SBI Clerk Joining Date 2025-26 अब आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है और चयनित उम्मीदवारों को इसकी सूचना ईमेल के माध्यम से भेजी जा रही है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, Junior Associate (Customer Support & Sales) पद के लिए SBI की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को उनकी जॉइनिंग से संबंधित आधिकारिक ईमेल मिलने शुरू हो गए हैं। बैंक द्वारा भेजे गए इस ईमेल के अनुसार, उम्मीदवारों को 01 अप्रैल 2026 को अपने निर्धारित रिपोर्टिंग स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
SBI Clerk Joining Date 2025-26 घोषित
SBI क्लर्क 2025 भर्ती का नोटिफिकेशन अगस्त 2025 में जारी किया गया था, जिसमें कुल 6,589 पदों की घोषणा की गई थी। इन पदों में 5,180 रेगुलर वैकेंसी और 1,409 बैकलॉग वैकेंसी अलग-अलग राज्यों के लिए शामिल थीं। भर्ती प्रक्रिया में Preliminary Exam, Main Exam, Language Proficiency Test (LPT), Document Verification (DV) और अंतिम नियुक्ति की प्रक्रिया शामिल थी। अब इन सभी चरणों के पूरा होने के बाद बैंक ने चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से Joining Instructions भेजना शुरू कर दिया है।
SBI Clerk Joining Date 2025-26
चयनित उम्मीदवारों को प्राप्त आधिकारिक ईमेल के अनुसार जॉइनिंग के लिए रिपोर्टिंग डेट 01 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को अपने Appointment Letter में उल्लेखित निर्धारित ब्रांच या ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। ईमेल में बैंक अकाउंट डिटेल्स, आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने और ऐप रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग से पहले पूरा करना होगा।
चयनित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा साझा किए गए Offer of Appointment में दिए गए निर्देशों का पालन करना सभी चयनित उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। कुछ प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं:
- SBI में बैंक खाता खोलें (यदि पहले से नहीं है): जिन उम्मीदवारों के पास पहले से SBI में बैंक खाता नहीं है, उन्हें तुरंत नजदीकी SBI शाखा में खाता खोलना होगा।
- YONO App पर रजिस्ट्रेशन करें: बैंक खाता खुलने के बाद उम्मीदवारों को YONO App पर पूर्ण एक्सेस के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- जॉइनिंग के दिन बैंक खाते का प्रमाण साथ लाएं: उम्मीदवारों को जॉइनिंग के दिन (01.04.2026) एक Cancelled Cheque या बैंक पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी साथ लानी होगी।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें: रिपोर्टिंग से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि सभी जरूरी दस्तावेज़ और प्रमाणपत्र पूरी तरह तैयार हों।
MISSION SBI 2026 BATCH | Online Live Classes by Adda 247Rs 2,098.95Enroll Now
Bank + SSC CGL Mahapack | All Banking and SSC CGL ExamRs 3,899.07Enroll Now
Bank Foundation Batch 2026-27 For IBPS CLERK, IBPS RRB CLERK IBPS PO, IBPS RRB PO, SBI Clerk & Insurance Exams | Bengali | Recorded Classes by Adda247Rs 2,499.20Enroll Now
जॉइनिंग से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशानिर्देश
सामान्य जॉइनिंग निर्देशों के अलावा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने आरक्षण प्रमाणपत्र, सत्यापन और उम्मीदवार की पात्रता से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग से पहले इन सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करना चाहिए।
SC/ST Migration Rule: यदि कोई SC/ST उम्मीदवार ऐसे राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित हुआ है जहां उसकी जाति पहले राज्य में अनुसूचित मानी जाती थी लेकिन दूसरे राज्य में नहीं, तब भी इस नियुक्ति के लिए उसे SC/ST श्रेणी का लाभ मिलता रहेगा।
OBC Declaration Requirement: OBC श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में यह घोषणा देनी होगी कि वे आवेदन की अंतिम तिथि तक Creamy Layer में शामिल नहीं हैं।
OBC Non-Creamy Layer Certificate: पात्र पाए जाने पर उम्मीदवारों को 01 अप्रैल 2025 से लेकर जॉइनिंग की तारीख तक जारी किया गया वैध OBC Non-Creamy Layer Certificate प्रस्तुत करना होगा।
EWS Certificate Requirement: EWS श्रेणी के तहत आरक्षण का दावा करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार के निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी Income and Asset Certificate जमा करना होगा, जो संबंधित वित्तीय वर्ष के लिए DoPT दिशानिर्देशों के अनुसार हो।
Active Contact Details: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर एक्टिव रखें, ताकि कॉल लेटर, निर्देश या जॉइनिंग से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट समय पर प्राप्त हो सकें।
Criminal Case Disclosure: चयन के बाद लेकिन जॉइनिंग से पहले यदि किसी उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित है, तो उसकी जानकारी बैंक को देना अनिवार्य है। बैंक स्वतंत्र सत्यापन (जैसे पुलिस रिकॉर्ड जांच) भी कर सकता है और रिपोर्ट के आधार पर नियुक्ति को रद्द करने या अस्वीकार करने का अधिकार भी रखता है।






Download 100+ Previous Year Paper of RRB...
BSTC Question Paper 2026 PDF: आज क...
April 2026 Current Affairs PDF: बै...


