भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन (SBI Clerk Notification 2025) जारी कर दिया है. SBI क्लर्क भर्ती 2025 (SBI Clerk Notification 2025) के माध्यम से स्टेट बैंक Junior Associate (Customer Support & Sales) के कुल 6589 पदों को भरा जाएगा, जिसमे 5180 नियमित और 1409 बैकलॉग रिक्तियां शामिल है।
SBI Clerk Notification 2025 के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के कुल 6589 पदों पर भर्ती निकली है। SBI क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है, ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. यह मौका उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।
यहाँ आप SBI क्लर्क भर्ती 2025 (SBI Clerk Notification 2025) संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, और सैलरी आदि विस्तार से देख सकते है.
SBI Clerk Notification 2025: मुख्य जानकारियाँ
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
पोस्ट का नाम | Junior Associate (Clerk) |
कुल पद | 6589 = 5180 (Regular Vacancies) + 1409 (Backlog Vacancies) |
आवेदन तिथि | 6 अगस्त से 26 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया | Prelims + Mains + LPT (स्थानीय भाषा) |
आवेदन शुल्क | ₹750 (GEN/OBC/EWS), SC/ST/PwBD – निशुल्क |
कार्यस्थल | अखिल भारतीय स्तर |
आधिकारिक वेबसाइट | sbi.co.in |
SBI Clerk Vacancy 2025 – Important Date
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन (SBI Clerk Notification 2025) के साथ ही सभी महत्वपूर्ण तिथियां भी जारी कर दी गई है. नीचे दी गई तालिका में SBI Clerk 2025 से संबंधित संभावित तिथियाँ दी गई हैं, जो आपकी योजना बनाने में मदद करेंगी
SBI Clerk Important Dates 2025 | |
Events | Dates |
SBI Clerk Notification | 5 August 2025 |
Online Registration Starts | 6 August 2025 |
Last Date to Apply | 26 August 2025 |
Preliminary Exam (Tentative) | September 2025 |
Mains Exam (Tentative) | November 2025 |
SBI Clerk Notification 2025 PDF
एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2025 (SBI Clerk Notification 2025) PDF 5180 रिक्तियों के साथ अधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है. यह समय उन सभी अभ्यर्थियों के लिए सबसे उपयुक्त है जो SBI क्लर्क परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कैंडिडेट को आवेदन करने से पहले SBI क्लर्क भर्ती के लिए पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, और सैलरी की पूरी जानकारी नीचे दिए गए SBI Clerk Notification 2025 PDF डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए जिसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया है-
Click Here to Download SBI Clerk Notification 2025 PDF
SBI Clerk Vacancy Detail 2025
SBI Clerk Apply Online 2025 Link
SBI Clerk 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। जो उम्मीदवार इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण अवश्य करें। आपकी सुविधा के लिए SBI Clerk Notification 2025 के लिए सीधा आवेदन लिंक नीचे साझा किया गया है।
SBI Clerk Apply Online 2025 Link Active Now: अभी करें ऑनलाइन आवेदन
SBI Clerk 2025: योग्यता (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
-
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
-
फाइनल ईयर स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक ग्रेजुएशन पास करना अनिवार्य है.
आयु सीमा:
-
न्यूनतम: 20 वर्ष
-
अधिकतम: 28 वर्ष
-
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
SBI Clerk Selection Process 2025
SBI Clerk भर्ती में तीन चरणों में चयन किया जाता है:
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims):
-
वस्तुनिष्ठ परीक्षा (Objective Type)
-
कुल प्रश्न: 100 | कुल अंक: 100 | समय: 60 मिनट
-
नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे
विषय | प्रश्न | अंक | समय |
---|---|---|---|
English Language | 30 | 30 | 20 मिनट |
Numerical Ability | 35 | 35 | 20 मिनट |
Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 मिनट |
मुख्य परीक्षा (Mains):
-
कुल प्रश्न: 190 | कुल अंक: 200 | समय: 2 घंटे 40 मिनट
-
हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग
विषय | प्रश्न | अंक | समय |
---|---|---|---|
General/Financial Awareness | 50 | 50 | 35 मिनट |
General English | 40 | 40 | 35 मिनट |
Quantitative Aptitude | 50 | 50 | 45 मिनट |
Reasoning Ability & Computer Aptitude | 50 | 60 | 45 मिनट |
स्थानीय भाषा परीक्षा (LPT):
-
जिन उम्मीदवारों ने 10वीं/12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, उन्हें चयनित राज्य की स्थानीय भाषा में टेस्ट देना होगा।
-
यह परीक्षा joining से पहले आयोजित की जाएगी और इसे पास करना अनिवार्य है।
SBI Clerk 2025 Syllabus (विषयवार)
Prelims & Mains दोनों के लिए तैयारी करते समय ये प्रमुख टॉपिक्स ध्यान में रखें:
English Language:
-
Reading Comprehension
-
Cloze Test
-
Para Jumbles
-
Error Detection
-
Fill in the Blanks
-
Word Swap
Numerical Ability:
-
Simplification
-
Number Series
-
Data Interpretation
-
Time & Work
-
Profit & Loss
-
Simple/Compound Interest
Reasoning Ability:
-
Puzzles & Seating Arrangement
-
Syllogism
-
Inequality
-
Coding-Decoding
-
Blood Relations
-
Direction Sense
General/Financial Awareness:
-
बैंकिंग एवं वित्तीय समाचार
-
वर्तमान आर्थिक योजनाएं
-
RBI/SEBI/IRDAI संबंधित अपडेट्स
-
महत्वपूर्ण दिनांक व राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
SBI Clerk Salary 2025
- प्रारंभिक बेसिक पे: ₹26,730/- (₹24,050 + 2 अतिरिक्त ग्रेजुएट इन्क्रीमेंट)
- कुल प्रारंभिक सैलरी (Metro City में): लगभग ₹46,000/- प्रतिमाह