Latest Hindi Banking jobs   »   SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज...

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 29th April

 SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 29th April – Latest Hindi Banking jobs_3.1

Directions (1-3): दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये।

सात व्यक्ति अर्थात् Q, W, E, R, T, Y और U एक शॉपिंग मॉल में जाते हैं। उन सभी का भार अलग-अलग है। Q का भार, T से कम और E से अधिक है। E का भार, W से अधिक है लेकिन Y से कम है। दो से अधिक व्यक्ति Y से भारी नहीं हैं। T का भार, Y से अधिक है। U का भार, R से अधिक है जिसका भार W से कम है। एक से अधिक व्यक्ति का भार, U के भार से कम नहीं है। E, Y से हल्का है। Q का भार, Y से कम नहीं है।

Q1. निम्नलिखित में से कौन चौथा सबसे भारी व्यक्ति है?

(a) Y 

(b) W 

(c) E 

(d) Q 

(e) U 

Q2. यदि एक और व्यक्ति H है, जिसका भार E से अधिक है लेकिन Q से कम है। तो H और U के बीच कितने व्यक्ति शॉपिंग मॉल जाते हैं?

(a) तीन

(b) दो

(c) चार

(d) या तो तीन या दो

(e) पांच

Q3. यदि W का भार 49 किग्रा है, और तीसरे सबसे भारी व्यक्ति का भार 55 किग्रा है, तो E का संभावित भार क्या है?

(a) 53 

(b) 59 

(c) 42 

(d) 35 

(e) 65

Directions (4-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और उसके अनुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

एक कक्षा में अलग-अलग भार वाले छह छात्र हैं। V और W के भार का अंतर 19 किग्रा है। R का भार, विषम संख्या नहीं है। Y, M से हल्का है लेकिन R से भारी है। W, V से भारी है और S से हल्का है। W का भार, Y से 12 किग्रा अधिक है। दूसरे सबसे हल्के व्यक्ति का भार 51 किग्रा है।  केवल तीन व्यक्ति M से हल्के हैं।

Q4. कितने व्यक्ति W से हल्के हैं?

(a) दो

(b) चार

(c) एक

(d) तीन

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q5. M का भार कितना हो सकता है? 

(a) 72 किग्रा

(b) 65 किग्रा

(c) 56 किग्रा

(d) 53 किग्रा

(e) 71 किग्रा

Directions (6-8): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

छह मित्र – P, Q, R, S, T और U में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। P, Q से लंबा है लेकिन U जितना लंबा नहीं है। S केवल दो व्यक्तियों से छोटा है। U सबसे लंबा व्यक्ति नहीं है। T, R से छोटा है। Q सबसे छोटा व्यक्ति नहीं है।

Q6. निम्नलिखित में से कौन दूसरा सबसे लंबा व्यक्ति है? 

(a) R 

(b) U 

(c) P 

(d) T 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q7. यदि S की लंबाई 165 सेमी है, तो Q की संभावित लंबाई कितनी हो सकती है? 

(a) 167 सेमी

(b) 166 सेमी

(c) 163 सेमी

(d) 168 सेमी

(e) 169 सेमी

Q8. कितने व्यक्ति P से छोटे हैं?

(a) एक

(b) कोई नहीं

(c) तीन

(d) दो

(e) चार

Directions (9-11): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

छह मित्रों  F, G, H, I, J और K में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। G, J जितना लंबा नहीं है लेकिन F से लंबा है। H, K से छोटा है लेकिन J और F से लंबा है। सभी मित्रों में I तीसरा सबसे छोटा है। सबसे लंबे व्यक्ति की लंबाई 40 सेमी और दूसरे सबसे छोटे व्यक्ति की लंबाई 21 सेमी है।

Q9. G से ठीक छोटा कौन है?

(a) J 

(b) H 

(c) F 

(d) K 

(e) इनमें से कोई नहीं 

Q10. यदि G और J की कुल लंबाई 56 सेमी है, तो J की लंबाई क्या है?

(a) 38 सेमी 

(b) 42 सेमी 

(c) 18 सेमी

(d) 16 सेमी 

(e) 35 सेमी

Q11. K से कितने व्यक्ति लंबे हैं?

(a) एक

(b) कोई नहीं

(c) तीन

(d) दो

(e) चार

Directions (12-13): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

छह व्यक्ति अर्थात A, B, C, D, E और F की लंबाई अलग-अलग है। A, B से लंबा है लेकिन F जितना लंबा नहीं है। C केवल दो व्यक्तियों से छोटा है। F सबसे लंबा व्यक्ति नहीं है। B सबसे छोटा व्यक्ति नहीं है। E, D से छोटा है। दूसरे सबसे छोटे व्यक्ति और दूसरे सबसे लंबे व्यक्ति की लंबाई क्रमशः 151 सेमी और 183 सेमी है।

Q12. कितने व्यक्ति A से छोटे हैं?

(a) तीन

(b) एक 

(c) दो

(d) चार

(e) कोई नहीं

Q13. E की संभावित लंबाई कितनी होनी चाहिए? 

(a) 153 सेमी 

(b) 198 सेमी

(c) 145 सेमी

(d) 163 सेमी

(e) 152 सेमी

Directions (14-15): निम्नलिखित जानकारी का अध्ययन कीजिये और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये।

आठ व्यक्ति L, M, N, O, P, Q, R, और S के भार भिन्न-भिन्न हैं। P, Q से ठीक भारी है, जो S से भारी है। L, समूह का सबसे हल्का व्यक्ति है। M, O से ठीक भारी है लेकिन R से ठीक हल्का है। केवल दो व्यक्ति O से हल्के हैं। N सबसे भारी नहीं है। S, L से ठीक भारी नहीं है।

Q14. निम्नलिखित में से कौन सबसे भारी है? 

(a) Q 

(b) R 

(c) P 

(d) M 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं 

Q15. निम्नलिखित में से कौन S से ठीक हल्का है? 

(a) M 

(b) R 

(c) O 

(d) L 

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं

Solutions 

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 29th April – Latest Hindi Banking jobs_4.1

SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2022 Reasoning क्विज : 29th April – Latest Hindi Banking jobs_5.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_80.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

prime_image
About the Author

Working as an SEO Manager at Adda247, I bring over 10 years of experience in Search Engine Optimization (SEO) and digital marketing. I specialize in driving organic growth through data-driven strategies, including keyword research, on-page SEO, off-page optimization, and technical SEO. My area of expertise in the EdTech sector, specifically focusing on competitive exams such as Bank, SSC, Railway, UPSC, and various State Government job examinations.

QR Code
Scan Me