SBI Clerk 2025 Expected Cut off: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स अपेक्षित कट-ऑफ 2025 (SBI Clerk Prelims Expected Cut Off 2025) उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है जो SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2025 में शामिल हुआ है. चूंकि एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एक प्रतिस्पर्धी अंकन पैटर्न का पालन करता है, अपेक्षित कट-ऑफ को समझना उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन और मुख्य परीक्षा की तैयारी रणनीति पर स्पष्टता प्रदान करेगा.
SBI क्लर्क कट ऑफ, SBI द्वारा क्लर्क भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण यानि प्रीलिम्स-मेंस के सफल आयोजन के बाद जारी की जाती है. कट-ऑफ अंक राज्यवार अलग-अलग होते हैं और परीक्षा के कठिनाई स्तर, रिक्तियों की संख्या, और उम्मीदवार के प्रदर्शन जैसे कई कारकों पर निर्भर करते हैं.
हाल ही में आयोजित SBI क्लर्क परीक्षा से प्राप्त फीडबैक के आधार पर, हमने उम्मीदवारों को उनकी योग्यता की संभावनाओं का आकलन करने में मदद करने के लिए अपेक्षित कट-ऑफ ट्रेंड का विश्लेषण किया है.
SBI Clerk Answer Key 2025 – Check Now
SBI क्लर्क रिजल्ट 2025, जानिए कब जारी होगा SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम?
SBI Clerk Expected Cut Off 2025 for Prelims Exam
यहाँ हमने एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स अपेक्षित कट-ऑफ 2025 (SBI Clerk Prelims Expected Cut Off 2025) राज्यवार परीक्षा के बाद उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है. आपको बता दें कि अधिकारिक कट-ऑफ कट-ऑफ से एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स अपेक्षित कट-ऑफ 2025 (SBI Clerk Prelims Expected Cut Off 2025) भिन्न हो सकती है, लेकिन अपेक्षित कट-ऑफ उम्मीदवारों को प्रीलिम्स को क्लियर करने की उनकी संभावनाओं को चेक करने में मदद कर सकती है-
SBI Clerk Expected Cut Off 2025 for Prelims Exam | |
State/UT | Cut Off (General) |
Andhra Pradesh | 60-63 |
Arunachal Pradesh | 47-50 |
Assam | 70-74 |
Bihar | 57-61 |
Chhattisgarh | 67-71 |
Delhi | 69-73 |
Gujarat | 55-58 |
Haryana | 58-61 |
Himachal Pradesh | 68-71 |
Jammu & Kashmir | 65-69 |
Jharkhand | 73-77 |
Karnataka | 70-73 |
Kerala | 73-77 |
Madhya Pradesh | 63-67 |
Maharashtra | 68-72 |
Meghalaya | 52-57 |
Odisha | 74-78 |
Punjab | 69-73 |
Rajasthan | 56-61 |
Sikkim | 61-64 |
Tamil Nadu | 64-67 |
Telangana | 47-51 |
Tripura | 60-63 |
Uttar Pradesh | 61-63 |
Uttarakhand | 62-65 |
West Bengal | 74-78 |
नोट: अपेक्षित कट-ऑफ पिछले वर्षों के कट-ऑफ ट्रेंड और इस वर्ष संबंधित राज्य के लिए जारी रिक्तियों पर आधारित है.
SBI Clerk Prelims Memory Based Questions 2025 Hindi
SBI Clerk Exam Analysis 2025 – ALL SHIFT
SBI Clerk Cut Off 2025 को प्रभावित करने वाले कारक
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा की कट-ऑफ कई कारकों से प्रभावित होती है। इनमें शामिल हैं:
- रिक्तियों की संख्या: अधिक रिक्तियों से आमतौर पर कट-ऑफ कम होती है और इसके विपरीत।
- परीक्षा की कठिनाई स्तर: कठिन परीक्षा से कट-ऑफ कम होती है, जबकि आसान पेपर से यह बढ़ती है।
- आवेदकों की संख्या: अधिक आवेदक प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हैं, जिससे कट-ऑफ बढ़ सकती है।
- पिछले वर्षों के कट-ऑफ रुझान: कट-ऑफ आमतौर पर पिछले रुझानों के आधार पर एक पैटर्न का पालन करती है।
- उम्मीदवारों का प्रदर्शन: यदि अधिकांश उम्मीदवार अच्छा स्कोर करते हैं, तो कट-ऑफ बढ़ने की संभावना होती है।
इन कारकों को ध्यान में रखते हुए, उम्मीदवारों को अपनी तैयारी रणनीति को समायोजित करना चाहिए और मुख्य परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।