SBI CBO परीक्षा विश्लेषण 2025, 20 जुलाई – प्रश्न व कठिनाई स्तर
SBI CBO Exam Analysis 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) परीक्षा का सफल आयोजन 20 जुलाई 2025 को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर किया गया। परीक्षा के बाद, उम्मीदवारों और विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर हमने यह SBI CBO Exam Analysis 2025 तैयार किया है, जिससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकें और इंटरव्यू की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें.
SBI CBO परीक्षा विश्लेषण 2025: परीक्षा का प्रारूप
SBI CBO परीक्षा 2025 का पेपर समग्र रूप से मध्यम स्तर का रहा। उम्मीदवारों के लिए यह विश्लेषण आगामी चरणों की तैयारी जैसे स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के लिए मददगार साबित हो सकता है।
SBI CBO परीक्षा में दो भाग होते हैं:
-
ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ)
-
डेस्क्रिप्टिव (वर्णनात्मक)
वस्तुनिष्ठ भाग में पूछे गए विषय:
-
अंग्रेज़ी भाषा
-
बैंकिंग ज्ञान
-
सामान्य अर्थव्यवस्था/जागरूकता
-
कंप्यूटर एप्टीट्यूड
डेस्क्रिप्टिव भाग में:
-
पत्र लेखन
-
निबंध लेखन से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
SBI CBO परीक्षा 2025 – 20 जुलाई: कठिनाई स्तर
Section | Difficulty Level |
English Language | Easy to Moderate |
Banking Knowledge | Easy to Moderate |
General Awareness/Economy | Moderate |
Computer Aptitude | Moderate |
Overall | Moderate |
SBI CBO परीक्षा विश्लेषण 2025 Section-wise
SBI सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) परीक्षा 2025 दो भागों में आयोजित की जाती है: ऑब्जेक्टिव और डेस्क्रिप्टिव। ऑब्जेक्टिव सेक्शन में अभ्यर्थियों के ज्ञान की जांच की जाती है, जिसमें अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग, सामान्य जागरूकता/अर्थव्यवस्था, और रीज़निंग व कंप्यूटर एपटिट्यूड से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं, डेस्क्रिप्टिव सेक्शन में पत्र लेखन और निबंध जैसे प्रश्नों के माध्यम से अभ्यर्थियों की लेखन क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। नीचे 20 जुलाई 2025 को आयोजित SBI CBO परीक्षा का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है।
English Language
अंग्रेज़ी अनुभाग आसान से मध्यम स्तर का था। जिन उम्मीदवारों की व्याकरण पर पकड़ अच्छी थी, उन्होंने इस सेक्शन को अच्छी तरह हल किया-
Topic | No. of Questions |
Reading Comprehension | 07 |
Error Detection | 03-04 |
Sentence Rearrangement | 04 |
Word Rearrangement | 04 |
Double Fillers | 04-05 |
Computer Aptitude
कंप्यूटर सेक्शन में कुल 20 प्रश्न थे। यह सेक्शन मध्यम से कठिन स्तर का था और कंप्यूटर की मूल अवधारणाओं पर आधारित था।
Topic | No. of Questions |
Coded Blood Relation | 02-03 |
Input-Output | 03 |
Coded-Inequality | 03-04 |
Number-Symbol Coding | 03-04 |
Coded-Direction | 01-02 |
Coded-Syllogism | 03 |
Banking Knowledge
बैंकिंग सेक्शन आसान से मध्यम स्तर का था और इसमें कुल 40 प्रश्न थे-
- LRS
- Lead Bank Scheme
- KYC- 08-10
- NI Act
- KCC
- GDI
- SEZ
- Nomination
- FATCA- F stands for
- SSY- minimum amount
- MANI
- DICGC
- DRI- 4%
- Official Validity Document
General Awareness / Economy
यह सेक्शन मध्यम स्तर का था और इसमें करेंट अफेयर्स के साथ-साथ बैंकिंग-आधारित जागरूकता पर भी प्रश्न थे।
पूछे गए विषय:
- WAVE
- 52वें मुख्य न्यायाधीश
- पद्म विभूषण
- ध्यानचंद
- लौह अयस्क उत्पादन
- गिफ्ट सिटी
- खेलो इंडिया
- दूसरा सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार
- GST स्लैब
- NAMASTE योजना
- गति शक्ति
- GDP
SBI CBO Exam Analysis 2025, 20 July: Descriptive Test Analysis
20 जुलाई 2025 को आयोजित SBI CBO परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों से बातचीत के आधार पर यह सामने आया है कि डेस्क्रिप्टिव सेक्शन का स्तर आसान से मध्यम रहा। SBI CBO परीक्षा विश्लेषण 2025 के अनुसार, डेस्क्रिप्टिव टेस्ट में पूछे गए प्रश्नों की सूची नीचे दी गई है।
डेस्क्रिप्टिव सेक्शन को आसान से मध्यम स्तर का माना गया है। इसमें पत्र और निबंध लिखने के लिए कुल 2 प्रश्न पूछे गए थे।
✉️ पत्र लेखन विषय:
-
साइबर विभाग – इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड के संबंध में ()
-
नगरपालिका – सीवेज ट्रीटमेंट की शिकायत (Municipality- Sewage Treatment)
-
सोलर लाइट्स की इंस्टॉलेशन हेतु पत्र (Installation of Solar Lights)
📝 निबंध लेखन विषय:
-
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग (Uses of AI)
-
भारत में ओलंपिक के लाभ (Benefits of the Olympics in India)
Related Posts | |
SBI CBO Salary 2025 | SBI CBO Cut Off 2025 |