Latest Hindi Banking jobs   »   Hindi Language Quiz For IBPS SO...

Hindi Language Quiz For IBPS SO : 14th December 2018

Hindi Language Quiz For IBPS SO : 14th December 2018 | Latest Hindi Banking jobs_2.1




Directions (1-5): नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 


गद्यांश के अनुसार, दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
जैव विविधता मुख्य रूप से एक मापदंड है जिसमें अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे और पशु-पक्षी एक साथ रहते है। हर किस्म की वनस्पति और पशुवर्ग पृथ्वी के वातावरण को बेहतर बनाने में अपना अमूल्य योगदान देते है जिससे आख़िरकार पृथ्वी पर जीवन समृद्धशाली बनता है। ये सभी प्रजातियां एक दूसरे की मूलभूत जरूरतों को पूरा करती है जिससे एक समृद्धशाली जैव विविधिता का निर्माण होता है। हालाँकि पिछले कई सालों से जैव विविधता को समृद्ध बनाये रखने पे जोर दिया जा रहा है परंतु फिर भी कुछ समय से इसकी गरिमा में गिरावट देखी गयी है जिसकी आने वाले समय में और भी ज्यादा गिरने की आंशका जताई जा रही है। इसके पीछे मुख्य कारण है औद्योगिक फैक्टरियों से लगातार निकलता प्रदूषण। इस प्रदूषण के कारण ही कई वनस्पतियों की और जानवरों की प्रजातियां विलुप्त हो गयी है और कई होने की कग़ार पर है। इस बदलाव का एक संकेत तो साफ़ है की आने वाले समय में हमारे गृह पृथ्वी पे बहुत ही भयंकर संकट खड़ा हो जायेगा। इससे जैव विविधता का संतुलन तो निश्चित रूप से बिगड़ेगा ही तथा मनुष्य के साथ साथ जीवजंतुओं के जीवन पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जायेगा। सबसे पहले यह जरुरी है की हम वातावरण संबंधी मुसीबतों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हो। कई देशों की सरकार लोगों के बीच जैव विविधता के बिगड़ते संतुलन को लेकर जागरूकता फैला रही है और कोशिश कर रही है की इस पर जल्दी काबू पाया जाये। यह आम आदमी की भी जिम्मेदारी है की वह इस नेक कार्य में हिस्सा ले और वातावरण को शुद्ध बनाने में सरकार का सहयोग करे। मनुष्य के तकनीक के प्रति बढ़ते प्रेम को कम करने की जरुरत है। वह तकनीक और नए नए अविष्कार करने में इतना मग्न हो गया है की उसे अपने आसपास के वातावरण के बढ़ते प्रदूषण से कोई लेना देना ही नहीं है। मनुष्य को इस तरफ सोचना होगा की दूषित होते वातावरण से सिर्फ उसका ही नुकसान हो रहा है।


Q1. गद्यांश के अनुसार, एक समृद्ध जैव विविधता का निर्माण कब होता है?

जब सभी प्रजातियां एक-दूसरे की मूलभूत जरूरतों का दोहन करती है
जब सभी प्रजातियां एक दूसरे की मूलभूत जरूरतों को पूरा करती है
जब सभी प्रजातियां एक दूसरे की मूलभूत जरूरतों के लिए चिंतित होती हैं
जब सभी प्रजातियां अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करती हैं
इनमें से कोई नहीं
Solution:

एक समृद्ध जैव विविधता का निर्माण तब होता है जब सभी प्रजातियां एक दूसरे की मूलभूत जरूरतों को पूरा करती है।

Q2. गद्यांश के अनुसार, जैव विविधता के गौरव में गिरावट का मुख्य कारण क्या है?

पर्यावरण के प्रति लापरवाही
सभी जीवों में सामंजस्य की कमी
औद्योगिक फैक्टरियों से लगातार निकलता प्रदूषण
सभी जीव-जंतुओं की मूल-भूत आवश्यकताओं के लिए संसाधनों की कमी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

गद्यांश के अनुसार, जैव विविधता के गौरव में गिरावट का मुख्य कारण औद्योगिक फैक्टरियों से लगातार निकलता प्रदूषण है।

Q3. गद्यांश के अनुसार, जैव विविधता का संतुलन बिगड़ने से किसके जीवन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाएगा?

मनुष्य
जीवजंतुओं
(a) और (b) दोनों
वनस्पति
इनमें से कोई नहीं
Solution:

जैव विविधता का संतुलन बिगड़ने से मनुष्य और जीवजंतुओं दोनों के जीवन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाएगा।

Q4. गद्यांश के अनुसार, किसके प्रति अत्यंत संवेदनशील होने की आवश्यकता है?

प्रकृति की जरूरतों के प्रति
संसाधनों के दोहन के प्रति
जीव जंतुओं की आवश्यकताओं के प्रति
वातावरण संबंधी मुसीबतों के प्रति
इनमें से कोई नहीं
Solution:

वातावरण संबंधी मुसीबतों के प्रति अत्यंत संवेदनशील होने की आवश्यकता है।

Q5. गद्यांश के अनुसार, मनुष्य को किसके प्रति बढ़ते प्रेम को कम करने की आवश्यकता है?

प्रकृति
तकनीक
जीव-जंतुओं
संसाधनों के दोहन के प्रति
इनमें से कोई नहीं
Solution:

मनुष्य को तकनीक के प्रति बढ़ते प्रेम को कम करने की आवश्यकता है।

Direction(6-11) निम्नलिखित प्रश्नों में दिए गए अंग्रेजी/ हिंदी शब्दों या वाक्यों के लिए अर्थ की दृष्टि से उचित अंग्रेजी/ हिंदी शब्द या वाक्य का चयन कीजिए। 


Q6. ANXIOUS

रुक्ष
चिंतित
अशिष्ट
असभ्य
इनमें से कोई नहीं

Q7. APPLAUD

निंदा करना
प्रेम करना
द्वेष रखना
प्रशंसा करना
इनमें से कोई नहीं

Q8. Exemplary behaviour

अनुकरणीय व्यवहार
अननुकरणीय व्यवहार
घृणित व्यवहार
प्रचलित व्यवहार
इनमें से कोई नहीं

Q9. HOSTAGE

प्रसिद्ध
शरणागत
बंधक
मुक्त
इनमें से कोई नहीं

Q10. Every alternative year the National book trust organises the World Book fair.

राष्ट्रीय पुस्तक प्राधिकरण प्रत्येक समानांतर वर्ष में विश्व पुस्तक मेले का आयोजन करता है।
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास प्रत्येक वैकल्पिक वर्ष में विश्व पुस्तक मेले का आयोजन करता है।
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास प्रत्येक वैकल्पिक वर्ष में विश्व पुस्तक साहित्य का आयोजन करता है।
राष्ट्रीय पुस्तक परिषद प्रत्येक संस्थागत वर्ष में विश्व पुस्तक मेले का आयोजन करता था।
इनमें से कोई नहीं

Q11. भारत की विज्ञान के क्षेत्र में प्राचीन काल की उपलब्धियों से लेकर इस शताब्दी में प्राप्त की गई सफलताओं की एक लंबी एवं अद्वितीय परंपरा रही है।

India has a long and distinguished tradition in science to the accomplishments of ancient times to great achievement during this century.
India had a long and distinguished tradition in science from the accomplishments of ancient times to great achievement during this century.
India have a long and distinguished tradition in science from the accomplishment of ancient times from great achievement during this century.
India has a long and distinguished tradition in science from the accomplishments of ancient times to great achievement during this century.
इनमें से कोई नहीं

Direction(12-15): निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न में दिए गए रिक्त स्थान की पूर्ति के
लिए दिए गए शब्द के रूप में उचित विकल्प का चयन कीजिए।
 


Q12. माननीय न्यायाधीश ने वाद को खारिज करते हुए वादी को कोई ________नहीं प्रदान किया।

सहायता
पारितोषिक
आश्वासन
अनुतोष
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘अनुतोष’ शब्द का
प्रयोग उचित है। ‘अनुतोष’ का अर्थ है- वह धन आदि जो किसी को प्रसन्न या तुष्ट करने
के लिए दिया जाए।


Q13. सरकार द्वारा नियुक्त जाँच समिति ने अपना ________, जो व्यक्तियों के साक्ष्य और विस्तृत प्रश्नावली पर आधारित सर्वेक्षण है, आज प्रस्तुत कर दिया है।

प्रतिवेदन
अंकेक्षण
परिवाद
आकलन
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘प्रतिवेदन’ शब्द का प्रयोग उचित है। ‘प्रतिवेदन’ का अर्थ है- किसी कार्य, घटना, योजना और तथ्य के विषय में छानबीन या पूछताछ आदि के बाद तैयार किया हुआ विवरण।

Q14. राम ने अपने पुत्र के नाम बैंक में दस वर्ष के लिए _________जमा खाता खुलवाया है।

अनुवर्ती
आवर्ती
समवर्ती
प्रत्यावर्ती
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘आवर्ती’ शब्द का प्रयोग उचित है। बैंकिंग शब्दावली में ‘आवर्ती जमा’ एक मद है जिसमे पैसा जमा किया जाता है।

Q15. मैंने इस कार्य के लिए अधिकारियों से _______स्वीकृति प्राप्त कर ली है, ताकि हमें बाद में कोई अड़चन न हो।

निहित
वांछित
वास्तविक
स्पष्ट
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘वांछित’ शब्द का प्रयोग उचित है।

               

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *