Latest Hindi Banking jobs   »   Bihar Police Constable Vacancy 2025 in...
Top Performing

Bihar Police Bharti 2025: बिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 19838 कांस्टेबल की होगी भर्ती, 18 मार्च से करें ऑनलाइन आवेदन,

Bihar Police Constable Recruitment 2025 – बिहार सरकार ने चुनावों से पहले राज्य के युवाओं को सुनहरा मौक़ा दिया है । युवाओं के लिए खुशखबरी है कि बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती की जानी है। CSBC की ओर से जारी की गई केन्द्रीय चयन पार्षद सिपाही भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार csbc.bih.nic.in पर जाकर 18 मार्च 2025 से 18 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Recruitment 2025 : अधिसूचना 

जानें,  कुल कितनी हैं बिहार पुलिस में सिपाही के पदों पर भर्ती?  (19838 कॉन्स्टेबल भर्ती)

इन भर्तियों में 6 हजार से अधिक पद महिलाओं के आरक्षित किये गये हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 18 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 18 अप्रैल 2025 इसके लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। यहाँ नीचे दिए गये टेबल में आप कुल 19838 पदों में आरक्षण की पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं. जिसमें  आप Bihar Police Constable Vacancy in Hindi हेतु आरक्षणवार डिटेल्स  देख सकते हैं –

Download Bihar Police Recruitment 2025 Notification PDF in Hindi

Bihar Police Bharti 2025- वेकेंसी डिटेल

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए विभिन्न श्रेणियों में रिक्तियों का विवरण निम्नलिखित है:

कुल: 19838 पद

  • गैर आरक्षित (UR): 7935 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1983 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 3174 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 199 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 3571 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 2381 पद
  • पिछड़े वर्गों की महिलाएं (BCW): 595 पद

जानें क्या हैं, बिहार पुलिस में 19,838 सिपाही भर्ती के लिए आवेदन हेतु पात्रता ?

बिहार पुलिस भर्ती (Bihar Police Constable Bharti 2025 in Hindi) के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है। कुल 19,838 सिपाही भर्ती में से 6 हजार से अधिक पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
हम यहाँ CSBC Bihar Police Constable Vacancy 2025 in Hindi सिपाही भर्ती के लिए पात्रता की जानकारी दे रहे हैं-

Bihar Police Bharti 2025 के लिए आयुसीमा

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा निम्नलिखित है:

  • सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष।

  • पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए: अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट, अर्थात अधिकतम आयु 27 वर्ष।

  • पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की महिला उम्मीदवारों के लिए: अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट, अर्थात अधिकतम आयु 28 वर्ष।

  • अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए: अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, अर्थात अधिकतम आयु 30 वर्ष।

  • सभी वर्गों के बिहार में प्रशिक्षित एवं नामांकित होम गार्ड्स के लिए: अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट।

उपरोक्त आयु सीमाएँ 1 अगस्त 2025 तक लागू होंगी

बिहार पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के लिए जरुरी Height (लम्बाई)

Bihar Police Bharti 2025: Height
श्रेणी हाइट बिना फुलाए सीना फुलाने के बाद न्यूनतम सीना
गैर आरक्षित, पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी 165 सेमी 81 सेमी 86 सेमी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 160 सेमी 81 सेमी 86 सेमी
अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजातियों के पुरुष 160 सेमी 79 सेमी 84 सेमी
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी 155 सेमी लागू नहीं लागू नहीं

 

आपको बता दें कि जारी की गयी सूचना के अनुसार, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदंड महिला अभ्यर्थियों के ही समान होंगे.

Bihar Police Constable Bharti 2025 – बिहार पुलिस सिपाही भर्ती : चयन प्रक्रिया  

Bihar Police Constable Recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो , सभी उम्मीदवारों को पहले लिखित देनी होगी, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दें इस पद पर साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। मेरिट लिस्ट, फिजिकल टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर तय की जायेगी।

  • -लिखित परीक्षा
  • -फिजिकल टेस्ट

Bihar Police Constable Recruitment 2025 प्रक्रिया में एक बात ख़ास है कि अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन तो कर सकेंगे लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Bihar Police Bharti 2025: बिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती, 19838 कांस्टेबल की होगी भर्ती, 18 मार्च से करें ऑनलाइन आवेदन, | Latest Hindi Banking jobs_3.1

FAQs

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मार्च 2025 से शुरू होंगे।

बिहार पुलिस में सिपाही के कितने पदों पर भर्ती की जानी है?

बिहार पुलिस में सिपाही के 19,838 पदों पर भर्ती की जानी है.

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में महिलाओं के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में महिलाओं के लिए 6,717 सीटें आरक्षित हैं।