Latest Hindi Banking jobs   »   SBI Clerk Salary

SBI क्लर्क की सैलरी स्लिप हुई वायरल: पहली इन-हैन्ड सैलरी ₹42,972, जानें बेसिक पे, अलाउंस और डिडक्शन की पूरी डिटेल

SBI Clerk बैंकिंग सेक्टर की सबसे बेस्ट जॉब मानी जाती है, जिसमें कस्टमर हैंडलिंग, कैश मैनेजमेंट और बैंकिंग ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल होते हैं। इसके साथ ही प्रमोशन के बेहतरीन अवसर और जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है।

SBI Clerk 2026 को लेकर उम्मीदवारों के बीच सबसे बड़ा सवाल देखने को मिलता है कि एसबीआई क्लर्क पद पर सिलेक्शन के बाद उन्हे कितनी इन-हैंड सैलरी मिलती है?

अगर आप SBI Clerk बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद खास होने वाला है. क्योंकि यहाँ हम आपको बताएंगे SBI Clerk Salary 2026 से जुड़ी छोटी-बड़ी डिटेल चाहे वो इन-हैंड सैलरी, बेसिक पे, DA, HRA, Allowances हो और Deduction हो, तो बस पढ़ें रहिए पूरा पोस्ट

SBI Clerk Salary 2026: पहली सैलरी देखकर चौंक जाएंगे!

अगर आप SBI Clerk (Junior Associate) बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। हाल ही में सामने आई April 2026 की सैलरी स्लिप से यह साफ हो गया है कि नई जॉइनिंग के बाद एक SBI Clerk को कितनी सैलरी मिलती है।

पहली ही सैलरी में करीब ₹42,972 In-Hand मिलना बैंकिंग सेक्टर के लिए काफी आकर्षक माना जा रहा है।

SBI क्लर्क सैलरी स्लिप 2026 Out

SBI Clerk की नौकरी न सिर्फ प्रतिष्ठित है, बल्कि इसकी सैलरी भी काफी आकर्षक है। पहली ही सैलरी में ₹42,972 मिलना यह साबित करता है कि बैंकिंग सेक्टर आज भी युवाओं के लिए टॉप करियर ऑप्शन है।

SBI Clerk Salary Slip

SBI Clerk सैलरी स्ट्रक्चर (नई जॉइनिंग)

नीचे दी गई टेबल में SBI Clerk की सैलरी का पूरा ब्रेकडाउन दिया गया है:-

एसबीआई क्लर्क का ऐसे बनता है वेतन:-

सैलरी कंपोनेंट राशि (₹)
Basic Salary 24,050
Dearness Allowance 8,118.31
Special Allowance 6,373.25
House Rent Allowance 2,588.13
Special Pay 1,200
Transport Allowance 850
कुल सैलरी (Gross) 43,180

Deductions (कटौती)

कटौती का प्रकार राशि (₹)
Professional Tax 208
कुल कटौती 208

SBI Clerk In-Hand Salary 2026

  • कुल सैलरी (Gross): ₹43,180
  • कुल कटौती: ₹208

इन-हैंड सैलरी: ₹42,972

यानी कि नई जॉइनिंग के साथ ही SBI Clerk को लगभग ₹43 हजार के आसपास सैलरी मिलती है।

SBI Clerk Salary इतनी खास क्यों है?

  • सरकारी नौकरी की सुरक्षा
  • हर साल इंक्रीमेंट
  • प्रमोशन के अच्छे अवसर (PO तक)
  • PF, Pension, Medical Benefits
  • Work-Life Balance

भविष्य में कितनी बढ़ेगी सैलरी?

SBI Clerk की सैलरी हर साल बढ़ती है। प्रमोशन के बाद:

  • Senior Associate
  • Assistant Manager (PO)
  • Branch Manager

यानी कुछ सालों में सैलरी ₹70,000+ तक पहुंच सकती है।

शहरी और ग्रामीण पोस्टिंग में कितना अंतर?

SBI क्लर्क की इन-हैंड सैलरी पोस्टिंग के स्थान पर निर्भर करती है। यदि आपकी नियुक्ति किसी मेट्रो सिटी (जैसे मुंबई, दिल्ली) में होती है, तो आपको अधिक HRA और TA मिलेगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में यह भत्ते थोड़े कम हो सकते हैं, लेकिन अन्य सुविधाएं समान रहती हैं।

प्रोबेशन पीरियड: पहली पोस्टिंग में क्या होगा?

नव-नियुक्त उम्मीदवारों को कम से कम 6 महीने की अवधि के लिए प्रोबेशन पर रखा जाता है। इस दौरान उम्मीदवारों के प्रदर्शन और व्यवहार का आकलन किया जाता है। प्रोबेशन के बाद, उम्मीदवारों की पोस्टिंग स्थायी रूप से फाइनल की जाती है।

SBI क्लर्क को सैलरी के साथ ये मिलेंगे भत्ते और सुविधाएं

SBI क्लर्क/जूनियर एसोसिएट्स को प्रदान किए जाने वाले भत्ते उनकी पोस्टिंग के स्थान के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। उनके पास भविष्य निधि, नई पेंशन योजना के तहत पेंशन (परिभाषित अंशदान लाभ (Defined Contribution Benefit)), चिकित्सा लाभ, छुट्टी-किराया और अन्य सुविधाओं जैसे विभिन्न लाभों और अनुलाभों के लिए प्रतिपूर्ति प्राप्त करने का अवसर होगा।

SBI Clerk Conveyance Allowance (परिवहन भत्ता)

एसबीआई क्लर्कों के लिए यात्रा भत्ता (कन्वेयनस अलाउंस) निम्नलिखित है:-

कर्मचारी श्रेणी वाहन रखने पर (पेट्रोल – लीटर/माह) वाहन न रखने पर (राशि ₹) एंटरटेनमेंट खर्च (₹)
चीफ एसोसिएट (कैश-इन-चार्ज) 43 लीटर ₹900 ₹1140
चीफ एसोसिएट 43 लीटर ₹900 ₹600
स्पेशल एसोसिएट 35 लीटर ₹850 ₹540
सीनियर एसोसिएट 25 लीटर ₹700 ₹420
एसोसिएट / जूनियर एसोसिएट 20 लीटर ₹625 ₹360

SBI Clerk Provision of Newspapers (अखबार सुविधा)

एसबीआई जूनियर एसोसिएट को समाचार पत्रों के प्रावधान के लिए श्रेणीवार राशि नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित है-

  • मुख्य सहयोगी (Chief Associates): ₹530 प्रति माह
  • विशेष सहयोगी (Special Associates) जो कैश-इन-चार्ज, एटीएम, लॉकर-इन-चार्ज या आउटबाउंड
  • सेल्स फोर्स के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं: ₹530 प्रति माह
  • अन्य मुख्य सहयोगी, विशेष सहयोगी, वरिष्ठ सहयोगी, सहयोगी, कनिष्ठ सहयोगी: ₹450 प्रति माह
  • अधीनस्थ स्टाफ (Subordinate Staff): ₹350 प्रति माह

SBI क्लर्क चिकित्सा सुविधाएं

एसबीआई क्लर्क को मिलने वाले चिकित्सा लाभ इस प्रकार हैं:

  1. Annual Medical Aid: इसमें कर्मचारी वार्षिक चिकित्सा सहायता लाभ के योग्य होते हैं।
  2. Improved Medical Aid (Specified Serious Disease): विशेष रूप से निर्दिष्ट गंभीर बीमारियों के लिए बेहतर चिकित्सा सहायता कवरेज प्रदान की जाती है।
  3. Hospitalisation Scheme: अस्पताल में भर्ती होने के खर्च को कवर करने के लिए एक योजना है।
  4. Other Medical Benefits: अतिरिक्त चिकित्सा लाभों में टीकाकरण के लिए कवरेज शामिल है।

SBI क्लर्क को करने होंगे ये कार्य

SBI क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) बैंक के दैनिक कार्यों को संभालते हैं और ग्राहकों से सीधे जुड़े रहते हैं। उनके मुख्य कार्य इस प्रकार हैं—

  • नकदी लेन-देन (Cash Counter) संभालना
  • ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करना
  • बैंकिंग फॉर्म और दस्तावेज़ों में सहायता करना
  • नए बैंक खाते खोलना
  • RTGS/NEFT ट्रांजैक्शन प्रोसेस करना
  • चेक बुक अनुरोध मैनेज करना
  • डिमांड ड्राफ्ट जारी करना

कुल मिलाकर, SBI क्लर्क का काम बैंक की ग्राहक सेवा और दैनिक संचालन को सुचारू रूप से चलाना होता है।

SBI Clerk को ऐसे मिलता है प्रमोशन

भारतीय स्टेट बैंक अपने कर्मचारियों को बेहतरीन करियर ग्रोथ देता है, जहां क्लर्क पद से शुरू करके General Manager (महाप्रबंधक) तक पहुंचा जा सकता है।

प्रमोशन के मुख्यतः दो तरीके होते हैं—

  1. इन-कैडर प्रमोशन: प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर उसी पद/कैडर में पदोन्नति
  2. ऑफिसर कैडर प्रमोशन: योग्यता और परीक्षा के आधार पर अधिकारी पदों पर पदोन्नति

SBI क्लर्क इन-कैडर प्रमोशन

  • 10 साल बाद: सीनियर एसोसिएट – ₹1800 भत्ता (बेसिक में शामिल नहीं)
  • 20 साल बाद: स्पेशल एसोसिएट – ₹2500 भत्ता (बेसिक में शामिल)
  • 30 साल बाद: चीफ एसोसिएट – ₹3500 भत्ता (बेसिक में शामिल)

यह प्रमोशन समय और अनुभव के आधार पर मिलता है, जिसमें कर्मचारियों को धीरे-धीरे उच्च पदों पर आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

एसबीआई क्लर्क से अधिकारी संवर्ग में प्रमोशन

State Bank of India (SBI) में क्लर्क पद पर कार्यरत कर्मचारी लगभग 3 साल की सेवा के बाद Trainee Officer बनने के लिए पात्र हो जाते हैं। प्रमोशन के लिए JAIIB और CAIIB परीक्षा, आंतरिक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पास करना जरूरी होता है। इसके बाद 2 साल की प्रोबेशन अवधि पूरी करने पर सफल उम्मीदवारों को Middle Management Grade (Scale-II) में पदोन्नति दी जाती है।

SBI Clerk Related Posts
SBI Clerk Notification 2026- Check Now SBI Clerk Previous Year Papers PDF
SBI Clerk Syllabus SBI Clerk Cut Off
 SBI Clerk English Preparation Strategy क्या कठिन है SBI क्लर्क परीक्षा?
ECGC PO vs SBI PO : Which One Is Better?

test prime

FAQs

SBI Clerk की शुरुआती सैलरी कितनी होती है?

SBI Clerk की शुरुआती सैलरी लगभग ₹42,000 से ₹45,000 इन-हैंड तक होगी.

SBI Clerk का बेसिक पे कितना है?

SBI Clerk का शुरुआती बेसिक पे रु.24,050/- है.

क्या SBI Clerk को DA मिलता है?

हां, 25% के आसपास DA मिलता है

क्या सैलरी हर साल बढ़ती है?

हां, वार्षिक इंक्रीमेंट और प्रमोशन से सैलरी बढ़ती है

SBI क्लर्क कर्मचारी का जॉब प्रोफाइल क्या है?

दिए गए लेख में एसबीआई क्लर्क कर्मचारी की जॉब प्रोफ़ाइल पर चर्चा की गई है.

prime_image
About the Author

Working as an SEO Manager at Adda247, I bring over 10 years of experience in Search Engine Optimization (SEO) and digital marketing. I specialize in driving organic growth through data-driven strategies, including keyword research, on-page SEO, off-page optimization, and technical SEO. My area of expertise in the EdTech sector, specifically focusing on competitive exams such as Bank, SSC, Railway, UPSC, and various State Government job examinations.