Reserve Bank of India द्वारा 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित होने जा रही RBI Office Attendant Exam अब बिल्कुल नजदीक आ चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों उम्मीदवारों के लिए अंतिम कुछ दिन बेहद निर्णायक साबित होने वाले हैं। इस समय नई पढ़ाई से ज्यादा सही रणनीति, स्मार्ट रिवीजन और पिछले वर्षों के एग्जाम ट्रेंड को समझना सफलता की कुंजी मानी जा रही है।
उम्मीदवारों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 80+ स्कोर सुरक्षित चयन (Safe Score) दिला सकता है? अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो अब जरूरी है कि आप लास्ट-मिनट तैयारी प्लान, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और एग्जाम डे स्ट्रेटेजी पर फोकस करें, क्योंकि अगले 5 दिन आपकी सरकारी नौकरी का सपना तय कर सकते हैं।
RBI ऑफिस अटेंडेंट एग्जाम पैटर्न 2026
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| रीजनिंग | 30 | 30 |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | 30 | 30 |
| इंग्लिश/हिंदी | 30 | 30 |
| जनरल अवेयरनेस | 30 | 30 |
| कुल | 120 | 120 |
- समय – 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग – 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
RBI Office Attendant Admit Card 2026 – Click Here to Download
कितना स्कोर सुरक्षित माना जाए?
पिछले वर्षों के कट-ऑफ ट्रेंड को देखें तो सामान्य वर्ग के लिए 75–85 अंक के बीच कट-ऑफ रही है। ऐसे में यदि आप 80+ स्कोर करते हैं तो सेफ जोन में माने जा सकते हैं। हालांकि वास्तविक कट-ऑफ राज्यवार अलग हो सकती है।
RBI Office Attendant Previous Year Paper in Hindi: PDF में करें डाउनलोड
RBI ऑफिस अटेंडेंट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026: सब्जेक्ट वाइज पूरी गाइड
अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं – जानें किन टॉपिक्स से आएंगे सबसे ज्यादा प्रश्न
Day 1–2: मॉक टेस्ट पर फोकस
- रोज 1–2 फुल लेंथ मॉक दें
- गलत प्रश्नों का विश्लेषण करें
- टाइम मैनेजमेंट सुधारें
Day 3: जनरल अवेयरनेस रिवीजन
- RBI से जुड़े करेंट अफेयर्स
- बैंकिंग अवेयरनेस
- बजट, रिपोर्ट, इंडेक्स
Day 4: रीजनिंग + मैथ्स स्पीड प्रैक्टिस
- Seating Arrangement
- Puzzle
- Simplification
- Approximation
Day 5: हल्का रिवीजन + फुल मॉक
- नए टॉपिक बिल्कुल न पढ़ें
- फॉर्मूला और शॉर्ट ट्रिक्स दोहराएं
इन टॉपिक से आ सकते है सवाल
- सीटिंग अरेंजमेंट और पज़ल
- सिंपलिफ़िकेशन और DI
- RBI से जुड़े करेंट अफ़ेयर्स
- स्टैटिक बैंकिंग अवेयरनेस
- कोडिंग-डिकोडिंग
एग्जाम डे टिप्स
- पहले आसान सेक्शन अटेम्प्ट करें
- किसी एक प्रश्न पर ज्यादा समय न लगाएं
- अनुमान से उत्तर देने से बचें
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
क्या 80+ स्कोर से सेलेक्शन पक्का है?
यदि परीक्षा का स्तर मध्यम रहता है तो 80+ स्कोर काफी हद तक सुरक्षित माना जा सकता है। लेकिन अंतिम कट-ऑफ उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा स्तर और राज्यवार प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करेगी।
| Related Post | |
| RBI Office Attendant Previous Year Paper | RBI Office Attendant Cut Off |
| RBI Office Attendant Salary | RBI Office Attendant Syllabus |








SBI PO 2026: 12.14 लाख उम्...
RPSC 2nd Grade Admit Card 2026 जार...
MP Police SI Previous Year Question Pape...


