बैंकिंग सेक्टर की सबसे चर्चित भर्तियों में से एक RBI Assistant Recruitment 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। देश के केंद्रीय बैंक Reserve Bank of India (RBI) ने 650 असिस्टेंट पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
एग्जाम शेड्यूल की बात करें तो प्रीलिम्स परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को और मेन्स परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। RBI असिस्टेंट चयन प्रक्रिया तीन चरणों—प्रीलिम्स, मेन्स और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT)—में पूरी होगी।
पहली बार दे रहे हैं एग्जाम तो पढ़ें यह स्मार्ट गाइड
आवेदन के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है सही तैयारी रणनीति का, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो पहली बार यह परीक्षा देने जा रहे हैं और विस्तृत सिलेबस को लेकर कन्फ्यूज हैं। ऐसे में अभी से स्मार्ट स्टडी प्लान, मॉक टेस्ट शेड्यूल और रिवीजन स्ट्रेटेजी बनाना सफलता की कुंजी साबित हो सकता है।
अगर आप भी 2026 में RBI में नौकरी पाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद खास है क्योंकि यहाँ हम आपको बताएंगे- कैसे अपनी तैयारी शुरू करें?, स्पीड-Accuracy कैसे बढ़ाएं आदि – ये कदम आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे और आप निश्चित रूप से अपने पहले प्रयास में अच्छा स्कोर कर सकते हैं.
सबसे पहले समझें RBI Assistant Selection Process
RBI Assistant चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है:
- प्रीलिम्स परीक्षा (100 अंक)
- मेन्स परीक्षा (200 अंक)
- Language Proficiency Test (LPT)
प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बाद ही उम्मीदवार भाषा दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होते हैं। इसलिए शुरुआत में ही अपनी तैयारी को इन तीन चरणों में विभाजित करें और उसी अनुसार रणनीति बनाएं।
सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को गहराई से समझें
शुरुआती उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी है कि वे RBI Assistant Syllabus 2026 और Exam Pattern को विस्तार से समझें।
प्रीलिम्स में शामिल विषय:
- English Language
- Numerical Ability
- Reasoning Ability
मेन्स में शामिल अतिरिक्त विषय:
- General Knowledge
- Computer Knowledge
सिलेबस की स्पष्ट समझ से ही आप सही दिशा में तैयारी कर पाएंगे।
सेक्शन-वाइज तैयारी रणनीति (Beginner Friendly)
English Language: ऐसे करें शुरुआत
- Reading Comprehension पर विशेष ध्यान दें
- Vocabulary, Synonyms, Antonyms, Grammar, Error Detection, Para Jumbles का अभ्यास करें
- रोज़ाना अखबार या बैंकिंग से जुड़े लेख पढ़ें
- बेसिक ग्रामर की मजबूत पकड़ बनाएं
टिप: रोज 20–30 मिनट रीडिंग की आदत डालें।
Numerical Ability: स्कोरिंग सेक्शन बनाएं
Fractions, Decimals, Percentage, Simplification, Approximation जैसे बेसिक टॉपिक्स से शुरुआत करें
- पहले आसान प्रश्न हल करें, फिर कठिन स्तर पर जाएं
- डेली मॉक टेस्ट से स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ाएं
- कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए वीडियो लेक्चर की मदद लें
टिप: रोज कम से कम 25–30 क्वेश्चन हल करें।
Reasoning Ability: लॉजिक मजबूत करें
- Number Series, Alphabet Series, Seating Arrangement, Puzzle जैसे टॉपिक्स कवर करें
- टाइम मैनेजमेंट का अभ्यास करें
- पहले आसान टॉपिक्स से शुरुआत करें
- रोज प्रैक्टिस से स्पीड बढ़ाएं
ध्यान दें: यह सेक्शन समय लेने वाला हो सकता है, इसलिए निरंतर अभ्यास जरूरी है।
General Knowledge: गेम-चेंजर सेक्शन
- रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ें
- सरकारी योजनाएं, बैंकिंग अवेयरनेस, मौद्रिक नीति, अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन, खेल और पुरस्कार जैसे विषयों पर फोकस करें
- मासिक करंट अफेयर्स PDF से रिवीजन करें
टिप: बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े अपडेट पर विशेष ध्यान दें।
Computer Knowledge: आसान लेकिन महत्वपूर्ण
- Computer Basics, Input-Output Devices, MS Word, MS Excel
- Internet, Memory, Shortcuts
- Computer Abbreviations और Fundamental Concepts
अगर आपकी बेसिक समझ साफ है, तो यह सेक्शन हाई स्कोरिंग बन सकता है।
Beginners के लिए स्मार्ट तैयारी मंत्र
- सिलेबस को छोटे-छोटे भागों में बांटें
- रोजाना मॉक टेस्ट दें
- अपनी कमजोरियों की पहचान करें
- नियमित रिवीजन करें
- टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करें
| Related Posts to RBI Assistant 2026 | |
| RBI Assistant Syllabus 2026 | 6RBI Assistant Selection Process 2026 |
| RBI Assistant Cut Off | RBI Assistant Previous Year Papers |


RBI Office Attendant Exam Date 2026 Out:...
1 तारीख से बदल जाएंगे बैंक अकाउंट्स के न...
भारत ने वापस मंगाया अपना सोना: RBI का सब...



