Latest Hindi Banking jobs   »   Reasoning Questions for RRB PO and...

Reasoning Questions for RRB PO and Clerk Exam 2017

प्रिय पाठकों, 
New-Pattern-Reasoning-Questions-for-NICL-AO-Mains-Exam
रीजनिंग बुद्धि और विवेक का खेल है!  हां, यह सच है और यह अंग्रेजी भाग के बाद सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन फिर भी इसे आसानी से हल किया जा सकता है. आप को बस सही अभ्यास की आवश्यकता है और अपने मस्तिष्क को क्या प्रयोग करना है और क्या छोड़ना है इसका निर्णय लेने का प्रयास करना है. RRB PO Exam 2017. के लिए नए प्रारूप की रीजनिंग के प्रश्नों का अभ्यास करें

Directions (1-5): निम्नलिखित सूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-  
एक खेल समारोह में, सोमवार से आरम्भ करते हुए सात दिनों तक विभिन्न खेल आयोजित किए जाते हैं, जिनकी समाप्ति रविवार को होती है| शनिवार और रविवार को दो-दो खेल आयोजित किए जाते हैं और शेष पांच दिनों में से प्रत्येक दिन एक खेल आयोजित किया जाता है| इन सात दिनों में आयोजित होने वाले खेल हैं: बास्केटबॉल, फुटबॉल, बॉक्सिंग, स्प्रिन्टिंग, स्वीमिंग, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग और साइकिलिंग लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों| शूटिंग, बृहस्पतिवार को आयोजित की जाती है| बॉक्सिंग और साइकिलिंग एक ही दिन आयोजित किए जाते हैं| रेसलिंग, बास्केटबॉल से तीन दिन पहले आयोजित की जाती है अर्थात दो खेल ‘रेसलिंग और बास्केटबॉल के मध्य आयोजित किए जाते हैं| रेसलिंग, बुधवार को आयोजित नहीं की जाती है| वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग  के आयोजन के ठीक बाद वाले दिन आयोजित की जाती है| फुटबॉल,रेसलिंग के आयोजन के ठीक बाद वाले दिन आयोजित किया जाता है| स्वीमिंग सोमवार को आयोजित नहीं की जाती है|   
1. निम्न में से कौन सा खेल शुक्रवार को आयोजित किया जाता है?  
(a) बास्केटबॉल
(b) रेसलिंग
(c) स्वीमिंग 
(d) वेटलिफ्टिंग
(e) स्प्रिन्टिंग 
2. निम्न में से कौन सा खेल रविवार को आयोजित किया जाता है? 
(a) फुटबॉल  
(b) रेसलिंग
(c) बास्केटबॉल 
(d) साइकिलिंग
(e) स्वीमिंग 
3.  स्प्रिन्टिंग खा खेल निम्न में से किस दिन आयोजित किया जाता है?
(a) शनिवार
(b) शुक्रवार  
(c) बुधवार 
(d) सोमवार 
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता  
4. वेटलिफ्टिंग का खेल निम्न में से किस दिन आयोजित किया जाता है? 
(a) सोमवार
(b) मंगलवार 
(c) बुधवार 
(d) शुक्रवार
(e) रविवार 
5.शूटिंग जिस प्रकार बास्केटबॉल से सम्बन्धित है उसी प्रकार रेसलिंग संबंधित है ………..
(a) स्प्रिन्टिंग
(b) फुटबॉल  
(c) शूटिंग 
(d) वेटलिफ्टिंग
(e) बॉक्सिंग 
Directions (6-10): नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और इसके नीचे दो कथन I और II  दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि कथन में दिया गया विवरण प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं।  
दोनों ही  कथनों का अध्ययन कीजिए  और  
 (a) यदि कथन I  में दिया गया विवरण अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिया गया विवरण अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।  
 (b) यदि कथन II में दिया गया विवरण अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दिया गया विवरण अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
 (c) यदि या तो  कथन I  में दिया गया विवरण या कथन II में दिया गया विवरण अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।  
 (d) यदि I और II दोनों ही कथनों में दिया गया विवरण एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है। 
 (e)  यदि  I और II  दोनों ही कथनों में दिया गया विवरण एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है। 
6. वर्ष के किस महीने में इमारत का निर्माण आरम्भ हुआ?  
I. कंस्ट्रक्शन इंजिनियर को ठीक से याद है कि निर्माण सितम्बर से पहले लेकिन मई के बाद आरम्भ हुआ था और उस महीने में 31 दिन नहीं थे|  
II. बिल्डर को ठीक से याद है कि निर्माण फरवरी के बाद लेकिन अक्टूबर से पहले आरम्भ हुआ था और उस महीने में 31 दिन नहीं थे|  
7. टीम X ने कितने रन बनाए? 
I.  मैच के अंपायर को ठीक से याद है कि यदि टीम X के बल्लेबाज ने 2 रन अधिक बनाए होते तो टिम 28 रनों से जीत जाती|   
II.  कोच को ठीक से याद है कि टीम X  के बल्लेबाज ने अपना शतक दो रनों से गँवा दिया|   
8.  P, Q, R और S में से सबसे छोटा कौन है? 
I. S,R जितना लम्बा नहीं है लेकिन Q से लम्बा है| 
II. R, सबसे लम्बा नहीं| 
9. एक कूटभाषा में ‘ni’ का क्या अर्थ है? 
I. ‘ni pa ca lo’ का अर्थ ‘an honest bank employee’ और ‘sa lo ja pa’ का अर्थ ’employee of the bank’ है|  
II. ‘fi ni ca’ का अर्थ ‘an honest officer’ और ‘to fi sa pa’ का अर्थ  ‘reputed officer of bank’ है|
10.क्या जय, ऋषि का सहोदर (भाई या बहन) है?   
I. जय की माँ शालिनी है| शालिनी, ऋषि के दादा की इकलौती संतान है|  
II. ऋषि के पिता की एक पुत्री है जो स्मिता है| जय, स्मिता का भाई है|    
Directions (11-15): निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में दो या तीन कथन के बाद चार निष्कर्ष I, II, III और IV दिए गए हैं| आपको इन कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और निर्णय लेना है कि कौन सा निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है|  
11.कथन: 
सभी हंटर पंटर हैं|
कुछ पंटर टाइगर हैं|  
निष्कर्ष 
I. कुछ हंटर टाइगर हैं|
II. सभी टाइगर पंटर हैं|  
III. कुछ पंटर हंटर हैं|  
IV. कोई पंटर हंटर नहीं हैं|  
(a)I और II अनुसरण करते हैं
(b) II और III अनुसरण करते हैं 
(c) I और III अनुसरण करते हैं
(d) II और IV अनुसरण करते हैं 
(e) इनमें से कोई नहीं 
12.कथन: 
कुछ बॉक्स डॉग हैं| 
सभी डॉग पेन हैं|   
निष्कर्ष 
I. कुछ बॉक्स पेन हैं|  
II. कुछ पेन बॉक्स हैं| 
III. कुछ पेन डॉग हैं| 
IV. सभी पेन डॉग हैं| 
(a) I, II और III अनुसरण करते हैं 
(b) II, III और IV अनुसरण करते हैं 
(c) I, III और IV अनुसरण करते हैं 
(d) I, II और IV अनुसरण करते हैं
(e) All अनुसरण करते हैं 
13.कथन: 
कुछ डिगर जोकर हैं|  
सभी जोकर क्यूट हैं|   
निष्कर्ष 
I. कुछ डिगर क्यूट हैं|   
II. कोई डिगर क्यूट नहीं है|   
III. सभी क्यूट जोकर हैं|   
IV. सभी डिगर क्यूट हैं| 
(a) I और III अनुसरण करते हैं 
(b) या तो II या IV अनुसरण करते हैं|
(c) केवल I अनुसरण करते हैं|
(d) या तो I या III अनुसरण करते हैं|
(e) इनमें से कोई नहीं 
14.कथन: 
कुछ बार्बर पेंटर हैं| 
कोई पेंटर वाच नहीं है|  
निष्कर्ष
 I. कुछ बार्बर वाच नहीं हैं|   
II. कुछ बार्बर वाच हैं|  
III.कुछ वाच बार्बर नहीं हैं|  
IV. कुछ वाच बार्बर हैं| 
(a) I और III अनुसरण करते हैं 
(b) केवल I अनुसरण करते हैंs 
(c) या तो I या II और III अनुसरण करते हैं 
(d) या तो III या IV और I अनुसरण करते हैं 
(e) या तो I या II और या तो III या IV अनुसरण करते हैं
15.कथन: 
कुछ कार्ट्स डार्ट्स हैं|   
कोई स्मार्ट कार्ट नहीं हैं|  
निष्कर्ष 
I. कुछ डार्ट्स स्मार्ट नहीं हैं|   
II. सभी डार्ट्स स्मार्ट हैं|   
III. कुछ स्मार्ट डार्ट नहीं हैं|  
IV. सभी स्मार्ट डार्ट्स हैं|   
(a) I और III अनुसरण करते हैं 
(b) केवल I अनुसरण करते हैंs 
(c) केवल III अनुसरण करते हैंs
(d) I और या तो III या IV अनुसरण करते हैं
(e) III और या तो I या II अनुसरण करते हैं

CRACK IBPS PO 2017



11000+ (RRB, Clerk, PO) Candidates were selected in IBPS PO 2016 from Career Power Classroom Programs.


9 out of every 10 candidates selected in IBPS PO last year opted for Adda247 Online Test Series.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *