Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB recruitment

IBPS RRB 2026 Notification Out: 13,706 पद, आवेदन जारी, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

IBPS RRB Notification 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP RRBs-XV के तहत रीजनल रूरल बैंकों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। IBPS RRB भर्ती 2026 में 13,706 पदों पर ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल-I, स्केल-II और स्केल-III के पद शामिल हैं। आधिकारिक IBPS पोर्टल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

IBPS RRB 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार इस पोस्ट में देख सकते हैं।

IBPS RRB Notification 2026: मुख्य बातें

IBPS RRB PO की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026, जबकि ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी। स्केल-II और III के लिए सिंगल परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था IBPS
भर्ती का नाम CRP RRBs-XV
कुल पद 13,706
पद ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I, II और III
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू 1 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026
भाग लेने वाले RRB 28

IBPS RRB Notification 2026 PDF (आधिकारिक)

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर CRP RRBs-XV के तहत विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से 13,706 ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल-I (PO), ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी पात्रता, रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, चयन प्रक्रिया और परीक्षा तिथियों सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से IBPS RRB 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF देख सकते हैं।

IBPS RRB 2026 Vacancy: पदवार वैकेंसी

पद कुल पद
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) 8,183
ऑफिसर स्केल-I 4,256
ऑफिसर स्केल-II GBO 666
ऑफिसर स्केल-II IT 182
चार्टर्ड अकाउंटेंट 81
लॉ ऑफिसर 46
ट्रेजरी मैनेजर 18
मार्केटिंग ऑफिसर 16
एग्रीकल्चर ऑफिसर 38
ऑफिसर स्केल-III 220
कुल 13,706

IBPS RRB Apply Online 2026 Link

IBPS RRB 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हैं, जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से पूरा सकते है उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और पदवार योग्यता की जांच जरूर कर लें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती न हो।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

    • एक ही अधिकारी कैडर में केवल निर्धारित एक पद के लिए आवेदन किया जा सकता है।
    • नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक विवरण और श्रेणी की जानकारी सावधानी से भरें।
    • स्थानीय भाषा की पात्रता और पदवार अनुभव की शर्त जरूर जांचें।
    • अंतिम दिन का इंतजार न करें; आवेदन और शुल्क भुगतान समय से पूरा करें।

IBPS RRB 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता

  • ऑफिस असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान।
  • ऑफिसर स्केल-I: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री। कृषि, IT, मैनेजमेंट, लॉ, अर्थशास्त्र आदि विषयों के उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है।
  • स्केल-II GBO: स्नातक डिग्री के साथ न्यूनतम 50% अंक और निर्धारित अनुभव।
  • स्केल-II विशेषज्ञ पद: संबंधित विशेषज्ञता के अनुसार IT, लॉ, CA, ट्रेजरी, मार्केटिंग और कृषि जैसी योग्यता आवश्यक है।
  • स्केल-III: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ न्यूनतम 50% अंक और निर्धारित अनुभव।

आयु सीमा

  • ऑफिस असिस्टेंट: 18 से 28 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-I: 18 से 30 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-II: 21 से 32 वर्ष
  • ऑफिसर स्केल-III: 21 से 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए अनुभव और विषय-विशेष योग्यता अलग है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित पद की पात्रता जांचना जरूरी है।

IBPS RRB 2026 Selection Process

पद चयन प्रक्रिया
ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा
ऑफिसर स्केल-I प्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा + इंटरव्यू
ऑफिसर स्केल-II एवं III सिंगल परीक्षा + इंटरव्यू

IBPS RRB 2026 में कौन सा पद चुनें?

  • ऑफिस असिस्टेंट: स्नातक उम्मीदवारों के लिए बेहतर विकल्प, जो क्लेरिकल बैंकिंग करियर चाहते हैं।
  • ऑफिसर स्केल-I: अधिकारी स्तर की बैंकिंग नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त।
  • स्केल-II/III: निर्धारित अनुभव और विशेषज्ञ योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए।

FAQs

IBPS RRB 2026 में कितने पद हैं?

CRP RRBs-XV के तहत कुल 13,706 पद घोषित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 8,183 पद ऑफिस असिस्टेंट के हैं।

IBPS RRB 2026 के लिए आवेदन कब से कब तक होगा?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। IBPS के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर ऑफिस असिस्टेंट तथा ऑफिसर पदों के लिए अलग आवेदन लिंक उपलब्ध हैं।

IBPS RRB Clerk परीक्षा में क्या इंटरव्यू होता है?

नहीं, Office Assistant (Clerk) पद के लिए कोई साक्षात्कार (Interview) नहीं होता है। चयन केवल Prelims और Mains के अंकों के आधार पर होता है।

IBPS RRB PO और Clerk की परीक्षा कब होगी?

ऑफिसर स्केल-I की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को तथा ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: