SBI Clerk Prelims 2025 इस बार तीन दिनों – 20, 21 और 27 सितंबर को आयोजित की जा रही है। पहले और दूसरे दिन की सभी शिफ्ट्स सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं और अब 27 सितंबर को अंतिम दिन की शिफ्ट्स का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि किस शिफ्ट का पेपर आसान रहा और कहां उम्मीदवारों को अधिक स्कोरिंग का मौका मिला।
उम्मीदवार अब यह जानना चाहते हैं कि आज की शिफ्ट्स का लेवल कैसा रहा और अगले चरण की तैयारी किस दिशा में की जाए। सेक्शन-वाइज एनालिसिस के आधार पर स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं और Mains परीक्षा के लिए सही रणनीति तैयार कर सकते हैं।
SBI Clerk Exam Analysis: शिफ्ट-वाइज
अगर आप SBI क्लर्क प्रीलिम्स की आगामी शिफ्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शिफ्ट-वाइज डिटेल्ड एनालिसिस बेहद अहम है। यह विश्लेषण बताएगा कि किस तरह के प्रश्न पूछे गए, किन टॉपिक्स से ज़्यादा वेटेज रहा और कौन-से सेक्शन समय लेने वाले रहे।
दिन | शिफ्ट 1 | शिफ्ट 2 | शिफ्ट 3 | शिफ्ट 4 |
---|---|---|---|---|
20 सितंबर 2025 | शिफ्ट 1 एनालिसिस | शिफ्ट 2 एनालिसिस | शिफ्ट 3 एनालिसिस | शिफ्ट 4 एनालिसिस |
21 सितंबर 2025 | शिफ्ट 1 एनालिसिस | शिफ्ट 2 एनालिसिस | शिफ्ट 3 एनालिसिस | शिफ्ट 4 एनालिसिस |
27 सितंबर 2025 | Shift -1 | Shift-2 | परीक्षा के बाद अपडेट होगा | परीक्षा के बाद अपडेट होगा |
SBI Clerk Prelims Question Paper 2025: मेमोरी-बेस्ड सवालों के साथ PDF करें डाउनलोड
SBI Clerk Prelims 2025: ओवरऑल और शिफ्ट-वाइज रिव्यू
SBI Clerk परीक्षा का ओवरऑल लेवल इस बार भी “आसान से मध्यम” (Easy to Moderate) रहा। अधिकांश शिफ्ट्स में English section सरल रहा, Reasoning/Quant में भ्रमित करने वाले कुछ सेट्स और puzzles आए। Numerical Ability सेक्शन में calculations और DI ने समय लिया।
तारीख-शिफ्ट | कठिनाई स्तर | गुड अटेम्प्ट्स* |
---|---|---|
20 सितंबर, शिफ्ट 1 | आसान-मध्यम | 76-83 |
20 सितंबर, शिफ्ट 2 | आसान-मध्यम | 77-85 |
20 सितंबर, शिफ्ट 3 | आसान-मध्यम | 77-82 |
20 सितंबर, शिफ्ट 4 | आसान-मध्यम | 75-80 |
21 सितंबर, शिफ्ट 1 | आसान-मध्यम | 78-85 |
21 सितंबर, शिफ्ट 2 | आसान-मध्यम | 76-84 |
21 सितंबर, शिफ्ट 3 | आसान-मध्यम | |
21 सितंबर, शिफ्ट 4 | आसान-मध्यम | |
27 सितंबर, शिफ्ट 1 | आसान-मध्यम | 72-76 |
27 सितंबर, शिफ्ट 2 | जल्द जोड़ा जाएगा- | 74-82 |
27 सितंबर, शिफ्ट 3 | जल्द जोड़ा जाएगा- | |
27 सितंबर, शिफ्ट 4 | जल्द जोड़ा जाएगा- |
*असली गुड अटेम्प्ट्स संभावित अनुमान हैं, जिनमें सेक्शनल व कटऑफ ट्रेंड शामिल हैं।
SBI Clerk Expected Cut Off 2025: जानें राज्यवार प्रीलिम्स कटऑफ मार्क्स और चयन की संभावना
सेक्शनल ट्रेंड
- English Language: सरल से मध्यम, अधिकतर शिफ्ट्स में RC, Error Detection, Word Usage, Para Jumbles व Single Fillers पूछे गए।
- Numerical Ability: moderate, अधिकतर सेल्फ बना Arithmetic, Simplification/Approximation, DI (बार-ग्राफ, टेबल, केसलेट), Missing Series।
- Reasoning Ability: मुख्यत: puzzles/seating arrangement (Floor, Circular, Parallel), Syllogism, Series, Inequality, Direction/Distance से प्रश्न।
क्यों है यह एनालिसिस जरूरी?
- आगामी शिफ्ट्स या मैन परीक्षा की तैयारी की स्ट्रैटेजी बनाने में सहायक।
- किस सेक्शन में अधिक स्कोर या समय देना है, यह पता चलता है।
- स्टूडेंट्स को समय, accuracy व important topics पहचानने में मदद मिलती है.