Reasoning Ability section बैंकिंग परीक्षा का एक स्कोरिंग सेक्शन है. यदि आपके बेसिक्स क्लियर करने के लिए अधिक से अधिक क्विज की प्रैक्टिस करते हैं और स्टडी प्लान को पूरी तरह से फॉलो करते हैं, तो आप इस परीक्षा को आसानी से क्रैक कर सकते हैं. Hindi Bankersadda, SBI और IBPS 2020 प्रीलिम्स परीक्षाओं के लिए Reasoning Ability क्विज़ में सभी important और expected प्रश्न उपलब्ध कराता है, जिसे रेगुलर बेसिस पर attempt कर आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं.
आज 3 जनवरी, 2021 की क्विज़ Puzzle, Miscellaneous based questions पर आधारित है…
Directions (1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
आठ व्यक्ति अर्थात् P, Q, R, S, U, V, X तथा Y, एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं, वे सभी उत्तर दिशा की ओर उन्मुख हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हों। X, P के दायें से पांचवें स्थान पर बैठा है। X तथा U के मध्य तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q, V के ठीक बायें बैठा है। R , V के ठीक दायें बैठा है। S, Y के ठीक बायें बैठा है। S, पंक्ति के किसी छोर पर नहीं बैठा है।
Q1. निम्नलिखित पांच में से चार एक निश्चित प्रकार से एक समान हैं और इसलिए एक समूह बनाते हैं, निम्नलिखित में से कौन सा उस समूह से संबंधित नहीं है?
(a) P-Y
(b) U-V
(c) Q-R
(d) V-X
(e) X-Y
Q2. निम्नलिखित में से कौन X के ठीक दायें बैठा है?
(a) Y
(b) S
(c) Q
(d) R
(e) इनमें से कोई नहीं
Q3. P तथा S के मध्य बैठे व्यक्तियों की संख्या, U तथा ___ के मध्य व्यक्तियों की संख्या के समान है।
(a) X
(b) Q
(c) R
(d) Y
(e) इनमें से कोई नहीं
Q4. निम्नलिखित में से कौन पंक्ति के दायें छोर पर बैठता है?
(a) P
(b) U
(c) Q
(d) Y
(e) इनमें से कोई नहीं
Q5. निम्नलिखित में से कौन V के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है?
(a) S
(b) P
(c) X
(d) U
(e) इनमें से कोई नहीं
Directions (6-8): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
बिंदु O बिंदु X के 10 मीटर दक्षिण में है। बिंदु P बिंदु O के 10 मीटर पूर्व में है। बिंदु Q बिंदु P के 5 मीटर उत्तर में है। बिंदु K बिंदु Q के 10 मीटर पूर्व में है। बिंदु K बिंदु Z के 5 मीटर उत्तर में है।
Q6. बिंदु P के सन्दर्भ में बिंदु X किस दिशा में है?
(a) उत्तर पश्चिम
(b) पश्चिम
(c) दक्षिण
(d) पूर्व
(e) इनमें से कोई नहीं
Q7. बिंदु Z के सन्दर्भ में बिंदु O किस दिशा में है?
(a) उत्तर
(b) पश्चिम
(c) दक्षिण
(d) पूर्व
(e) इनमें से कोई नहीं
Q8. बिंदु O के सन्दर्भ में बिंदु K किस दिशा में है?
(a) उत्तर
(b) पश्चिम
(c) दक्षिण
(d) उत्तर-पूर्व
(e) इनमें से कोई नहीं
Q9. संख्या ‘9821478372’ में ऐसे कितने अंक हैं जो दायें से बाएं अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर समान स्थान पर रहेंगे?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
(e) इनमें से कोई नहीं
Q10. शब्द ‘TABLE’ में वर्णों के ऐसे कितने युग्म हैं जिनमें प्रत्येक के मध्य उतने ही वर्ण हैं जितने कि अंग्रेजी वर्णमाला में उनके मध्य हैं?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
(e) कोई नहीं
Directions (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
आठ व्यक्ति अर्थात A, B, C, D, E, F, G और H आठ मंजिला इमारत में रहते हैं, भूतल की संख्या 1 है और शीर्ष तल की संख्या 8 है लेकिन आवश्यक नहीं कि समान क्रम में हो। कोई भी दो व्यक्ति समान तल पर नहीं रहते हैं। F शीर्ष तल पर नहीं रहता है और न ही D के ठीक नीचे रहता है। F, H के ठीक ऊपर रहता है। C और E के मध्य तीन व्यक्ति रहते हैं, E जो C के तल के नीचे रहते हैं। E और D के मध्य दो व्यक्ति रहते हैं, D जो E के तल के ऊपर रहता है। A भूतल पर नहीं रहता है। D और B के मध्य तीन व्यक्ति रहते हैं। B और A के मध्य एक व्यक्ति रहता है।
Q11. निम्न पांच में से चार एक निश्चित आधार पर समान है और एक समूह बनाते हैं। निम्न में से कौनसा उस समूह से सम्बन्धित नहीं है?
(a) C-F
(b) D-A
(c) G-E
(d) B-H
(e) A-B
Q12. निम्न में से कौन B के तल के ठीक ऊपर रहता है?
(a) C
(b) E
(c) F
(d) H
(e) इनमें से कोई नहीं
Q13. C और B के मध्य रहने वाले व्यक्तियों की संख्या, H और ___ के मध्य रहने वाले व्यक्तियों की संख्या के समान है।
(a) D
(b) E
(c) G
(d) F
(e) इनमें से कोई नहीं
Q14. निम्न में से कौन भूतल पर रहता है?
(a) H
(b) C
(c) D
(d) E
(e) इनमें से कोई नहीं
Q15. निम्न में से कौन F के ठीक ऊपर रहता है?
(a) C
(b) D
(c) E
(d) B
(e) इनमें से कोई नहीं
SOLUTIONS:




Reasoning Questions Based on Direction a...



