बोर्ड ने आधिकारिक टाइम टेबल अपनी वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं इस बार दो शिफ्ट में आयोजित होंगी —
- पहली पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक
UP Board 10th Date Sheet 2026
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 की शुरुआत 18 फरवरी (बुधवार) को हिन्दी विषय से होगी। इसके बाद मुख्य विषयों की परीक्षा निम्नानुसार होगी:
| विषय | परीक्षा तिथि |
|---|---|
| हिन्दी | 18 फरवरी 2026 |
| सामाजिक विज्ञान | 20 फरवरी 2026 |
| अंग्रेजी | 23 फरवरी 2026 |
| विज्ञान | 25 फरवरी 2026 |
| गणित | 27 फरवरी 2026 |
| संस्कृत | 28 फरवरी 2026 |
UP Board 12th Date Sheet 2026
इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा भी 18 फरवरी 2026 से हिन्दी पेपर के साथ शुरू होगी। प्रमुख विषयों की डेट इस प्रकार है:
| विषय | परीक्षा तिथि |
|---|---|
| हिन्दी | 18 फरवरी 2026 |
| नागरिक शास्त्र | 19 फरवरी 2026 |
| संस्कृत / अंग्रेजी | 20 फरवरी 2026 |
| इतिहास | 21 फरवरी 2026 |
| जीव विज्ञान / गणित | 23 फरवरी 2026 |
| अर्थशास्त्र | 24 फरवरी 2026 |
| रसायन विज्ञान / समाजशास्त्र | 25 फरवरी 2026 |
| भूगोल | 26 फरवरी 2026 |
| भौतिक विज्ञान / सैन्य विज्ञान | 27 फरवरी 2026 |
| मानव विज्ञान | 7 मार्च 2026 |
| मनोविज्ञान / शिक्षा शास्त्र / तर्कशास्त्र | 9 मार्च 2026 |
| कम्प्यूटर | 12 मार्च 2026 |
UPMSP ने X हैंडल पर की पुष्टि
बुधवार, 5 नवंबर 2025 की शाम 6:44 बजे UPMSP ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए कहा —
“माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।”
UP Board Date Sheet 2026 डाउनलोड करें PDF
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की UP Board Date Sheet 2026 जारी कर दी है। अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की टाइम टेबल PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
इस डेटशीट में विषयवार परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र से जुड़ी सभी जानकारी शामिल है। विद्यार्थी सलाह दी जाती है कि वे अपनी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए इस डेटशीट को तुरंत डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
UP Board Date Sheet 2026 PDF डाउनलोड कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UP Board Exam Date Sheet 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें।
- PDF फाइल डाउनलोड करें और उसे सेव कर लें।


RRB NTPC UG Exam Date 2026 OUT: मई-जून म...
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 जारी,...
RBI Assistant प्रीलिम्स 2026 Postponed: ...


