Latest Hindi Banking jobs   »   Hindi Language Quiz For IBPS SO...

Hindi Language Quiz For IBPS SO : 25th January 2019

Hindi Language Quiz For IBPS SO : 25th January 2019 | Latest Hindi Banking jobs_2.1

IBPS SO राजभाषा अधिकारी की अधिसूचना जारी की जा चुकी है. IBPS SO राजभाषा अधिकारी के परीक्षा प्रारूप के अनुसार व्यावसायिक ज्ञान के पाठ्यक्रम के आधार पर हम यहाँ हिंदी की प्रश्नोत्तरी प्रदान कर रहे हैं. प्रति दिन इस QUIZ का अभ्यास कीजिए तथा IBPS SO 2018 के पाठ्यक्रम के अनुसार अध्ययन कीजिए. अपनी तैयारी को गति प्रदान करते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये.




Directions(1-5): नीचे दिए गए प्रत्येक परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है। ये संख्याएँ परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं, और प्रत्येक के सामने (a), (b), (c), (d) और (e) विकल्प दिए गए हैं। इन में से कोई एक इस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के संदर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है। आपको वह विकल्प ज्ञात करना है और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है। आपको दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है। 


Q1. पर्यावरण का मतलब है सभी (1) परिवेश जैसे की भूमि, वायु, जल, पौधें, पशु, ठोस सामग्री, कचरा, धूप, जंगल और अन्य वस्तु। स्वस्थ वातावरण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखता है और साथ ही साथ पृथ्वी पर सभी जीवित चीजों को बढ़ने, पोषित और विकसित करने में मदद करता है। हालांकि अब कुछ तकनीकी उन्नति के परिणाम स्वरुप मानव (2) चीजे वातावरण को कई प्रकार से (3) कर रहीं हैं जोकि अंततः प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ रही है। हम अपने जीवन को साथ ही साथ इस ग्रह पर भविष्य में जीवन के अस्तित्व को खतरे में डाल रहे हैं। यदि हम प्रकृति के अनुशासन के खिलाफ गलत तरीके से कुछ भी करते हैं तो ये पूरे वातावरण के माहौल जैसे की वायु-मंडल, जलमंडल और स्थलमंडल को (4) करती है। प्राकृतिक वातावरण के अलावा, मानव निर्मित वातावरण भी मौजूद है जो की प्रौद्योगिकी, काम के माहौल, सौंदर्यशास्त्र, परिवहन, आवास, सुविधाएं और शहरीकरण के साथ सम्बंधित है। मानव निर्मित वातावरण काफी हद तक प्राकृतिक वातावरण को प्रभावित करता है जिसे हम सभी एकजुट होकर बचा सकते हैं। प्राकृतिक वातावरण के घटक संसाधन के रूप में उपयोग किया जाता है हालाँकि कुछ बुनियादी भौतिक जरूरतों और जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इंसान द्वारा इसका (5) किया जाता है। हमें हमारे प्राकृतिक संसाधनों को चुनौती नहीं देनी चाहिए और पर्यावरण में इतना प्रदूषण या अपशिष्ट डालने में रोक लगानी चाहिए। हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों को महत्व देना चाहिए और प्राकृतिक अनुशासन के तहत उन्हें इस्तेमाल करना चाहिए।

कृत्रिम
प्राकृतिक
संकीर्ण
विशाल
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘प्राकृतिक’ का प्रयोग उचित है।

Q2. पर्यावरण का मतलब है सभी (1) परिवेश जैसे की भूमि, वायु, जल, पौधें, पशु, ठोस सामग्री, कचरा, धूप, जंगल और अन्य वस्तु। स्वस्थ वातावरण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखता है और साथ ही साथ पृथ्वी पर सभी जीवित चीजों को बढ़ने, पोषित और विकसित करने में मदद करता है। हालांकि अब कुछ तकनीकी उन्नति के परिणाम स्वरुप मानव (2) चीजे वातावरण को कई प्रकार से (3) कर रहीं हैं जोकि अंततः प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ रही है। हम अपने जीवन को साथ ही साथ इस ग्रह पर भविष्य में जीवन के अस्तित्व को खतरे में डाल रहे हैं। यदि हम प्रकृति के अनुशासन के खिलाफ गलत तरीके से कुछ भी करते हैं तो ये पूरे वातावरण के माहौल जैसे की वायु-मंडल, जलमंडल और स्थलमंडल को (4) करती है। प्राकृतिक वातावरण के अलावा, मानव निर्मित वातावरण भी मौजूद है जो की प्रौद्योगिकी, काम के माहौल, सौंदर्यशास्त्र, परिवहन, आवास, सुविधाएं और शहरीकरण के साथ सम्बंधित है। मानव निर्मित वातावरण काफी हद तक प्राकृतिक वातावरण को प्रभावित करता है जिसे हम सभी एकजुट होकर बचा सकते हैं। प्राकृतिक वातावरण के घटक संसाधन के रूप में उपयोग किया जाता है हालाँकि कुछ बुनियादी भौतिक जरूरतों और जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इंसान द्वारा इसका (5) किया जाता है। हमें हमारे प्राकृतिक संसाधनों को चुनौती नहीं देनी चाहिए और पर्यावरण में इतना प्रदूषण या अपशिष्ट डालने में रोक लगानी चाहिए। हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों को महत्व देना चाहिए और प्राकृतिक अनुशासन के तहत उन्हें इस्तेमाल करना चाहिए।

संबंधित
पोषित
निर्मित
उपयोगी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘निर्मित’ का प्रयोग उचित है।

Q3. पर्यावरण का मतलब है सभी (1) परिवेश जैसे की भूमि, वायु, जल, पौधें, पशु, ठोस सामग्री, कचरा, धूप, जंगल और अन्य वस्तु। स्वस्थ वातावरण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखता है और साथ ही साथ पृथ्वी पर सभी जीवित चीजों को बढ़ने, पोषित और विकसित करने में मदद करता है। हालांकि अब कुछ तकनीकी उन्नति के परिणाम स्वरुप मानव (2) चीजे वातावरण को कई प्रकार से (3) कर रहीं हैं जोकि अंततः प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ रही है। हम अपने जीवन को साथ ही साथ इस ग्रह पर भविष्य में जीवन के अस्तित्व को खतरे में डाल रहे हैं। यदि हम प्रकृति के अनुशासन के खिलाफ गलत तरीके से कुछ भी करते हैं तो ये पूरे वातावरण के माहौल जैसे की वायु-मंडल, जलमंडल और स्थलमंडल को (4) करती है। प्राकृतिक वातावरण के अलावा, मानव निर्मित वातावरण भी मौजूद है जो की प्रौद्योगिकी, काम के माहौल, सौंदर्यशास्त्र, परिवहन, आवास, सुविधाएं और शहरीकरण के साथ सम्बंधित है। मानव निर्मित वातावरण काफी हद तक प्राकृतिक वातावरण को प्रभावित करता है जिसे हम सभी एकजुट होकर बचा सकते हैं। प्राकृतिक वातावरण के घटक संसाधन के रूप में उपयोग किया जाता है हालाँकि कुछ बुनियादी भौतिक जरूरतों और जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इंसान द्वारा इसका (5) किया जाता है। हमें हमारे प्राकृतिक संसाधनों को चुनौती नहीं देनी चाहिए और पर्यावरण में इतना प्रदूषण या अपशिष्ट डालने में रोक लगानी चाहिए। हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों को महत्व देना चाहिए और प्राकृतिक अनुशासन के तहत उन्हें इस्तेमाल करना चाहिए।

विकसित
समृद्ध
वृद्धि
विकृत
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘विकृत’ का प्रयोग उचित है।

Q4. पर्यावरण का मतलब है सभी (1) परिवेश जैसे की भूमि, वायु, जल, पौधें, पशु, ठोस सामग्री, कचरा, धूप, जंगल और अन्य वस्तु। स्वस्थ वातावरण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखता है और साथ ही साथ पृथ्वी पर सभी जीवित चीजों को बढ़ने, पोषित और विकसित करने में मदद करता है। हालांकि अब कुछ तकनीकी उन्नति के परिणाम स्वरुप मानव (2) चीजे वातावरण को कई प्रकार से (3) कर रहीं हैं जोकि अंततः प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ रही है। हम अपने जीवन को साथ ही साथ इस ग्रह पर भविष्य में जीवन के अस्तित्व को खतरे में डाल रहे हैं। यदि हम प्रकृति के अनुशासन के खिलाफ गलत तरीके से कुछ भी करते हैं तो ये पूरे वातावरण के माहौल जैसे की वायु-मंडल, जलमंडल और स्थलमंडल को (4) करती है। प्राकृतिक वातावरण के अलावा, मानव निर्मित वातावरण भी मौजूद है जो की प्रौद्योगिकी, काम के माहौल, सौंदर्यशास्त्र, परिवहन, आवास, सुविधाएं और शहरीकरण के साथ सम्बंधित है। मानव निर्मित वातावरण काफी हद तक प्राकृतिक वातावरण को प्रभावित करता है जिसे हम सभी एकजुट होकर बचा सकते हैं। प्राकृतिक वातावरण के घटक संसाधन के रूप में उपयोग किया जाता है हालाँकि कुछ बुनियादी भौतिक जरूरतों और जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इंसान द्वारा इसका (5) किया जाता है। हमें हमारे प्राकृतिक संसाधनों को चुनौती नहीं देनी चाहिए और पर्यावरण में इतना प्रदूषण या अपशिष्ट डालने में रोक लगानी चाहिए। हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों को महत्व देना चाहिए और प्राकृतिक अनुशासन के तहत उन्हें इस्तेमाल करना चाहिए।

व्यवस्थित
संचालित
अस्तव्यस्त
परेशान
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘अस्तव्यस्त’ का प्रयोग उचित है।

Q5. पर्यावरण का मतलब है सभी (1) परिवेश जैसे की भूमि, वायु, जल, पौधें, पशु, ठोस सामग्री, कचरा, धूप, जंगल और अन्य वस्तु। स्वस्थ वातावरण प्रकृति के संतुलन को बनाए रखता है और साथ ही साथ पृथ्वी पर सभी जीवित चीजों को बढ़ने, पोषित और विकसित करने में मदद करता है। हालांकि अब कुछ तकनीकी उन्नति के परिणाम स्वरुप मानव (2) चीजे वातावरण को कई प्रकार से (3) कर रहीं हैं जोकि अंततः प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ रही है। हम अपने जीवन को साथ ही साथ इस ग्रह पर भविष्य में जीवन के अस्तित्व को खतरे में डाल रहे हैं। यदि हम प्रकृति के अनुशासन के खिलाफ गलत तरीके से कुछ भी करते हैं तो ये पूरे वातावरण के माहौल जैसे की वायु-मंडल, जलमंडल और स्थलमंडल को (4) करती है। प्राकृतिक वातावरण के अलावा, मानव निर्मित वातावरण भी मौजूद है जो की प्रौद्योगिकी, काम के माहौल, सौंदर्यशास्त्र, परिवहन, आवास, सुविधाएं और शहरीकरण के साथ सम्बंधित है। मानव निर्मित वातावरण काफी हद तक प्राकृतिक वातावरण को प्रभावित करता है जिसे हम सभी एकजुट होकर बचा सकते हैं। प्राकृतिक वातावरण के घटक संसाधन के रूप में उपयोग किया जाता है हालाँकि कुछ बुनियादी भौतिक जरूरतों और जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए इंसान द्वारा इसका (5) किया जाता है। हमें हमारे प्राकृतिक संसाधनों को चुनौती नहीं देनी चाहिए और पर्यावरण में इतना प्रदूषण या अपशिष्ट डालने में रोक लगानी चाहिए। हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों को महत्व देना चाहिए और प्राकृतिक अनुशासन के तहत उन्हें इस्तेमाल करना चाहिए।

पोषण
दुरुपयोग
परिष्कार
शोषण
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘शोषण’ का प्रयोग उचित है।

Directions (06-10) नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। गद्यांश के अनुसार, दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। 


एडिसन विश्व के चोटी के आविष्कारक थे। एक जिज्ञासु और धुनी आविष्कारक, जिन्होनें अपनी युक्तियों को कठोर परिश्रम से साकार रूप दिया। वह बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने हजार से भी ज्यादा आविष्कार किये। बिजली के बल्ब के क्रांतिकारी आविष्कार ने उन्हें रातोंरात प्रसिद्धी के शिखर पर पहुंचा दिया। इसके आलावा एडिसन ने चलचित्र, फोनोग्राफ, टेलीग्राफ, माइक्रोफोन आदि ढेरों वस्तुएं बनाई। शायद इसलिए उन्हें "मेनलो पार्क का जादूगर" कहा गया। आइंस्टीन ने उन्हें ''सर्वकालिक महान आविष्कारक'' माना। सारी दुनिया ने उनकी प्रतिभा का लोहा माना और उन्हें 'जीनियस' कहकर बुलाया। अपने खाली समय में, एडिसन चीजों को उठाते और परखते रहते कि आखिर वह कैसे काम करती है। अंत में, उन्होंने खुद ही चीजें ईजाद करने का फैसला किया। अपने पहले आविष्कार, इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर की विफलता के बाद, एडिसन न्यूयॉर्क शहर चले आए। वहां उन्होंने स्टॉक मार्केट टिकरटेप प्रिंटर में जिस तरह से सुधार किया, वह उनके लिए एक बड़ा अवसर लेकर आया। 1870 तक उनकी कंपनी नेवार्क, न्यू जर्सी में अपने स्टॉक टिकर निर्माण करती रही। उन्होंने टेलीग्राफ में भी बड़ा सुधार किया, अब यह एक ही बार में चार संदेशों को भेजने में सक्षम था। अपने आविष्कारों में पैनापन लाने के लिए एडिसन एकाग्र चित्त होकर काम करना चाहते थे। इसके लिए उन्हें किसी शांत जगह की तलाश थी। 1876 में, एडिसन नेवार्क से मेनलो पार्क, न्यू जर्सी चले आए। यहां उन्होंने अपनी सबसे प्रसिद्ध प्रयोगशाला का निर्माण किया। मेनलो पार्क में वह अकेले नहीं थे बल्कि अपनी मदद के लिए उन्होंने कामगार पाल रखे थे। यह कामगार अमेरिका में अपना भाग्य बनाने दुनिया भर से आए थे, और अपने मुख्य कामगार और स्वयं एडिसन के साथ रात रात भर काम करते थे। एडिसन को तब "मेनलो पार्क का जादूगर" कहा जाता था क्योंकि अपने तीन महत्वपूर्ण आविष्कारों में से दो को उन्होंने यही बनाया था। 1878 के शुरुआत में, एडिसन और कामगारों ने उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक पर काम किया। उस समय विद्युत प्रकाश प्रणाली का मतलब था, एक प्रकाश लैंप, या ज्यादा से ज्यादा एक बिजली का बल्ब। एडिसन ने जनरेटर, स्विच, प्लग और फ्यूज सहित बिजली संयंत्रों की पूरी प्रणाली ही बना डाली जो बिजली बनाती और तार इसे लोगों के घरों तक दौड़ाते। 1882 में उन्होंने न्यूयार्क के ग्राहकों के लिए ग्रिड पर डीसी करेंट का पारेषण किया। एडिसन को अपने ही कर्मचारी की व्यग्रता से तगड़ा झटका लगा जब निकोला टेस्ला ने एसी करेंट का ईजाद किया, जो पारेषण में कहीं अधिक सस्ता था। 1890 तक एडिसन बिजली वितरण की लड़ाई हार चुके थे। एक वर्ष बाद, एडिसन ने पश्चिम ऑरेंज में एक प्रयोगशाला का निर्माण किया जो मेनलो पार्क की प्रयोगशाला से दस गुना बड़ी थी। वास्तव में, यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रयोगशालाओं में से एक थी जो एडिसन जितनी ही मशहूर थी। एडिसन ने अपने 1,093 पेटेंट की आधी कमाई पश्चिम ऑरेंज में कमाई थी। एडिसन ने न केवल फोनोग्राफ को कई बार सुधारा, बल्कि एक्स-रे, स्टोरेज बैटरी, और दुनिया की पहली बोलने वाली गुड़िया पर भी काम किया। पश्चिम ऑरेंज में उन्होंने अपने महान विचारों में से एक ''चलचित्र'' पर काम किया। इन आविष्कारों ने जीने का तरीका ही बदल दिया जिसे आज भी हम अपने जीवन में देखते है। अपनी 84 वर्ष की आयु तक, 18 अक्टूबर, 1931 को अपनी मृत्यु तक, एडिसन यहीं काम करते रहे। उस समय तक, सारी दुनिया ने एडिसन की प्रतिभा का लोहा मान लिया था। लेकिन एडिसन जानते थे, केवल एक अच्छी युक्ति पर्याप्त नहीं, बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए कठोर परिश्रम की जरुरत होती है। यही कारण है, एडिसन का कहना है - "प्रतिभा, 1% प्रेरणा और 99% पसीना है।"


Q6. गद्यांश के अनुसार, एडिसन को "मेनलो पार्क का जादूगर" क्यों कहा जाता था?

क्योंकि यहाँ उन्होंने अपने जीवन का सर्वाधिक समय बिताया
क्योंकि यहाँ उन्होंने अनेक विज्ञानिकों को एकत्रित किया
क्योकि यहाँ उन्होंने एक बड़ी प्रयोगशाला का निर्माण करवाया था
क्योंकि यहाँ पर उन्होंने उस समय तीन में से दो आविष्कार किये थे
इनमें से कोई नहीं
Solution:

एडिसन को "मेनलो पार्क का जादूगर" कहा जाता था, क्योंकि यहाँ पर उन्होंने उस समय तीन में से दो आविष्कार किये थे।

Q7. गद्यांश के अनुसार, एडिसन को ''सर्वकालिक महान आविष्कारक'' कह कर किसने संबोधित किया?

निकोला टेस्ला
अलबर्ट आइंस्टीन
न्यूटन
मैडम क्युरी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘अलबर्ट आइंस्टीन’ ने एडिसन को ''सर्वकालिक महान आविष्कारक'' कह कर संबोधित किया था।

Q8. गद्यांश के अनुसार, एडिसन ने अपने 1,093 पेटेंट की आधी कमाई किस स्थान पर कमाई थी।

मेनलो पार्क
दक्षिण अमेरिका
पश्चिम ऑरेंज
न्यूयार्क
इनमें से कोई नहीं
Solution:

एडिसन ने अपने 1,093 पेटेंट की आधी कमाई ‘पश्चिम ऑरेंज’ में रहते हुए कमाई थी।

Q9. गद्यांश में प्रयुक्त कथन "प्रतिभा, 1% प्रेरणा और 99% पसीना है।" किसके द्वारा कहा गया था?

निकोला टेस्ला
अलबर्ट आइंस्टीन
एडिसन
मैडम क्युरी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

"प्रतिभा, 1% प्रेरणा और 99% पसीना है।" यह कथन एडिसन द्वारा कहा गया था

Q10.गद्यांश के अनुसार, एडिसन अपने खाली समय में क्या करते थे?

चीजों को ध्वस्त करने का कार्य करते थे,
वे देखते थे कि चीजे कैसे कार्य करती हैं,
अपनी जिज्ञासा को तृप्त करने की कोशिश करते थे,
अपने प्रतिद्वंदियों को नुकसान पहुंचाते थे,
इनमें से कोई नहीं
Solution:

एडिसन अपने खाली समय में देखते थे कि चीजे कैसे कार्य करती हैं।

Directions (11-12): निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न में दिया गया वाक्य चार भागों में बांटा गया है। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटी तो नहीं है। यदि वाक्य के सभी भाग त्रुटी रहित हैं तो ‘त्रुटिरहित’ विकल्प का चयन कीजिए। यदि वाक्य के एक भाग में त्रुटी है तो विकल्प के रूप में ‘X’ का चयन कीजिए। यदि वाक्य के दो भागों में त्रुटी है तो ‘Y’ का चयन कीजिए। यदि वाक्य के तीन भागों में त्रुटी है तो ‘Z’ का चयन चयन कीजिए और यदि वाक्य के सभी भागों में त्रुटी है तो ‘सभी भागों में त्रुटी है’ विकल्प का चयन कीजिए। 


Q11. भ्रष्टाचार से व्यक्ति सार्वजनिक विपत्ति, / शक्ति और सत्ता की गलत इस्तेमाल / अपनी आत्म संतुष्टि और / निजी स्वार्थ के प्राप्ति के लिए करता है।

Z
X
Y
त्रुटीरहित
सभी भागों में त्रुटी है
Solution:

यहाँ वाक्य के पहले, दूसरे और चौथे भाग में त्रुटी है। वाक्य का शुद्ध रूप है - भ्रष्टाचार से व्यक्ति सार्वजनिक संपत्ति, / शक्ति और सत्ता का गलत इस्तेमाल / अपनी आत्म संतुष्टि और / निजी स्वार्थ की प्राप्ति के लिए करता है।

Q12. अगर हम अपनी भौतिकवादी इच्छाओं की / कम करते हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं / तो हम अपने निजी और पेशेवर / जीवन की बीच एक संतुलन बना सकते हैं।

X
Z
Y
सभी भागों में त्रुटी है
त्रुटीरहित
Solution:

यहाँ केवल वाक्य के पहले और चौथे भाग में त्रुटी है इसलिए विकल्प (e) का चयन उचित है। वाक्य का शुद्ध रूप है- अगर हम अपनी भौतिकवादी इच्छाओं को / कम करते हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं / तो हम अपने निजी और पेशेवर / जीवन के बीच एक संतुलन बना सकते हैं।

Directions (13-15) नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में दो रिक्त स्थान छूटे हुए हैं और उसके पांच विकल्प सुझाए गए हैं। इनमें से कोई दो उन रिक्त स्थानों पर रख देने से वह वाक्य एक अर्थपूर्ण वाक्य बन जाता है। उचित शब्दों का प्रयोग कर सही विकल्प का चयन कीजिए। 


Q13. जैव विविधता अलग-अलग तरह की _______ एवं जानवरों का संग्रह है जो एक ही विशेष क्षेत्र में रहते या फैले हुए है, जैव विविधता जितनी समृद्ध होगी उतना ही सुव्यवस्थित और संतुलित हमारा ______ होगा|

जनजातियों, घर
वनस्पतियों, वातावरण
प्रकृति, परिवेश
पत्तियाँ, देश
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ क्रमशः ‘वनस्पतियों’ एवं ‘वातावरण’ का प्रयोग उचित है।

Q14. आज तीसरी दुनिया के विकासशील देशों में देश के _________और विकास में रूचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए _________ एक मोहक शब्द है।

उदारीकरण, विश्व
आधुनिकीकरण, भूमंडलीकरण
उत्थान, औद्योगिकीकरण
निर्माण, डिजिटलीकरण
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ क्रमशः ‘आधुनिकीकरण’ एवं ‘भूमंडलीकरण’ का प्रयोग उचित है।

Q15. वैज्ञानिक प्रकृति के बाह्य रूप का _______ करता है और सत्य की खोज करता है, परन्तु कवि बाह्य रूप पर ________होकर भावों का तादात्म्य स्थापित करता है।

दर्शन, प्रसन्न
परीक्षण, स्तब्ध
अवलोकन, मुग्ध
अवशोषण, स्थिर
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ क्रमशः ‘अवलोकन’ एवं ‘मुग्ध’ का प्रयोग उचित है।

               

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *