Latest Hindi Banking jobs   »   World EV Day 2022 in Hindi:...

World EV Day 2022 in Hindi: विश्व विद्युत वाहन दिवस 2022, जानें इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में कौन है अग्रणी देश और विश्व ईवी दिवस का महत्व

World EV Day 2022 in Hindi: विश्व विद्युत वाहन दिवस 2022, जानें इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में कौन है अग्रणी देश और विश्व ईवी दिवस का महत्व | Latest Hindi Banking jobs_3.1


World EV Day 2022 in Hindi: प्रत्येक वर्ष 9 सितंबर को विश्व विद्युत वाहन दिवस (World Electrical Vehicle (EV) Day) मनाया जाता है। विश्व ईवी दिवस को ई-मोबिलिटी के उत्सव के रूप में चिह्नित किया गया है। परिवहन वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक है। विश्व ईवी दिवस लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है ताकि वे अपने ट्रांस्जिशन को स्थायी परिवहन में स्थानांतरित कर सकें। आने वाले समय में विद्युत वाहन परिवहन का प्रमुख साधन बन जाएंगे। शून्य-उत्सर्जन लक्ष्य (zero-emission goal ) को प्राप्त करने के लिए दुनिया के कई देश विद्युत वाहनों पर स्विच करना पसंद कर रहे हैं। विश्व विद्युत वाहन दिवस 2022 (World EV Day 2022) के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।

Important Days in September 2022

World EV Day 2022: इतिहास (History)

सस्टेनेबिलिटी मीडिया कंपनी ग्रीन-टीवी (GreenTV) ने विश्व विद्युत वाहन दिवस नामक एक पहल की शुरुआत की। पहला विश्व विद्युत वाहन दिवस (World EV Day), वर्ष 2020 में मनाया गया था। तब से ही हर साल 9 सितंबर को विश्व ईवी दिवस (World EV Day) के रूप में मनाया जाता है।

World EV Day 2022: Country that leads in the selling of Electric Cars

वर्ष 2019 के बाद से चीन दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का शीर्ष उत्पादक और विक्रेता है। विद्युत वाहन कम प्रदूषण पैदा करते हैं और इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे विद्युत वाहनों का उपयोग करना शुरू करें। नॉर्वे में, अधिकांश लोग विद्युत वाहनों का उपयोग करते हैं। पिछले वर्षों से एकत्र किए गए डेटा में कहा गया है कि चीन ने कुल 3,519,054 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं जो दुनिया में उत्पादित इलेक्ट्रिक वाहनों का 51.7 प्रतिशत है। वर्ष 2021 में, सांख्यिकीय रिपोर्टों के अनुसार, चीन ने दुनिया के बाकी देशों द्वारा बेचे गए कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में अधिक विद्युत वाहन बेचे हैं। यह अनुमान है कि चीन वर्ष 2023 तक 1.3 करोड़ बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करेगा। आने वाले कुछ वर्षों में चीन इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के मामले में दुनिया में अग्रणी बनने के लिए तैयार है।

World EV Day 2022: The Company selling the highest number of Electric Cars in India

भारत ने इलेक्ट्रिक वाहनों की 3,30,000 यूनिट बेचीं। भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा था और वर्ष 2020 की तुलना में 168 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। भारतीय ब्रांड टाटा, देश में इलेक्ट्रिकल वाहन कार क्षेत्र में सबसे आगे है। भारत में ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारें टाटा द्वारा बेची जाती हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी में बाज़ार में ओला और एथर का दबदबा है। पारंपरिक वाहन निर्माता कम्पनियां, इलेक्ट्रिक वाहन यात्री कार सेक्शन में सबसे आगे हैं। उम्मीद है कि देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 2025 तक भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी, जबकि हुंडई, टाटा और एमजी ने पहले ही भारतीय इलेक्ट्रिकल वाहन बाज़ार में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करा दी है।

World EV Day 2022: Significance

विश्व विद्युत वाहन दिवस 2022 (World EV Day 2022) लोगों को इलेक्ट्रिक कारों के लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और ऐसी उम्मीद की जाती है कि लोग भविष्य में पारंपरिक ईंधन से चलने वाली कारों को ख़रीदना पसंद नहीं करेंगे। विश्व विद्युत वाहन दिवस (World EV Day) पर जनता को जागरूक करने के लिए वैश्विक स्तर पर कई अभियान आयोजित किए जाते हैं।

Latest Govt Jobs Notifications:

FCI Assistant Recruitment 2022

SBI SO Recruitment 2022

Income Tax Recruitment 2022

FCI Manager Notification 2022

NPS Recruitment 2022

SPMCIL Recruitment 2022

UPPCL Recruitment 2022

HIL Recruitment 2022

NABI Recruitment 2022

SAIL Recruitment 2022 Notification

Rajasthan High Court Recruitment 2022

SBI Clerk Notification 2022

adda247

FAQs: World EV Day 2022

Q.1 When is World EV(Electrical Vehicle) Day observed?

Ans. World Electrical Vehicle(EV) Day is observed on the 9th of September.

Q.2 Which country is the top producer and seller of Electrical Vehicles in the world?

Ans. China is the top producer and seller of Electrical Vehicles in the world.

Q.3 Which company sells the highest number of Electric cars in India?

Ans. Tata sells the highest number of Electric Cars in India.

Current Affairs:

Weekly Current Affairs 2022 PDF

Current Affairs March 2022

Daily Current Affairs 2022

Current Affairs April 2022

Monthly Current Affairs PDF 2022

World Suicide Prevention Day 2022, Objectives and Theme_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *