Latest Hindi Banking jobs   »   Sahitya Akademi Award 2020: साहित्य अकादमी...

Sahitya Akademi Award 2020: साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की हुई घोषणा

Sahitya Akademi Award 2020: साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की हुई घोषणा – Latest Hindi Banking jobs_3.1

Sahitya Akademi Award 2020 announced: साहित्य अकादमी ने 20 भाषाओं में अपने वार्षिक रूप से दिए जाने वाले साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी हैं। इन 20 भाषाओं में कविता की सात पुस्तकें, उपन्यास की चार, पाँच लघु कहानियाँ, दो नाटक और एक -एक संस्मरण और महाकाव्य कविता शामिल हैं। मलयालम, नेपाली, ओडिया और राजस्थानी के पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी। साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में प्रदान किया जाने वाला एक साहित्यिक सम्मान है। इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार को पाना सभी भारतीय लेखकों का एक सपना रहता है। इसके अलावा राजनीतिक लेखक एम वीरप्पा मोइली, कवि अरुंधति सुब्रमण्यम को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा। 

साहित्य अकादमी पुरस्कार

अकादमी तीन प्राधिकारी द्वारा संचालित की जाती है

  • General council/सामान्य परिषद.
  • Finance committee/वित्त समिति.
  • Executive board/कार्यकारी बोर्ड.

अकादमी भारत में बहुभाषी पुस्तकों के सबसे बड़े पुस्तकालय को रखने के लिए जाना जाता है। साहित्य अकादमी एक  स्वायत्त है। यह संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

यहां विभिन्न भाषाओं और शैली श्रेणी के विजेताओं की पूरी सूची नीचे दी गई है:- 

S.No

भाषा

शीर्षक और शैली

लेखक का नाम

1

असमिया

Bengsata (Short stories)

अपूर्बा कुमार सैकिया

2

बंगाली

Eka Eka Ekashi (Memoirs)

मणिशंकर मुखोपाध्याय

3

बोडो

Gwthenay Lamayao Gwdan Agan (Short stories)

धरणीधर ओवारी

4

डोगरी

Baba Jitmal (Play)

ज्ञान सिंह

5

अंग्रेज़ी

When God Is a Traveller (Poetry)

अरुंधति सुब्रमण्यम

6

गुजराती

Banaras Diary (Poetry)

हरीश मीनाक्ष्रु

7

हिन्दी

Tokeri Mein Digant ‘ Their Gatha” (Poetry)

अनामिका

8

कन्नड़

Sri Bahubali Ahimsadigvijayam (EPIC POETRY)

एम. वीरप्पा मोइली

9

कश्मीरी

Tilasm-e-Khanabadosh (Short stories)

ह्दय कूल भारती

10

कोंकणी

Yugaparivarathanancho Yatri  (Poetry)

आरएस भास्कर

11

मैथिली

Gachh Roosal Achhi (Short Stories)

कमलकांत झा

12

मणिपुरी

Malangbana Kari Hai (Poetry)

इरुंगबम देवेन

13

मराठी

Udya (Novel)

नंदा खरे

14

पंजाबी

Aam Khass (Short stories)

गुरदेव सिंह रूपाना

15

संस्कृत

Vaishali (Novel)

महेश चंद्र शर्मा गौतम

16

संताली

Gur Dak Kasa Dak(Poetry)

रूपचंद हंसदाह

17

सिंधी

Jehad (Plays)

जेठो लालवानी

18

तामिल

Sellaatha Panam (Novel)

इमायम

19

तेलुगू

Agniswaasa(2015-17) Poetry

निखिलेश्वर

20

उर्दू

Amawas Mein Khwab (Novel)

हुसैन-उल-हक

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 विजेताओं को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रस्तुति समारोह के दौरान एक बॉक्स के रूप में पुरस्कार के साथ दिया जाएगा, जिसमें उत्कीर्ण तांबे-पट्टिका, एक शॉल और 1,00,000 /-रु. की नकद राशि शामिल हैं।


Sahitya Akademi Award 2020: साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की हुई घोषणा – Latest Hindi Banking jobs_4.1

prime_image
About the Author

Working as an SEO Manager at Adda247, I bring over 10 years of experience in Search Engine Optimization (SEO) and digital marketing. I specialize in driving organic growth through data-driven strategies, including keyword research, on-page SEO, off-page optimization, and technical SEO. My area of expertise in the EdTech sector, specifically focusing on competitive exams such as Bank, SSC, Railway, UPSC, and various State Government job examinations.

QR Code
Scan Me