बड़ी खबर: सरकारी बैंकों में 2025 तक 96% पद भरे, 48 हजार से ज्यादा नई नियुक्तियां प्रक्रिया में
राज्यसभा में हाल ही में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त मंत्रालय ने खुलासा किया है कि पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) में मार्च 2025 तक 96% कर्मचारी पद भर दिए गए हैं। बैंकों में पिछले 5 वर्षों (2020–25) में 1,48,687 कर्मचारियों की भर्ती की गई है और 2025-26 के लिए 48,570 नई नियुक्तियां प्रक्रिया में हैं.
बैंकों में बढ़ती तकनीकी मांगों को देखते हुए नई भर्ती ज़रूरी
वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और ग्राहक सेवा से जुड़े कार्यों में तेजी से बदलाव आ रहे हैं, जिससे बैंकों को अधिक तकनीकी दक्षता वाले कर्मचारियों की आवश्यकता हो रही है। ऐसे में मंत्रालय द्वारा नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आरंभ करना न केवल बैंकों की कार्यक्षमता बढ़ाएगा बल्कि युवाओं को रोजगार का एक बड़ा अवसर भी प्रदान करेगा।
सरकारी बैंकों में कर्मचारियों की संख्या (2020–25 तक):
यह उत्तर वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी द्वारा राज्यसभा में श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रश्न पर दिया गया। आप नीचे दी टेबल में
| बैंक का नाम | 2020-21 | 2021-22 | 2022-23 | 2023-24 | 2024-25 |
|---|---|---|---|---|---|
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 82017 | 78749 | 76509 | 74227 | 73742 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 51459 | 51825 | 52209 | 50944 | 50564 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 12532 | 13128 | 12721 | 13499 | 14591 |
| केनरा बैंक | 88213 | 86919 | 84978 | 82638 | 81260 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 32340 | 30293 | 30770 | 31643 | 33081 |
| इंडियन बैंक | 42601 | 40751 | 41701 | 40165 | 39778 |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 23579 | 22369 | 22051 | 21475 | 20966 |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 8890 | 8832 | 8725 | 10148 | 10229 |
| पंजाब नेशनल बैंक | 101802 | 103144 | 104121 | 102349 | 102746 |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 246353 | 244583 | 236110 | 229788 | 236221 |
| यूको बैंक | 22012 | 21617 | 21698 | 21456 | 21049 |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 78203 | 75201 | 75594 | 75866 | 73945 |
क्या है रिक्तियों का कारण?
वित्त मंत्रालय के अनुसार, जो 4% स्टाफ की कमी है वह मुख्यतः रिटायरमेंट (Superannuation), अनप्लान्ड एग्ज़िट, और प्राकृतिक कारणों से हुई है। हर बैंक अपने कारोबारी ज़रूरत और कार्यक्षेत्र के हिसाब से स्टाफिंग करता है।
स्टाफ की कमी दूर कर सुधार की दिशा में उठाया गया कदम
राज्यसभा में दिए गए इस उत्तर से स्पष्ट होता है कि सरकार बैंकों में स्टाफ की कमी को लेकर पूरी तरह से जागरूक है और लगातार आवश्यक कदम उठा रही है। नई भर्तियों से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और बैंकिंग प्रणाली की कार्यक्षमता में सुधार होगा। साथ ही, इन भर्तियों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों दोनों में बैंकिंग पहुँच को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।
2025-26 में नई नियुक्तियां
बैंकों ने बताया कि 2025-26 में 48,570 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है, जिससे स्टाफ की कमी को पूरी तरह से भरा जाएगा।








CG Police SI Question Paper 2026 PDF 12 ...
Current Affairs Monthly Questions and An...
Blood Relation Most Important Questions ...


