Latest Hindi Banking jobs   »   Hindi Quiz for IBPS RRB Mains:11th...

Hindi Quiz for IBPS RRB Mains:11th july 2018

Hindi Quiz for IBPS RRB Mains:11th july 2018 | Latest Hindi Banking jobs_3.1
निर्देश(1-5): नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बांटा गया है जिन्हें (a), (b), (c), (d) विकल्प दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटी तो नहीं है। त्रुटी अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। यदि वाक्य त्रुटी  रहित है तो उत्तर (e) अर्थात ‘त्रुटीरहित’ दीजिए। 

Q1. मुझे बहुत ग्लानि है 
(a)/ कि मैं तुम्हारे
(b)/ बुलाने पर भी
(c)/ उपस्थित न हो सका।
(d)/ कोई त्रुटि नहीं
(e)

Show Answer
 Ans. (a): ‘मुझे बहुत ग्लानि है’ के स्थान पर ‘मुझे खेद है’ का प्रयोग उचित है।

Q2. हमारे शहर के 
(a)/ नया इलाके में
(b)/ वाहन काफी तेजी से
(c)/ चलाया जा सकता है।
(d)/ कोई त्रुटि नहीं
(e)

Show Answer
 Ans. (b): ‘नया इलाके में’ के स्थान पर ‘नए इलाके में’ का प्रयोग उचित है

Q3.कमरे में चारों ओर से 
(a)/ ओट हो जाने के कारण
(b)/ दिन में ही गहरा अँधेरा
(c)/ घिरा था।
(d)/ कोई त्रुटि नहीं
(e)

Show Answer
Sol. (d): ‘घिरा था’ के स्थान पर केवल ‘था’ का प्रयोग उचित है।

Q4. धनवान को व्यर्थ 
(a)/ बेकार में
(b)/ सहायता देकर
(c)/ कोई लाभ न होगा।
(d)/ कोई त्रुटि नहीं
(e)

Show Answer
Ans. ((b): ‘व्यर्थ’ के साथ ‘बेकार में’ का प्रयोग अनावश्यक है


Q5.  वह नहीं जानता 
(a)/ कि मेरे से
(b)/ मित्रता रखने में
(c)/ उसे लाभ ही लाभ है।
(d)/ कोई त्रुटि नहीं
(e)

Show Answer
Ans. (b): ‘कि मेरे से’ के स्थान पर ‘कि मुझ से’ का प्रयोग उचित है।





Directions (06-10) नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में दो रिक्त स्थान छूटे हुए हैं और उसके पांच विकल्प सुझाए गए हैं। इनमें से कोई दो उन रिक्त स्थानों पर रख देने से वह वाक्य एक अर्थपूर्ण वाक्य बन जाता है। सही शब्द ज्ञात कर उसके विकल्प को उत्तर के रूप में अंकित कीजिए, दिए गए शब्दों में से सर्वाधिक उपयुक्त शब्दों का चयन कीजिए।


Q06.यदि सरकार सामान्य जीवन जीने के लिए आवश्यक ______ प्रदान करने के लिए प्रयत्न करे और जितनी शक्ति और साधन नगरों के लिए खर्च होते हैं उससे कहीं अधिक साधनों का उपयोग ग्रामोत्थान के लिए करे तो नगरों की ओर ______ रुक सकता है। 
(a) सुविधाएँ, पलायन
(b) संसाधन, विनाश
(c) व्यवस्था, संचयन
(d) शिक्षा, संक्रमण
(e) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Ans. (a); प्रस्तुत लेखांश ग्रामीण जनसँख्या के शहर की और पलायन से सम्बंधित है जिसमें कहा गया है कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में ही सारी सुविधाएँ उपलब्ध हो तो पलायन को रोका जा सकता है।

Q7. किसी भी विषय का _______ज्ञान अच्छा नहीं होता है, अधूरे ज्ञान वाला व्यक्ति प्राय: बड़े-बड़े कार्य करना चाहता है और ऐसे कार्य करने की _______करता है जो उसकी क्षमता से परे होते हैं।   
(a) तीव्र, चिंता
(b) न्यूनतम, भूल
(c) अधूरा, कोशिश
(d) अत्यधिक, आशा
(e) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Ans. (c): 

Q8. जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है, यह ________ से भरा होता है, इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपने क्रिया-कलापों में सदैव चौकन्ने एवं _________रहें। 
(a) सुविधाओं, समृद्ध
(b) कुविचारों, सतर्क
(c) विकृतियों, संकुचित
(d) इनमें से कोई नहीं
(e) असफलताओं, सावधान

Show Answer
Ans.  Ans. (e); इस वाक्यांश में दोनों रिक्त स्थानों पर उचित शब्द ‘असफलताओं एवं सावधान’ है।

Q9.किसी विद्वान ने कहा है कि स्वस्थ एवं शक्तिशाली _______ ही एक स्वस्थ एवं शक्तिशाली राष्ट्र या देश का _______कर सकते हैं।
(a) नागरिक, निर्माण
(b) संप्रदाय, परिचय
(c) समाज, पोषण
(d) मस्तिष्क, उत्थान
(e) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
 Ans. (a); किसी देश या राष्ट्र का निर्माण नागरिक के द्वारा ही होता है

Q10. एकान्त, किसी भी मामले पर विचार करने का _______ साधन है, किसी भी चीज को सीखने के लिए _______आवश्यक है। 
(a) प्रभावहीन, पुरुषार्थ
(b) निकृष्ट, महनत
(c) सर्वोत्तम, एकान्त
(d) अटल, नकल 
(e) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Ans.Ans. (c); उपर्युक्त लेखांश में सर्वोतम एवं एकांत ही सबसे उपयुक्त है।



Directions: (11-15): नीचे दिए गए प्रत्येक परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है। ये संख्याएँ परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं, और प्रत्येक के सामने (a), (b), (c), (d) और (e) विकल्प दिए गए हैं। इन पाँचों में से कोई एक इस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के संदर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है। आपको उस विकल्प का चयन करना है और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है। आपको दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है। 

जयशंकर प्रसाद ने हिंदी काव्य में छायावाद की स्थापना की जिसके द्वारा खड़ी बोली के काव्य में कमनीय माधुर्य की रससिद्ध धारा प्रवाहित हुई और वह काव्य की सिद्ध भाषा बन गई। वे छायावाद के प्रतिष्ठापक ही नहीं अपितु छायावादी पद्धति पर सरस संगीतमय गीतों के लिखनेवाले श्रेष्ठ कवि भी बने। काव्यक्षेत्र में प्रसाद की ..(16) .. का मूलाधार ‘कामायनी’ है। खड़ी बोली का यह …(17)… महाकाव्य मनु और श्रद्धा को आधार बनाकर रचित मानवता को विजयिनी बनाने का संदेश देता है। यह रूपक कथाकाव्य भी है जिसमें मनु, श्रद्धा और इड़ा (बुद्धि) के योग से अखंड आनंद की उपलब्धि का रूपक प्रत्यभिज्ञा दर्शन के आधार पर …(18)…. किया गया है। उनकी यह कृति छायावाद ओर खड़ी बोली की काव्यगरिमा का ज्वलंत उदाहरण है। सुमित्रानन्दन पंत इसे ‘हिंदी में ताजमहल के समान’ मानते हैं। शिल्पविधि, भाषासौष्ठव एवं भावाभिव्यक्ति की दृष्टि से इसकी तुलना खड़ी बोली के किसी भी काव्य से नहीं की जा सकती है। जयशंकर प्रसाद ने अपने दौर के पारसी रंगमंच की परंपरा को अस्वीकारते हुए भारत के गौरवमय अतीत के अनमोल ….(19)…. को सामने लाते हुए अविस्मरनीय नाटकों की रचना की। उनके नाटक स्कंदगुप्त, चंद्रगुप्त आदि में स्वर्णिम अतीत को सामने रखकर मानों एक सोये हुए देश को जागने की प्रेरणा दी जा रही थी। उनके नाटकों में ….(20)…. का स्वर अत्यंत दर्शनीय है और इन नाटकों में कई अत्यंत सुंदर और प्रसिद्ध गीत मिलते हैं। ‘हिमाद्रि तुंग शृंग से’, ‘अरुण यह मधुमय देश हमारा’ जैसे उनके नाटकों के गीत सुप्रसिद्ध रहे हैं। :

Q11.  
(a) कीर्ति               

(b) कविता                     
(c) स्थिति
(d) यथार्थता                   
(e) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Ans.(a); ‘कामायनी’ जयशंकर प्रसाद की मूल रचना है जिससे उन्हें प्रसिद्धि प्राप्त हुई है। 

Q12.
(a) महान                 
(b) अद्वितीय               
(c) प्रसिद्ध
(d) संक्षिप्त                   
(e) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Ans. (b); इस प्रश्न में ‘अद्वितीय, प्रसिद्ध और महान’ में से अद्वितीय सबसे उपयुक्त है।

Q13. 
(a) प्रचलित                 
(b) विकसित               
(c) संयोजित
(d) रेखांकित                 
(e) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Ans. (c);

Q14.
(a) पन्नों                 
(b) काव्य           
(c) शीर्षकों
(d) चरित्रों           
(e) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Ans.(d); इस स्थान पर चरित्रों का उपयोग सर्वथा उचित है।


Q15.  
(a) संगीत                   
(b) माधुर्य                     
(c) देशप्रेम       
(d) कोमलता                   
(e) इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Ans.(c)

Hindi Quiz for IBPS RRB Mains:11th july 2018 | Latest Hindi Banking jobs_4.1Hindi Quiz for IBPS RRB Mains:11th july 2018 | Latest Hindi Banking jobs_5.1
Hindi Quiz for IBPS RRB Mains:11th july 2018 | Latest Hindi Banking jobs_6.1
                 

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *