यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) जल्द ही UPSC EPFO भर्ती 2025 की घोषणा करने की उम्मीद है, जिसमें Enforcement Officer/Accounts Officer (EO/AO) और Assistant Provident Fund Commissioner (APFC) पदों के लिए कुल 230 रिक्तियां उपलब्ध होंगी. UPSC EPFO भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) में प्रतिष्ठित करियर की तलाश में हैं इस लेख में भर्ती प्रक्रिया, रिक्ति वितरण, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य विवरणों की विस्तृत जानकरी दी है.
UPSC EPFO भर्ती 2025 के लिए अपेक्षित रिक्तियां
- EO/AO पद: 156 रिक्तियां
- APFC पद: 74 रिक्तियां
- कुल: 230 रिक्तियां
संभावित परीक्षा तिथियां
यदि आधिकारिक अधिसूचना फरवरी या मार्च 2025 में जारी होती है, तो परीक्षा निम्नलिखित आरक्षित तिथियों में से किसी एक पर आयोजित की जा सकती है:
- 14 जून 2025
- 05 जुलाई 2025
- 09 अगस्त 2025
UPSC EPFO पात्रता मानदंड 2025
उम्मीदवारों को UPSC EPFO भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी:
- शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
- आयु सीमा:
- EO/AO पद: अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष
- APFC पद: अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष
सरकारी मानदंडों के अनुसार SC/ST/OBC/PwD एवं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट भी उपलब्ध है
UPSC EPFO चयन प्रक्रिया 2025
चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में विभाजित है:
- लिखित परीक्षा (ऑफलाइन):
- इस परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य अंग्रेज़ी, भारतीय अर्थव्यवस्था, श्रम कानून और गणितीय योग्यता जैसे विभिन्न विषयों का आकलन किया जाएगा।
- साक्षात्कार:
- लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी संवाद कुशलता, विषयगत ज्ञान और पद के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाएगा।
नोट: अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी।








IBPS Clerk 2026: 11,403 भर्ति...
IBPS Clerk Exam Date 2026 Out: Prelims ...
BPSC TRE 4 Notification 2026 Out (Soon):...


