Latest Hindi Banking jobs   »   RSSB Agriculture Supervisor Recruitment

Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026 जारी, यहां करें उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी (Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 18 अप्रैल 2026 को आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया जा सकता है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर अभ्यर्थियों को आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। Answer Key जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द घोषित किया जा सकता है।

Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026

Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026 PDF आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने 18 अप्रैल 2026 को आयोजित कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब Answer Key PDF डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर objection भी दर्ज कर सकते हैं।

Rajasthan Agriculture Supervisor Answer Key 2026 PDF – Download Now

 

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती – Vacancy (Area-wise)

क्षेत्र रिक्तियां
नॉन-शेड्यूल्ड एरिया 944
शेड्यूल्ड एरिया 156
कुल पद 1100

यह वितरण स्थानीय प्रतिनिधित्व और प्रशासनिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 फरवरी 2026
  • परीक्षा तिथि: 18 अप्रैल 2026

RSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती Notification 2026 PDF जारी

RSMSSB ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2025-26 का पूरा और विस्तृत नोटिफिकेशन PDF जारी कर दिया है। इस आधिकारिक PDF में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं, जैसे—

  • पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
  • पदों का विवरण और आरक्षण नीति
  • परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
  • वेतनमान (Pay Scale)
  • चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 (RSSB Agriculture Supervisor 2026) Notification PDF का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकें और अपनी तैयारी समय पर शुरू कर सकें।

RSSB Agriculture Supervisor Notification 2026 PDF Download Now

योग्यता और पात्रता

RSMSSB कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्न योग्यता पूरी करनी होगी:

शैक्षणिक योग्यता

  • B.Sc. (Agriculture) या B.Sc. (Agriculture-Horticulture)
    या
  • 12वीं (कृषि विषय) से उत्तीर्ण
  • देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान
  • राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान

 

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी

चयन प्रक्रिया

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन (DV)
  • मेडिकल परीक्षण

लिखित परीक्षा में विषय-आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे और मेरिट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-6 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

FAQs

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 के लिए कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 1100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

RSSB Agriculture Supervisor के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन 13 जनवरी 2026 से शुरू होकर 11 फरवरी 2026 तक चलेंगे।

Agriculture Supervisor Exam 2026 कब होगी?

RSSB Agriculture Supervisor परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

Scheduled और Non-Scheduled Area में कितनी वैकेंसी हैं?

Non-Scheduled Area: 944 पद Scheduled Area: 156 पद

RSSB Agriculture Supervisor Notification PDF कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB Agriculture Supervisor भर्ती किस विभाग के अंतर्गत है?

यह भर्ती राजस्थान कृषि विभाग (Agriculture Department) के अंतर्गत की जा रही है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: