SBI Clerk Exam Analysis 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 27 सितम्बर की SBI क्लर्क प्रीलिम्स शिफ्ट 1 का सफल आयोजन कर लिया है. देशभर से हजारों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। एग्जाम देने वाले छात्रों से मिले फीडबैक के अनुसार पेपर का स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा, जिससे अच्छे प्रयास करने का अवसर मिला.
एग्जाम एक्सपर्ट की मानें तो उनका कहना है कि जिन उम्मीदवारों ने अपनी स्पीड और एक्युरेसी पर ध्यान दिया, वे आसानी से 70+ प्रश्न अटेम्प्ट कर पाए। अब आइए देखते हैं SBI क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025 शिफ्ट 1 का, जिसमे सेक्शन-वाइज कठिनाई स्तर, गुड अटेम्प्ट्स, और किस टॉपिक से आए सबसे ज़्यादा प्रश्न कवर किए गए है
SBI Clerk Exam Analysis 2025, शिफ्ट 1: कठिनाई स्तर
| सेक्शन | कठिनाई स्तर |
|---|---|
| इंग्लिश लैंग्वेज | आसान से मध्यम |
| रीजनिंग एबिलिटी | आसान से मध्यम |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | मध्यम |
| कुल मिलाकर | आसान से मध्यम |
SBI Clerk Exam Analysis 2025, शिफ्ट 1: गुड अटेम्प्ट्स
| एसबीआई क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025, शिफ्ट 1, 27 सितंबर: गुड अटेम्प्ट्स | |
| सेक्शन | गुड अटेम्प्ट्स |
|---|---|
| इंग्लिश लैंग्वेज | 22-26 |
| रीजनिंग एबिलिटी | 25-28 |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | 21-24 |
| कुल मिलाकर | 74-78 |
SBI Clerk सेक्शन-वाइज परीक्षा विश्लेषण
SBI Clerk Exam Analysis 2025, शिफ्ट 1, 27 सितम्बर: रीजनिंग एबिलिटी
रीजनिंग का स्तर आसान से मध्यम रहा। पज़ल और सीटिंग अरेंजमेंट पर सबसे ज्यादा फोकस रहा।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| सर्टेन पर्सन्स सीटिंग अरेंजमेंट | 3 |
| सर्कुलर सीटिंग अरेंजमेंट | 5 |
| मंथ एंड डेट्स पज़ल | 5 |
| लीनियर सीटिंग अरेंजमेंट | 5 |
| वर्ड बेस्ड सीरीज़ | 5 |
| डाइरेक्शन एंड डिस्टेंस | 3 |
| सिलोसिज़्म | 3 |
| इनइक्वैलिटी | 3 |
| ऑड वन आउट | 1 |
| पेयर फॉर्मेशन | 1 |
| नंबर बेस्ड सीरीज़ | 1 |
| कुल | 35 |
SBI Clerk इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन एनालिसिस (कुल 30 प्रश्न)
इंग्लिश सेक्शन आसान से मध्यम स्तर का रहा। सबसे अधिक प्रश्न रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और एरर डिटेक्शन से पूछे गए-
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (स्टार्टअप) | 8-10 |
| एरर डिटेक्शन | 4 |
| क्लोज़ टेस्ट | 5 |
| सेंटेंस अरेंजमेंट | 4 |
| वर्ड अरेंजमेंट | 4-5 |
| वर्ड यूज़ेज | 1 |
| कुल | 30 |








एसबीआई क्लर्क à¤...
SBI Clerk Exam Analysis 2026: 26 सिà...
एसबीआई क्लर्क à¤...


