Latest Hindi Banking jobs   »   UP Home Guard Syllabus 2025

UP Home Guard Syllabus 2026: यहाँ देखें नया सिलेबस, एग्ज़ाम पैटर्न, फिजिकल टेस्ट और चयन प्रक्रिया

UP Home Guard Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 41,424 पदों पर चयन किया जाएगा, जिससे लाखों अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है।

ऐसे में उम्मीदवारों के लिए लेटेस्ट सिलेबस और मार्किंग स्कीम को समझना बेहद जरूरी हो गया है। यहां आप यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा सिलेबस 2026, विषयवार टॉपिक्स, एग्जाम पैटर्न के साथ-साथ PST/PET फिजिकल टेस्ट और पूरी चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि आपकी तैयारी सही दिशा में आगे बढ़ सके।

 

UP Home Guard Exam Date 2025-26 नोटिस Out: इन तारीखों पर होगी लिखित परीक्षा, चेक करें कम्प्लीट डिटेल

 

यूपी होम गार्ड सिलेबस और एग्ज़ाम पैटर्न 2026 – Highlights

विवरण जानकारी
संगठन उत्तर प्रदेश होम गार्ड विभाग
पोस्ट होम गार्ड
कुल पद 41,424
परीक्षा मोड ऑफलाइन (OMR आधारित)
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 100
अवधि 120 मिनट
पासिंग मार्क्स 25%
आधिकारिक साइट www.homeguard.up.gov.in

 

यूपी होम गार्ड चयन प्रक्रिया 2026

चयन के तीन चरण होंगे:

  1. लिखित परीक्षा
  2. शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) + दस्तावेज़ सत्यापन
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

 

up home

 

यूपी होम गार्ड परीक्षा पैटर्न 2025

विषय प्रश्न अंक अवधि
सामान्य ज्ञान 100 100 120 मिनट
  • प्रत्येक सही उत्तर: +1 अंक
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
  • 25% से कम अंक पर उम्मीदवार अयोग्य

इसके अलावा, यूपी होम गार्ड सिलेबस में फिजिकल टेस्ट (PET/PST) भी चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उम्मीदवारों को दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद जैसी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करना होता है, जो उनकी शारीरिक क्षमता और फिटनेस लेवल को दर्शाता है। इसलिए, लिखित परीक्षा के साथ-साथ अभ्यर्थियों को नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास भी जारी रखना चाहिए ताकि वे परीक्षा के दोनों चरणों में सफल हो सकें।

 

यूपी होम गार्ड सिलेबस 2026 (विषयवार)

यूपी होम गार्ड सिलेबस 2026 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह उम्मीदवार की बेसिक नॉलेज, लॉजिकल थिंकिंग, और ग्राउंड-लेवल स्किल्स का मूल्यांकन कर सके। इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर 10th या 12th मानक के आसपास होता है, जिससे हर अभ्यर्थी बिना किसी अतिरिक्त बोझ के अच्छी तैयारी कर सकता है। खास बात यह है कि इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान का बड़ा महत्व है, इसलिए अभ्यर्थियों को इन विषयों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं कृषि
  • कला एवं संस्कृति
  • भारत और पड़ोसी देश
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • पुरस्कार एवं सम्मान
  • पुस्तकें एवं लेखक
  • मानवाधिकार
  • साइबर क्राइम
  • प्राकृतिक संसाधन
  • पर्यावरण एवं शहरीकरण
  • यूपी से जुड़े विशेष तथ्य
  • राजस्व एवं पुलिस प्रशासन
  • शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक प्रथाएँ

UP Home Guard Previous Year Question Papers- Click to Check

prime_image

FAQs

UP Home Guard Exam 2026 में कितने प्रश्न होंगे?

UP Home Guard परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, सभी GK विषय से।

क्या UP Home Guard परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

नहीं, परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

UP Home Guard के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स कितने हैं?

उम्मीदवार को कम से कम 25% अंक लाना अनिवार्य है।

क्या UP Home Guard में फिजिकल टेस्ट अनिवार्य है?

हाँ, लिखित परीक्षा पास करने के बाद PST और PET दोनों अनिवार्य हैं।

UP Home Guard Syllabus में कौन-सा मुख्य विषय शामिल है?

UP Home Guard सिलेबस का पूरा फोकस General Knowledge पर है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me