Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Grade B Result 2026

RBI ग्रेड B प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 635 उम्मीदवार Phase 2 के लिए क्वालिफाई, ऐसे करें PDF डाउनलोड

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBI Grade B Result 2026 को 25 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी कर दिया है। इस बार 635 उम्मीदवारों ने Phase I (Prelims) परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है और अब वे Phase II (Mains) परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। RBI Grade B परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

हर साल हजारों उम्मीदवार RBI Officer Grade B बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन अगले चरण तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों की संख्या बेहद सीमित रहती है। ऐसे में Phase I में सफल होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

RBI Grade B Phase 1 Result 2026 PDF Download Link

RBI ने रिजल्ट PDF के रूप में जारी किया है, जिसमें केवल उन उम्मीदवारों के Roll Numbers दिए गए हैं जिन्होंने Phase I परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

RBI Grade B Phase 1 Result 2026: Download PDF

Have You Qualified RBI Grade B Phase I Exam 2026?

Phase I में सफल उम्मीदवारों को अब अगले एक महीने का समय मिला है, जिसमें उन्हें Phase II की तैयारी पूरी रणनीति के साथ करनी होगी क्योंकि अंतिम चयन में Mains परीक्षा का सबसे अधिक महत्व होता है।

RBI Grade B Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

Step 1:

सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

Step 2:

होमपेज पर दिखाई देने वाले “Opportunities@RBI” सेक्शन पर क्लिक करें।

Step 3:

अब Current Vacancies में जाकर Results विकल्प चुनें।

Step 4:

RBI Grade B Phase 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

Step 5:

स्क्रीन पर खुलने वाली PDF डाउनलोड करें।

Step 6:

Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

Step 7:

यदि आपका रोल नंबर सूची में है तो आप Phase II परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

RBI Grade B Scorecard 2026 कब आएगा?

Phase I का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड अभी जारी नहीं किया गया है।

RBI भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद-

  1. Individual Scorecard जारी करेगा।
  2. Category-wise Cut Off जारी की जाएगी।
  3. Section-wise Marks उपलब्ध कराए जाएंगे।
  4. उम्मीदवार Registration Number और Password से Login करके Marks चेक कर सकेंगे।

RBI Grade B Phase II Exam 2026: अब आगे क्या करें?

Phase I में सफल उम्मीदवारों को अब अपना पूरा फोकस Mains परीक्षा पर लगाना चाहिए।

तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

  • Economic & Social Issues की Current Affairs Revision करें।
  • Finance & Management के Concepts मजबूत करें।
  • Descriptive English Writing की नियमित Practice करें।
  • पिछले वर्षों के Phase II Papers हल करें।
  • Notes Revision और Mock Tests पर विशेष ध्यान दें।
  • सभी Documents पहले से तैयार रखें।

FAQs

RBI Grade B Result 2026 कब जारी हुआ?

RBI Grade B Phase I Result 25 जून 2026 को जारी किया गया है।

RBI Grade B Result 2026 कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade B Phase II Exam 2026 कब आयोजित होगी?

RBI Grade B Phase II परीक्षा 25 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: