RRB NTPC Under Graduate 2025 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका है! रेलवे में 3058 पदों पर भर्ती के लिए देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, और अब जो भी अभी तक फॉर्म भरने से चूक गए हैं, उनके लिए यह लास्ट गोल्डन चांस है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने साफ कहा है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिना देरी के अपना फॉर्म सबमिट कर लें, क्योंकि शाम के समय सर्वर स्लो होने की संभावना भी रहती है।
यह भर्ती 2025 उन छात्रों के लिए बड़ी अवसर लेकर आई है जो 10+2 पास हैं और रेलवे में स्थिर करियर की तलाश कर रहे हैं। क्लर्क, टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, ट्रेन क्लर्क जैसे लोकप्रिय पदों पर चयन लिखा-परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। रेलवे की यह भर्ती पिछले कुछ दिनों से गूगल ट्रेंड्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है, क्योंकि लाखों उम्मीदवार इसके माध्यम से सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अगर आप भी रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो डेडलाइन से पहले आवेदन जरूर कर दें!
RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2025 Last Date
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने इससे पहले NTPC अंडर ग्रेजुएट 2025 भर्ती के लिए पहले आवेदन की अंतिम बढ़ाकर 04 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे) कर दी थी, जो आज समाप्त हो रही है. यह फैसला इसलिए लिया गया था ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार इस भर्ती का लाभ उठा सकें और बिना किसी तनाव के आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें। कुल 3058 पदों पर हो रही यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका है।

RRB NTPC UG 2025: महत्वपूर्ण तिथियों की संशोधित सूची
| इवेंट | मौजूदा तिथि (Existing) | संशोधित तिथि (To be read as) |
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 27.11.2025 (23:59 बजे) | 04.12.2025 (23:59 बजे) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 29.11.2025 | 06.12.2025 |
| फॉर्म में सुधार (Modification Window) की तिथि | 30.11.2025 से 09.12.2025 | 07.12.2025 से 16.12.2025 |
| स्क्राइब अपडेट तिथि (Eligible Candidates) | 10.12.2025 से 14.12.2025 | 17.12.2025 से 21.12.2025 |
| आयु सीमा निर्धारित तिथि | 01.01.2026 | 01.01.2026 (कोई बदलाव नहीं) |
| वैधता हेतु महत्वपूर्ण तिथि | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (27.11.2025) | संशोधित ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 04.12.2025 |
इसे भी पढ़ें:-
RRB NTPC Graduate Notification 2025: रेलवे में 5810 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू — जानें पूरी डिटेल
RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2025 ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF
RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन में पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी दी गई है।
उम्मीदवार जो रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक से ऑफिशियल RRB NTPC UG Notification PDF सीधे डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन से पहले सभी विवरण ध्यान से पढ़ सकते हैं।
ऑफिशियल RRB NTPC UG Notification Download करें
RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट 2025 नोटिफिकेशन हिन्दी मे Download करने के लिए यहां क्लिक करें
पद और सैलरी स्ट्रक्चर
| पद | वेतन स्तर | प्रारंभिक वेतन | In Hand Salary |
|---|---|---|---|
| Commercial Cum Ticket Clerk | 3 | ₹21,700 | ₹40,145 |
| Accounts Clerk cum Typist | 2 | ₹19,900 | ₹36,815 |
| Junior Clerk Cum Typist | 2 | ₹19,900 | ₹36,815 |
| Trains Clerk | 2 | ₹19,900 | ₹36,815 |
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन में CBT-1 (90 मिनट, 100 प्रश्न), CBT-2 (90 मिनट, 120 प्रश्न), टाइपिंग स्किल टेस्ट/एप्टीट्यूड टेस्ट, Document Verification और Medical Examination मुख्य चरण शामिल हैं। CBT दोनों स्टेज में ⅓ नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2025 फॉर्म भरने का सीधा लिंक
RRB NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2025 के लिए आवेदन तिथि बढ़ाकर 04 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे) कर दिया गया है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने देशभर के युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर प्रदान किया है, जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न चूकें — नीचे दिए गए सीधे लिंक (Direct Link) से आप अभी RRB NTPC UG 2025 ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RRB NTPC UG 2025 ऑनलाइन आवेदन करें
इसके साथ ही रेलवे ने फीस पेमेंट, फॉर्म करेक्शन (Modification Window) और SCRIBE रजिस्ट्रेशन की तारीखें भी बढ़ा दी हैं। अब उम्मीदवार 06 दिसंबर 2025 तक फीस जमा कर सकते हैं, जबकि फॉर्म करेक्शन की सुविधा 07 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
वहीं योग्य उम्मीदवार अपने स्क्राइब विवरण 17 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 के बीच अपडेट कर सकते हैं। यह सभी बदलाव RRB द्वारा जारी आधिकारिक corrigendum में स्पष्ट किए गए हैं, जिससे यह साबित होता है कि रेलवे उम्मीदवारों की सुविधा और पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रहा है।
आवेदन शुल्क
-
UR/OBC: ₹500 (पहले स्टेज CBT में उपस्थित होने के बाद ₹400 रिफंड)
-
SC/ST/PWD/Ex-Serviceman/EWS/माइनॉरिटी/फीमेल/ट्रांसजेंडर: ₹250 (सीबीटी के बाद ₹250 रिफंड)


ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में 300 पदों पर...
MP Bijli Vibhag Bharti 2025: MP बिजली वि...
पटना हाई कोर्ट रेगुलर मज़दूर भर्ती 2025:...


