Latest Hindi Banking jobs   »   RRB PO and Clerk Exam 2017...

RRB PO and Clerk Exam 2017 के लिए बैठक व्यवस्था के प्रश्न

New-Pattern-Reasoning-Questions-for-NICL-AO-Mains-Exam
रीजनिंग बुद्धि और विवेक का खेल है!  हां, यह सच है और यह अंग्रेजी भाग के बाद सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन फिर भी इसे आसानी से हल किया जा सकता है. आप को बस सही अभ्यास की आवश्यकता है और अपने मस्तिष्क को क्या प्रयोग करना है और क्या छोड़ना है इसका निर्णय लेने का प्रयास करना है. RRB PO Exam 2017. के लिए नए प्रारूप की रीजनिंग के प्रश्नों का अभ्यास करें.
Directions (1-5): निम्नलिखित सूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए.  
दस व्यक्ति, प्रत्येक पांच व्यक्ति सहित दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हुए हैं| पहली पंक्ति में  P, Q R, S और T बैठे हैं और ये सभी दक्षिण की ओर उन्मुख हैं| पंक्ति दो में A, B, C, D और E  बैठे हैं और ये सभी उत्तर की ओर उन्मुख हैं| दी गई बैठक व्यवस्था में, पहली पंक्ति में बैठा प्रत्येक सदस्य दूसरी पंक्ति में बैठे सदस्य की ओर उन्मुख है, लेकिन आवश्यक नहीं कि क्रम यही हो| उनमें से प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग रंग पसंद है जैसे:   लाल,  हरा, बैंगनी,  सफ़ेद, काला, क्रीम, पीला, गुलाबी, नारंगी और भूरा लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हो|  
अंतिम सिरे पर बैठे लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और T  के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं|  A,  जो पंक्ति के मध्य बैठा है, B  का एक निकटतम पड़ोसी नहीं है, जिसे भूरा रंग पसंद नहीं है| E, पंक्ति के एक अंतिम सिरे पर बैठा है| T  जिसे काला रंग पंसद है, वह हरा रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक दाएं बैठा है और B के निकटतम पड़ोसी की ओर उन्मुख है| R, पंक्ति के अंतिम बाएँ सिरे पर नहीं बैठता है|   A, को नारंगी रंग पसंद नहीं है| Q और S के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठता है, जिसे लाल रंग पसंद है| D जिसे  क्रीम रंग पंसद है, उस व्यक्ति का निकटतम पड़ोसी है जिसे भूरा  रंग पंसद है और  बैंगनी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति की ओर उन्मुख नहीं है| C, जिसे सफ़ेद रंग पसंद है, नारंगी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति का एक निकटतम पड़ोसी है जो कि काला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति के निकटतम पड़ोसी की ओर उन्मुख है|   पीला  रंग पसंद करने वाले व्यक्ति और बैंगनी रंग पसंद करने वाले व्यक्तियों के मध्य दो व्यक्ति बैठे हैं| R को पीला रंग पसंद नहीं है|  E को गुलाबी रंग पसंद नहीं है|
Q1. निम्न में से कौन पंक्ति के अंतिम सिरों पर बैठा हुआ है?  
(a) R,C
(b) S,A
(c) Q,B
(d) E,T
(e) B,S
Q2.   A का निकटतम पड़ोसी निम्न में से किसकी ओर उन्मुख है?  
(a)   लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्ति 
(b) बैंगनी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति
(c)  पीला रंग पसंद करने वाले व्यक्ति
(d)  नारंगी रंग पसंद करने वाले व्यक्ति
(e) सफ़ेद रंग पसंद करने वाले व्यक्ति 
Q3 निम्न में से कौन सा R के विकर्णत: विपरीत बैठा हुआ है?  
(a) E-भूरा
(b) D-क्रीम
(c) A-सफ़ेद 
(d) E- नारंगी 
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q4. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित प्रकार से समान है और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं, निम्न में से कौन सा उस समूह से भिन्न है?   
(a) T
(b) R
(c) B
(d) S
(e) E
Q5. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन निश्चित ही असत्य हैं?  
(a) P-पीला
(b) E-भूरा
(c) T-काला 
(d) C-सफ़ेद उत्तर 
(e) सभी सत्य हैं
Directions (6-10): निम्नलिखित सुचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए.  
आठ व्यक्ति  A, B, C ,D , E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से सभी मेज के केंद्र की ओर उन्मुख है| उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग रंग पसंद है जैसे: लाल, नीला, पीला, गुलाबी, बैंगनी, नारंगी, क्रीम और सफ़ेद लेकिन आवश्यक नहीं कि क्रम यही हो|   
H, G के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है| केवल एक व्यक्ति  H और  F के मध्य बैठा है जिसे लाल रंग पसंद है| E को गुलाबी  रंग पसंद है और वह F के दाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है| D को नीला रंग पसंद है और वह  C के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है| D, E या G के सन्निकट नहीं बैठा है| वह जिसे पीला  रंग पसंद है, बैंगनी  रंग पसंद करने वाले व्यक्ति की ओर उन्मुख है| H को पीला या बैंगनी रंग पसंद नहीं है| C को  पीला  रंग पसंद नहीं है|   C  के निकटतम पड़ोसी को नारंगी रंग पसंद नहीं है| D के निकटतम पदोसू को क्रीम रंग पसंद है| A को सफ़ेद रंग पसंद नहीं है|
Q6. निम्न में से किसे सफ़ेद रंग पसंद है? 
(a) C
(b) A
(c) B
(d) E
(e) D
Q7. निम्न में से कौन H की ओर उन्मुख है?
(a) C
(b) A
(c) B
(d) E
(e) D
Q8. निम्न में से किसे क्रीम रंग पसंद है? 
(a) D
(b) E
(c) H
(d) F
(e) G
Q9. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित प्रकार से समान है और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं, निम्न में से कौन सा उस समूह से भिन्न है?   
(a) H
(b) B
(c) E
(d) F
(e) A
Q10. निम्न में से कौन सा/से कथन निश्चित ही असत्य है?  
(a) G-पीला रंग 
(b) H-क्रीम रंग 
(c) B-सफ़ेद रंग 
(d) E- नीला रंग 
(e) सभी सत्य हैं
Directions (11-15):  निम्नलिखित सूचनाओं का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए.  
आठ मित्र  A, B, C ,D , E, F, G और H  एक सीधी पंक्ति में इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से कुछ उत्तर की ओर उन्मुख हैं और कुछ दक्षिण की ओर उन्मुख हैं| उनमें से प्रत्येक को अलग-अलग विषय पसंद हैं जैसे:   हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, जीव-विज्ञान, भौतिकी, रसायन शास्त्र और कला लेकिन आवश्यक नहीं कि क्रम यही हो|    
A, H के बाएँ से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो हिंदी पसंद करता है| F, G के ठीक दाएं बैठा है, जो कि उत्तर दिशा की ओर उन्मुख है| F, A के सन्निकट नहीं है| F, पंक्ति के किसी भी अंतिम सिरे पर नहीं बैठा है|   B को अंग्रेजी पसंद है और वह E के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है| A, G के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है, जिसे कला पसंद है| B, G का निकटतम पड़ोसी नहीं है| वह जिसे संस्कृत पसंद है, गणित पसंद करने वाले व्यक्ति के दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है|  वह जिसे गणित  पसंद है, दक्षिण दिशा की ओर उन्मुख है| F का निकटतम पड़ोसी, F की दिशा की ओर उन्मुख है|(समान दिशा का अर्थ है यदि F, उत्तर दिशा की ओर उन्मुख है तो उसके दोनों निकटतम पड़ोसी भी उत्तर दिशा की ओर उन्मुख हैं और ठीक इसके विपरीत) D, पंक्ति के किसी अंतिम सिरे पर नहीं बैठा है| केवल एक व्यक्ति भौतिकी  और रसायन शास्त्र पसंद करने वाले व्यक्तियों के मध्य बैठा है और उनमें से दोनों उत्तर दिशा की ओर उन्मुख हैं| C, रसायन शास्त्र पसंद करने वाले व्यक्ति के सन्निकट नहीं बैठा है| A को रसायनशास्त्र पसंद नहीं है| E, B के बाएँ से दूसरे स्थान पर बैठा है| C, को भौतिकी या रसायन शास्त्र पसंद नहीं है| D, B के ठीक दाएं बैठा है जि दक्षिण दिशा की ओर उन्मुख है| D  उतर दिशा की ओर उन्मुख है|  
Q11. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित प्रकार से समान है और इसलिए एक समूह का निर्माण करते हैं, निम्न में से कौन सा उस समूह से भिन्न है?   
(a) H
(b) B
(c) A
(d) D
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q12. निम्न में से कौन  A के बाएँ से दूसरे स्थान पर है?
(a) H
(b) A
(c) B
(d) E
(e) G
Q13. E, को निम्न में से कौन सा विषय पसंद है? 
(a) रसायन विज्ञान 
(b) भौतिकी
(c) संस्कृत
(d) कला 
(e) इनमें से कोई नहीं 
Q14. निम्न में से किसे संस्कृत विषय पसंद है? 
(a) C
(b) A
(c) B
(d) E
(e) D
Q15.  D के दाएं से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है? 
(a) C
(b) A
(c) B
(d) E
(e) H

CRACK IBPS PO 2017



11000+ (RRB, Clerk, PO) Candidates were selected in IBPS PO 2016 from Career Power Classroom Programs.


9 out of every 10 candidates selected in IBPS PO last year opted for Adda247 Online Test Series.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *