रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने CEN RPF 02/2024 के तहत RPF कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2025 जारी कर दी है. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का आयोजन 2 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक किया जाएगा. RPF कांस्टेबल भर्ती, RPF और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) में कांस्टेबल पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है.
RPF Constable Exam Date 2025: परीक्षा का विवरण
उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सिलेबस को अच्छे से रिवाइज्ड करना चाहिए और मॉक टेस्ट के माध्यम से अभ्यास करना चाहिए. परीक्षा में जनरल अवेयरनेस (GA), अंकगणित (Arithmetic) और तर्कशक्ति (Reasoning) से प्रश्न पूछे जाएंगे.
RPF Constable Exam Date 2025- Summary | |
परीक्षा का सारांश | विवरण |
---|---|
आयोजक संस्था | भारतीय रेलवे (RPF) |
परीक्षा | RPF कांस्टेबल 2024-25 |
पद का नाम | कांस्टेबल |
कुल रिक्तियां | 4208 |
CBT की तिथियां | 2 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 |
चयन प्रक्रिया | CBT, PET/PMT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट |
परीक्षा विषय | अंकगणित, तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता |
प्रश्नों की संख्या/कुल अंक | 120 प्रश्न |
परीक्षा समय | 90 मिनट |
नेगेटिव मार्किंग | हां (1/3 अंक काटे जाएंगे) |
RPF Constable Exam Date 2025: महत्वपूर्ण जानकारी
विज्ञापन संख्या: CEN RPF 02/2024
परीक्षा: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
परीक्षा तिथि: 2 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025
RPF Constable Admit 2025 : RPF कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025
परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले उम्मीदवार अपनी ई-काल लेटर (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य है और इसे वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ले जाना होगा.
RPF Constable Admit Card 2025 (Out)
RPF Constable Exam Date 2025: शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय
परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी – सुबह, दोपहर और शाम। शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय का विवरण नीचे दिया गया है:
RPF Constable Shift and Reporting Time |
|||
शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा शुरू समय | परीक्षा समाप्ति समय |
---|---|---|---|
सुबह (शिफ्ट I) | 07:30 AM | 09:00 AM | 10:30 AM |
दोपहर (शिफ्ट II) | 11:00 AM | 12:30 PM | 02:00 PM |
शाम (शिफ्ट III) | 03:00 PM | 04:30 PM | 06:00 PM |
RPF Constable Exam Date 2025 RPF कांस्टेबल परीक्षा शहर और तिथि की सूचना
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी दी है. इसके साथ ही, SC/ST श्रेणी के उम्मीदवार अपनी यात्रा प्राधिकरण (Travel Authority) भी उसी लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.
RPF Constable Exam City Intimation 2025.