Latest Hindi Banking jobs   »   Bihar Police Driver Constable PET Result...

Bihar Police Driver Constable PET Result 2026 Out: 11,847 उम्मीदवार पास, अब DET की तैयारी शुरू करें!

केंद्रीय चयन पर्षद (Central Selection Board of Constable) ने ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती (Advt No. 02/2025) के तहत आयोजित Physical Efficiency Test (PET) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कुल 4,361 पद भरे जाएंगे।

अगर आपने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती 2026 का PET दिया था, तो आपके लिए महत्वपूर्ण अपडेट है! लंबे इंतजार के बाद बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल PET रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अब सभी सफल उम्मीदवारों को Driving Efficiency Test (DET) के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी –

Central Selection Board of Constable द्वारा जारी इस रिजल्ट में कुल 11,847 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। अब इन सभी को अगले महत्वपूर्ण चरण यानी Driving Efficiency Test (DET) के लिए तैयार रहना होगा।

  1. भर्ती बोर्ड: Central Selection Board of Constable
  2. पोस्ट का नाम: Driver Constable
  3. कुल पद: 4,361
  4. PET परीक्षा तिथि: 12 मार्च – 24 मार्च 2026
  5. PET में शामिल उम्मीदवार: 14,624
  6. अनुपस्थित उम्मीदवार: 888
  7. सफल उम्मीदवार: 11,847
  8. अगला चरण: Driving Efficiency Test (DET)

Bihar Police Driver Constable PET Result 2026 Link

बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती 2026 का PET आधिकारिक लिंक नीचे दिया गया है लंबे इंतजार के बाद PET रिजल्ट जारी किया गया है. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here to check Bihar Police Driver Constable PET Result 2026

ऐसे करें रिजल्ट चेक (Step-by-Step)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • “Driver Constable Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “PET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  • Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • भविष्य के लिए PDF सेव कर लें।

PET परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

PET परीक्षा में लिखित परीक्षा में सफल 15,516 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। हालांकि, 888 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। फिजिकल टेस्ट के दौरान कई उम्मीदवार दौड़ और अन्य मानकों को पूरा नहीं कर पाए, जबकि कुछ को अनुचित साधनों के कारण बाहर कर दिया गया। अंततः 11,847 उम्मीदवार इस चरण में सफल हुए हैं।

अगला चरण: Driving Efficiency Test (DET)

अब PET में सफल उम्मीदवारों को DET के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी ड्राइविंग स्किल, वाहन नियंत्रण और रोड सेफ्टी की समझ का परीक्षण किया जाएगा। अंतिम चयन सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

सलाह: अगर आप PET में पास हो चुके हैं, तो अभी से DET की तैयारी शुरू कर दें—यही चरण आपकी फाइनल सिलेक्शन की कुंजी साबित होगा!

prime_image

FAQs

Bihar Police Driver Constable PET Result 2026 कब जारी हुआ?

Bihar Police Driver Constable PET रिजल्ट, 28 अप्रैल 2026 में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

PET में कितने उम्मीदवार पास हुए हैं?

कुल 11,847 उम्मीदवार PET परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं।

PET के बाद अगला चरण क्या है?

PET के बाद उम्मीदवारों को Driving Efficiency Test (DET) के लिए बुलाया जाएगा।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर जाकर PDF डाउनलोड करके रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कुल कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 4,361 पद भरे जाएंगे।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me