Latest Hindi Banking jobs   »   Hindi Language Quiz For IBPS SO...

Hindi Language Quiz For IBPS SO : 7th December 2018

Hindi Language Quiz For IBPS SO : 7th December 2018 | Latest Hindi Banking jobs_2.1




Directions (1-5): निम्निल्खित प्रश्नों में दिए गए अंग्रेजी या हिंदी शब्द/ वाक्य के लिए अर्थ की दृष्टि से उचित अंग्रेजी या हिंदी शब्द का चयन कीजिए। 

Q1. अर्थ की दृष्टि से ‘Concurrent list’ के लिए उचित हिंदी शब्द का चयन कीजिये।

संघ सूची
राज्य सूची
समवर्ती सूची
सहमति सूची
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘Concurrent list’ के लिए उचित हिंदी शब्द समवर्ती सूची है।

Q2. अर्थ की दृष्टि से ‘मतैक्य’ के लिए उचित अंग्रेजी शब्द का चयन कीजिये।

unanimity
unaided
terminus
complex
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘मतैक्य’ के लिए उचित अंग्रेजी शब्द ‘unanimity’ है।

Q3. ‘your further view on the above subject are awaited’ के लिए उचित अनुवाद का चयन कीजिये।

उपर्युक्त विषय पर आपकी राय दें
उपर्युक्त विषय पर आपकी राय की प्रतीक्षा है
विषय पर आपकी उचित राय रखे
उपर्युक्त विषय पर राय दे सकते हैं
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘your further view on the above subject are awaited’ के लिए उचित अनुवाद ‘उपर्युक्त विषय पर आपकी राय की प्रतीक्षा है’ है।

Q4. ‘there is no cause to modify the orders already passed’ के लिए उचित अनुवाद का चयन कीजिये।

पहले दिए गये आदेशों में प्रमाणित करने का कोई कारण नहीं है
दिए गये आदेशों में परिवर्तन करने का एक कारण है
पहले दिए गये आदेशों में परिवर्तन करने का कोई कारण नहीं है
पहले दिए गये आदेशों में अनुमोदन करने का कोई कारण नहीं है
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘there is no cause to modify the orders already passed’ के लिए उचित अनुवाद ‘पहले दिए गये आदेशों में परिवर्तन करने का कोई कारण नहीं है’ है।

Q5. अर्थ की दृष्टि से ‘के उपबंधों के अधीन’ के लिए अंग्रेजी पद क्या होगा?

subject to verification
subject to contract
subject to approval
subject to the provisions of
इनमें से कोई नहीं
Solution:

अर्थ की दृष्टि से ‘के उपबंधों के अधीन’ के लिए अंग्रेजी पद ‘subject to the provisions of’ होगा।

Directions (6-10) निम्नलिखित प्रश्न राजभाषा हिंदी एवं उसकी संवैधानिक स्थिति से संबंधित हैं, प्रत्येक प्रश्न के लिए उचित उत्तर का चयन कीजिए। 

Q6. नाम, पदनाम और साइन बोर्ड को किस क्रम में प्रदर्शित किया जाना चाहिए?

हिंदी, अंग्रेजी और प्रादेशिक भाषा
प्रादेशिक भाषा, हिंदी और अंग्रेजी
प्रादेशिक भाषा, अंग्रेजी और हिंदी
कोई भी क्रम हो सकता है
इनमें से कोई नहीं
Solution:

नाम, पदनाम और साइन बोर्ड को प्रादेशिक भाषा, हिंदी और अंग्रेजी भाषा के क्रम में प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

Q7. केंद्रीय सरकार किसी एक मंत्रालय से दूसरे मंत्रालय के बीच पत्रादि निम्नलिखित में से किस भाषा में कर सकती है?

हिंदी
अंग्रेजी
हिंदी और अंग्रेजी दोनों
केवल हिंदी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

केंद्रीय सरकार किसी एक मंत्रालय से दूसरे मंत्रालय के बीच पत्रादि हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हो सकती है।

Q8. निम्नलिखित में से कौन उच्च न्यायालयों में राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से हिंदी या अंग्रेजी भाषा का प्रयोग प्राधिकृत कर सकता है?

संसद सदस्य
मुख्यमंत्री
राज्य का राज्यपाल
लोकसभा अध्यक्ष
इनमें से कोई नहीं
Solution:

राज्य का राज्यपाल उच्च न्यायालयों में राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से हिंदी या अंग्रेजी भाषा का प्रयोग प्राधिकृत कर सकता है।

Q9. संविधान के किस भाग में राजभाषा से सम्बन्धित अनुच्छेद संकलित हैं?

भाग-16
भाग-17
भाग-15
भाग-19
इनमें से कोई नहीं
Solution:

संविधान के भाग-17 में राजभाषा से सम्बन्धित अनुच्छेद संकलित हैं।

Q10. हरियाणा, राजस्थान, बिहार और मध्यप्रदेश राजभाषा हिंदी की दृष्टि से किस भाषा क्षेत्र में आते हैं?

क्षेत्र ‘क’
क्षेत्र ‘ख’
क्षेत्र ‘ग’
उपर्युक्त सभी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

हरियाणा, राजस्थान, बिहार और मध्यप्रदेश राजभाषा हिंदी की दृष्टि से भाषा क्षेत्र ‘क’ में आते हैं।

Q11. ‘द्रुम’ के लिए पर्यायवाची शब्द क्या है?

पेड़
बाल
उग्र
पंथ
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘द्रुम’ के लिए पर्यायवाची शब्द पेड़ है।

Q12. ‘आविर्भाव’ के लिए पर्यायवाची शब्द क्या है?

उत्कृष्ट
उत्पति
उद्धार
अनन्त
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘आविर्भाव’ के लिए पर्यायवाची शब्द उत्पति है।

Q13. ‘नश्वर’ के लिए विलोम शब्द क्या है?

शाश्वत
धृष्ट
बर्बर
नेकी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘नश्वर’ के लिए विलोम शब्द शाश्वत है।

Q14. राजभाषा का क्षेत्र _______ होता है।

सीमित
विस्तृत
अलंकृत
साहित्यप्रद
इनमें से कोई नहीं
Solution:

राजभाषा का क्षेत्र सीमित होता है।

Q15. ‘अनाहूत’ के लिए विलोम शब्द क्या है?

अनाथ
आहूत
अथ
अचर
इनमें से कोई नहीं
Solution:

‘अनाहूत’ के लिए विलोम शब्द आहूत है।

               

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *