Latest Hindi Banking jobs   »   SBI Clerk Mains क्वांट क्विज 2022...

SBI Clerk Mains क्वांट क्विज 2022 : 30th November – Mixed DI and Caselet

TOPIC: Mixed DI and Caselet

 

Directions (1–5): दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
एक स्कूल में 360 छात्र हैं और सभी छात्र या तो आउटडोर गेम या इनडोर गेम या दोनों गेम एक साथ खेलते हैं। लड़कों की संख्या लड़कियों की संख्या से 25% अधिक है। केवल इनडोर गेम खेलने वाले छात्रों की संख्या केवल आउटडोर गेम खेलने वाले छात्रों की संख्या के बराबर है। केवल आउटडोर गेम खेलने वाली लड़कियों की संख्या दोनों गेम एक साथ खेलने वाली लड़कियों के बराबर है। दोनों गेम एक साथ खेलने वाले लड़कों की संख्या केवल आउटडोर गेम खेलने वाले लड़कों की संख्या का 1/3 है। केवल इनडोर गेम खेलने वाले लड़कों की संख्या केवल आउटडोर गेम खेलने वाली लड़कियों की संख्या का 160% है।

Q1. केवल एक गेम खेलने वाले छात्रों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
(a) 260
(b) 280
(c) 275
(d) 240
(e) 300

Q2. केवल इनडोर गेम खेलने वाले लड़कों और लड़कियों का अंतर, दोनों गेम एक साथ खेलने वाले लड़कों और लड़कियों के अंतर का कितना प्रतिशत है?
(a)100%
(b) 75%
(c)50%
(d)120%
(e)150%

Q3. यदि 40 छात्रों ने स्कूल में दाखिला लिया और वे सभी केवल आउटडोर गेम खेलते हैं, तो केवल इनडोर गेम खेलने वाले छात्रों की संख्या स्कूल में कुल छात्रों की संख्या का कितना प्रतिशत है?
(a) 20%
(b) 25%
(c) 50%
(d) 35%
(e) 40%

SBI Clerk Mains क्वांट क्विज 2022 : 30th November – Mixed DI and Caselet | Latest Hindi Banking jobs_3.1

Q5. स्कूल में केवल एक गेम खेलने वाले लड़कों की संख्या का लड़कियों की संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।
(a) 17 : 16
(b) 16 : 15
(c) 4 : 3
(d) 6 : 5
(e) 3 : 2

Direction (6 –10): नीचे दी गई तालिका पांच राज्यों में कुल खिलाड़ियों को दर्शाती है और फुटबॉल खिलाड़ियों का बैडमिंटन खिलाड़ियों से अनुपात और लाइन ग्राफ कुल खिलाड़ियों (हॉकी, फुटबॉल और बैडमिंटन) में से हॉकी खिलाड़ियों का प्रतिशत दर्शाता है। तालिका और रेखा ग्राफ दोनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

SBI Clerk Mains क्वांट क्विज 2022 : 30th November – Mixed DI and Caselet | Latest Hindi Banking jobs_4.1

Q7. राज्य केरल और मिजोरम के फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या मिलाकर, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों की कुल संख्या कितनी अधिक या कम है?
(a) 104
(b) 91
(c) 95
(d) 110
(e) 93

Q8.नागालैंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों का केरल के बैडमिंटन खिलाड़ियों से अनुपात ज्ञात कीजिए।
(a) 57 : 80
(b) 29 : 40
(c) 27 : 40
(d) 40 : 27
(e) 40 : 29

Q9. उत्तर प्रदेश और केरल राज्य से फुटबॉल खिलाड़ी और आंध्र प्रदेश और नागालैंड राज्य से बैडमिंटन खिलाड़ियों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
(a) 2627
(b) 2508
(c) 2402
(d) 3035
(e) 2480

Q10. एक अन्य राज्य महाराष्ट्र में, इन खेलों को खेलने वाले कुल खिलाड़ी नागालैंड के कुल खिलाड़ियों की तुलना में 20% अधिक हैं। यदि नागालैंड राज्य में हॉकी खिलाड़ियों और फुटबॉल खिलाड़ियों का महाराष्ट्र राज्य से अनुपात क्रमशः 116 : 83 और 174 : 145 है, तो महाराष्ट्र में बैडमिंटन खिलाड़ियों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
(a) 850
(b) 870
(c) 890
(d) 910
(e) 930

Directions (11-15): नीचे दिया गया पाई-चार्ट पांच अलग-अलग व्यक्तियों की आय को दर्शाता है और बार ग्राफ विभिन्न चीजों पर उनकी आय के प्रतिशत वितरण को दर्शाता है। प्रश्न का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उनका उत्तर दीजिए।
SBI Clerk Mains क्वांट क्विज 2022 : 30th November – Mixed DI and Caselet | Latest Hindi Banking jobs_5.1

Q11. निम्नलिखित में से कौन भोजन पर अधिकतम राशि खर्च करता है?
(a) D
(b) E
(c) B
(d) C
(e) A

Q12. ‘E’ द्वारा फर्नीचर पर खर्च की गई राशि, ‘D’ द्वारा परिवहन पर खर्च की गई राशि से कितने प्रतिशत अधिक है?
(a) 70%
(b) 45%
(c) 80%
(d) 65%
(e) 60%

Q13. फर्नीचर पर A, B और C द्वारा खर्च की गई औसत राशि ज्ञात कीजिए।
(a) 4622
(b) 4626
(c) 4262
(d) 4266
(e) 4662

Q14. ‘D’ केवल तीन प्रकार के भोजन X, Y और Z को खरीदता है और X, Y और Z को खरीदने पर खर्च की गई राशि 5 : 7 : 8 के अनुपात में है। Z प्रकार का भोजन खरीदने पर खर्च की गई राशि का X प्रकार का भोजन खरीदने पर खर्च की गई राशि से कितना अंतर है?
(a) 2520
(b) 1680
(c) 8400
(d) 1260
(e) 2100

Q15. ‘A’ और ‘B’ द्वारा भोजन पर खर्च की गई राशि का ‘C’ और ‘D’ द्वारा फर्नीचर पर खर्च की गई राशि से अनुपात ज्ञात कीजिए।
(a) 295 : 277
(b) 277 : 295
(c) 310 : 301
(d) 301 : 305
(e) 301 : 310

Solutions:

SBI Clerk Mains क्वांट क्विज 2022 : 30th November – Mixed DI and Caselet | Latest Hindi Banking jobs_6.1

SBI Clerk Mains क्वांट क्विज 2022 : 30th November – Mixed DI and Caselet | Latest Hindi Banking jobs_7.1

SBI Clerk Mains क्वांट क्विज 2022 : 30th November – Mixed DI and Caselet | Latest Hindi Banking jobs_8.1

SBI Clerk Mains क्वांट क्विज 2022 : 30th November – Mixed DI and Caselet | Latest Hindi Banking jobs_9.1

SBI Clerk Mains क्वांट क्विज 2022 : 30th November – Mixed DI and Caselet | Latest Hindi Banking jobs_10.1

Quantitative Aptitude Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022-21st January_140.1

Reasoning Ability Quiz For ESIC- UDC, Steno, MTS Prelims 2022- 05th March_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *