Latest Hindi Banking jobs   »   Reasoning Questions for IBPS Clerk Mains...

Reasoning Questions for IBPS Clerk Mains Exam 2017 in Hindi

 प्रिय पाठको,    
Reasoning Questions for IBPS Clerk Mains Exam 2017 in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1
Reasoning Questions for IBPS Clerk Mains Exam
रीजनिंग बुद्धि और विवेक का खेल है!  हां, यह सच है और यह अंग्रेजी भाग के बाद सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन फिर भी इसे आसानी से हल किया जा सकता है. आप को बस सही अभ्यास की आवश्यकता है और अपने मस्तिष्क को क्या प्रयोग करना है और क्या छोड़ना है इसका निर्णय लेने का प्रयास करना है.  Reasoning question for bank exams के लिए नए प्रारूप की रीजनिंग के प्रश्नों का अभ्यास करें. 

Directions (1-5):  निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में, एक कथन दिया गया है, जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। हमें कथन में दी गई जानकारी को सत्य मनाना है एवं दोनों निष्कर्षों पर एकसाथ विचार करते हुए निर्णय करना है कि सर्वमान्य तथ्यों से भिन्न प्रतीत होने पर भी कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
उत्तर दीजिए:
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
(c) यदि या तो I या II अनुसरण करता है
(d) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
(e) यदि न तो निष्कर्ष I और न II अनुसरण करते हैं

Q1.कथन:  इस नौकरी के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक है। हालांकि, जो आवेदक स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। 
निष्कर्ष : I. सभी आवेदक जिन्होंने अभी स्नातक किया है, चयनित आवेदकों की सूची में होंगे।
II. सभी आवेदक जिनकी न्यूनतम योग्यता स्नातक है, वे चयनित आवेदकों की सूची में होंगे।

Q2.कथन : कम्पनी ‘X’ ने अपने सभी कर्मचारयों को उनकी आय और सम्पति की घोषणा करने का निर्देश दिया है, लेकिन इस निर्देश का कर्मचारी संगठन द्वारा प्रबलता से विरोध किया गया है एवं कोई भी कर्मचारी अपनी आय की घोषणा नहीं करने वाला है।   
निष्कर्ष : I. कम्पनी ‘X’ के कर्मचारियों का वेतन के सिवाएं किसी अतिरिक्त आय का होना प्रकट नहीं होता है। 
II. कर्मचारी संगठन चाहता है कि सभी वरिष्ठ अधिकारी पहले अपनी आय की घोषणा करें।

Q3. कथन : सुबह की शैर स्वाथ्य के लिए लाभप्रद होती है। 
निष्कर्ष :
I. सभी स्वस्थ व्यक्ति सुबह की शैर पर जाते हैं।
II. शाम की शैर हानिकारक होती है।

Q4. कथन : भाग्य वीरों का ही साथ देता है। 
निष्कर्ष :
I. सफलता के लिए खतरे जरुरी हैं।
II. कायर, मरने से पहले कई बार मरता है। 

Q5. कथन : अनियमितता, परीक्षा में विफलता का कारण होती है। कुछ नियमित विद्यार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं।  
निष्कर्ष :
I. सभी अनुत्तीर्ण विद्यार्थी नियमित होते हैं।
II. सभी सफल विद्यार्थी नियमित नहीं होते हैं।

Directions (6-15): निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में, एक कथन दिया गया है, जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। हमें कथन में दी गई जानकारी को सत्य मनाना है एवं दोनों निष्कर्षों पर एकसाथ विचार करते हुए निर्णय करना है कि सर्वमान्य तथ्यों से भिन्न प्रतीत होने पर भी कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
उत्तर दीजिए:
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
(c) यदि या तो I या II अनुसरण करता है
(d) यदि निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
(e) यदि न तो निष्कर्ष I और न II अनुसरण करते हैं

Q6. कथन : निजी विद्यालयों का शिक्षण स्तर, नगर निगम एवं जिला परिषदों द्वारा संचालित विद्यालयों से काफी बेहतर होता है।   
निष्कर्ष :
I. नगर-निगम एवं जिला परिषदों को अपने विद्यालयों का स्तर सुधरने के लिए प्रयास करने चाहिए।
II. सभी नगर-निगम एवं जिला परिषद विद्यालय तत्काल बंद कर देना चाहिए।

Q7. कथन : हाल में हुए एक सर्वेक्षण में, यह कहा गया कि वे जो प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा शारीरिक व्यायाम करते हैं उन्हें हृदय रोग होने का खतरा कम होता है।
निष्कर्ष :
I. स्वस्थ जीवन जीने के लिए शारीरिक व्यायाम का आधुनिक स्तर आवश्यक है।
II. वे सभी व्यक्ति जो डेस्क से जुड़े रहने वाला काम अर्थात् एक ही स्थान पर बैठने वाला काम करते हैं, वे निश्चित तौर पर हृदय रोगों से पीड़ित होते हैं। 

Q8. कथन : यदि सभी खिलाड़ी अपनी पूर्ण ऊर्जा खेलें, तो हम यह मैच जीत जाएंगे। यह मैच हमने जीत लिया।
निष्कर्ष :
I. सभी खिलाडियों ने अपनी पूर्ण ऊर्जा सा खेला।
II. कुछ खिलाड़ियों ने अपनी पूर्ण ऊर्जा से नहीं खेला।

Q9.कथन : आने वाले दिनों में बढती जनसंख्या के साथ घटते संसाधनों का जोड़ कई विकासशील देशों का परिदृश्य होने वाला है। 
निष्कर्ष :
I. विकासशील देशों की जनसंख्या भविष्य में निरंतर नहीं बढ़ेगी।
II.  विकासशील देशों की सरकारों के लिए जनता को बेहतर जीवन देना कठिन होगा।

Q10. कथन : ‘‘हम विश्व भर में अग्रणी संस्थानों द्वारा प्रयुक्त कई बेहतरीन और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों का अनुपालन करते हैं।’ एम.एन. इंस्टीट्यूट के प्राध्यापक का कथन 
निष्कर्ष :
I. एम.एन.इंस्टिट्यूट विश्व के अग्रणी संस्थानों में से एक है।
II. विश्व के अग्रणी संस्थानों द्वारा जो भी अनुसरित किया जा रहा है वे सभी निश्चित रूप से अच्छा और उपयोगी हैं।

Q11. कथन : सम्मेलन में केवल अच्छे गायकों को आमंत्रित किया गया है। मीठी आवाज के बिना कोई भी अच्छा गायक नहीं होता है। 
निष्कर्ष :
I. सम्मेलन में आमंत्रित सभी गायकों की आवाज मीठी है।
II. जिन गायकों की आवाज मीठी नहीं है, वे सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किये गए हैं।

Q12. कथन : इन दिनों में कोई भी देश पूर्ण रूप से आत्म-निर्भर नहीं है। 
निष्कर्ष :
I. एक देश की सभी आवश्यताओं को विकसित और उत्पन्न कर पाना असंभव है।
II. सामान्यत: देशवासी आलसी होते हैं।

Q13. कथन : एक समस्या से पीछा छुडाने का सबसे अच्छा तरीका है इसका समाधान करना। 
निष्कर्ष :
I. यदि आप किसी समस्या का सामना नहीं करते तो आपका जीवन निष्क्रिय हो जाएगा।
II. समस्या से पीछा छुडाने के लिए आपके पास सदैव कुछ समाधान होना चाहिए।

Q14. कथन : उच्च केंद्रीकृत शक्ति संरचना में,  जिसमें वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री भी स्वयं को इतना निर्बल नागरिक या हामी भरने वाला समझते हैं कि प्रधान मंत्री के स्वयं के प्रदर्शन को आत्मसात या प्रतिबिंबित करते हैं, इसमें नेताओं के कार्यों को एक अच्छी तरह से निरुपित करने वाली किसी भी आम सहमति के लिए कोई जगह नहीं हो सकती है, जो इस विचार के वास्तविक या अनुमत एकमत से काफी भिन्न है| 
निष्कर्ष :
I. मंत्री गैर-सरकार विरोधी विचार ने दे कर बच जाते हैं।
II.  प्रधानमन्त्री अपने सहकर्मियों को उनके विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हैं।

Q15. कथन : यह संसार न तो अच्छा है और न ही बुरी है; प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए एक संसार निर्मित करता है। 
निष्कर्ष :
I. कुछ व्यक्ति इस संसार को अच्छा पाते हैं।
II.  कुछ व्यक्ति इस संसार को बुरा पाते हैं।.



Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *