मोर
(d) छोर
(e) इनमें से कोई नहीं  
उत्तर-  
S1. Ans. (d):           
Sol. ‘जहाँ लोगों का मिलन हो’ के लिए एक शब्द ‘सम्मेलन’ है।   
S2. Ans. (b):         
Sol. ‘जिसके पार देखा जा सके’ के लिए एक शब्द ‘पारदर्शक’ है।
S3. Ans. (a):         
Sol. ‘जो सब-कुछ जानता हो’ के लिए एक शब्द ‘सर्वज्ञ’ है।   
S4. Ans. (c):          
Sol. ‘मन की वृति’ के लिए एक शब्द ‘मनोवृति’ है।
S5. Ans. (a):           
Sol. ‘तिक्त’ शब्द का विलोम ‘मधुर’ है। 
S6. Ans. (d):           
Sol. ‘नैसर्गिक’ शब्द का विलोम ‘कृत्रिम’ है। 
S7. Ans. (b):         
Sol.  ‘गमन’ शब्द का विलोम ‘आगमन’ है। 
S8. Ans. (a):         
Sol. ‘हर्ष’ शब्द का विलोम ‘विषाद’ है। 
S9. Ans. (c):         
Sol. ‘टांग अडाना’ मुहावरे का अर्थ ‘बाधा डालना’ है। 
S10. Ans. (a):         
Sol. ‘तख्ता उलटना’ मुहावरे का अर्थ ‘शासन बदल जाना’ है।
S11. Ans. (a):         
Sol. ‘मोक्ष’ का पर्यायवाची शब्द ‘कैवल्य’ है। 
S12. Ans. (c):         
Sol. ‘पुत्री’ का पर्यायवाची शब्द ‘सुता’ है।
S13. Ans. (d):         
Sol. ‘विष’ का पर्यायवाची शब्द ‘गरल’ है। 
S14. Ans. (c):         
Sol. रिक्त स्थान के लिए उचित शब्द ‘समावेश’ है। 
S15. Ans. (d):          
Sol. रिक्त स्थान के लिए उचित शब्द ‘छोर’ है।      


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *