Latest Hindi Banking jobs   »   RBI असिस्टेंट भर्ती 2026   »   RBI Assistant Prelims Result 2026

रिजर्व बैंक ने जारी किया RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम, PDF में देखें अपना रोल नंबर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBI Assistant Prelims Result 2026 25 मई 2026 को अपनी  आधिकारिक वेबसाइट @rbi.org.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 11, 13 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में भाग लिया था, वे अब इस पोस्ट से RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परिणाम 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट PDF में जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर चयन सूची में शामिल है, वे अब अगली चरण यानी मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे। RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेन्स परीक्षा 7 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम RBI Assistant भर्ती परीक्षा 2026
आयोजन संस्था भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
पद का नाम असिस्टेंट
प्रारंभिक परीक्षा तिथि 11, 13 और 30 अप्रैल 2026
रिजल्ट स्थिति 25 मई 2026 को जारी
रिजल्ट मोड PDF
मेन्स परीक्षा तिथि 7 जून 2026
कट ऑफ / मार्कशीट जल्द जारी होगी
आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in

RBI Assistant Result 2026 PDF डाउनलोड

RBI Assistant Prelims Result 2026 डाउनलोड लिंक, आरबीआई द्वारा एक्टिव कर दिया गया है। RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परिणाम 2026 PDF में फॉर्मैट में जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार अब PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। RBI द्वारा जारी रिजल्ट PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

RBI Assistant Prelims Result 2026 Download Link

Have You Qualify RBI Assistant Prelims Exam 2026??

Test Prime

RBI Assistant Prelims Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं
  2. “Opportunities@RBI” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. “Current Vacancies” विकल्प खोलें
  4. “RBI Assistant Prelims Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  5. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें
  6. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें
  7. भविष्य के लिए PDF सेव या प्रिंट कर लें

Note: –इसके अलावा RBI ने बताया है कि Individual Marksheet और Category-wise / Region-wise Cut Off जल्द ही इंटरैक्टिव फॉर्म में वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

RBI Assistant Mains Exam Date 2026

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए RBI Assistant Mains Exam 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

मेन्स परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी होंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

जल्द जारी होगी RBI Assistant Cut Off 2026

RBI ने नोटिस में बताया है कि Preliminary Exam की Category-wise और Region-wise Cut Off जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी व्यक्तिगत मार्कशीट भी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

इस बार परीक्षा का स्तर मध्यम माना जा रहा है, इसलिए एक्सपर्ट्स के अनुसार कट ऑफ पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ी अधिक जा सकती है।

रिजल्ट के बाद क्या करें?

यदि आपका रोल नंबर चयन सूची में शामिल है, तो अब पूरा फोकस मेन्स परीक्षा की तैयारी पर होना चाहिए। RBI Assistant Mains Exam में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश, कंप्यूटर नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाते हैं।

कम समय को देखते हुए उम्मीदवारों को Mock Tests, Previous Year Papers और Current Affairs पर विशेष ध्यान देना चाहिए

Related Posts to RBI Assistant 2026
RBI Assistant Syllabus RBI Assistant Salary
RBI Assistant Cut Off RBI Assistant Previous Year Papers
RBI Assistant Selection Process

FAQs

RBI Assistant Prelims Result 2026 कब जारी हुआ?

RBI Assistant Prelims Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

RBI Assistant Mains Exam 2026 कब आयोजित होगी?

RBI Assistant मेन्स परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

RBI Assistant Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार RBI की वेबसाइट या इस पोस्ट सीधे रिजल्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

RBI Assistant Cut Off 2026 कब जारी होगी?

कट ऑफ और मार्कशीट जल्द ही RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

RBI Assistant भर्ती में अंतिम चयन कैसे होगा?

अंतिम चयन मेन्स परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के आधार पर किया जाएगा।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: