Latest Hindi Banking jobs   »   SBI और IBPS इंटरव्यू 2021: करेंट...

SBI और IBPS इंटरव्यू 2021: करेंट अफेयर्स स्पेशल सीरीज़ – QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक (QUAD Foreign Minister’s meeting)

SBI और IBPS इंटरव्यू 2021: करेंट अफेयर्स स्पेशल सीरीज़ – QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक (QUAD Foreign Minister’s meeting) – Latest Hindi Banking jobs_3.1

 Adda247 ने SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 देने वाले सभी उम्मीदवारों के एक नई कर्रेंट अफेयर्स स्पेशल सीरीज़ की शुरुआत की है, इस सीरीज़ में, रोज़ाना (daily basis) पर Candidates को SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स के टॉपिक्स में किसी एक टॉपिक के बारे में Detailed information दी जाएगी, जिससे न केवल उनकी जनरल अवेयरनेस में सुधार होगा, बल्कि उम्मीदवारों इंटरव्यू में कर्रेंट अफेयर्स विषय से पूछे जाने वाले सवाल का जवाब Confident के साथ दे सकेगे. इसी कड़ी में आज का हमारा कर्रेंट अफेयर्स टॉपिक – QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक (QUAD Foreign Minister’s meeting) है. यदि आप किसी Goverment Bank Job में जाना चाहते है तो ये बहुत ही जरुरी हो जाता है कि आपको QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक (QUAD Foreign Minister’s meeting) के बारे में जानकरी हो. इस आर्टिकल में आगे QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक (QUAD Foreign Minister’s meeting) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी यानी बेसिक फैक्ट्स दिए जा रहे हैं. 

QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक (QUAD Foreign Minister’s meeting)

QUAD देशों (भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका) के विदेश मंत्रियों की बैठक टोक्यो, जापान में संपन्न हुई। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। विदेश मंत्रियों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र (Indo-Pacific region) में नौ-परिवहन (navigation) की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा की।

उन्होंने क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता, कानून का शासन, नौ-परिवहन (navigation) की स्वतंत्रता,  अंतरराष्ट्रीय समुद्रों में पारदर्शिता (transparency) और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सम्मान के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय आदेशों को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता के महत्व पर जोर दिया। इंडो-पैसिफिक कॉन्सेप्ट ने सम्पूर्ण यूरोप सहित बढ़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन को हासिल किया। विदेश मंत्री, डॉक्टर एस. जयशंकर ने राजनीतिक लोकतंत्र, बाजार, अर्थव्यवस्था और बहुलवादी समाज (pluralistic societies) के रूप में अपने साझा गुणों पर विशेष ध्यान आकर्षित किया। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि परिवर्तनों की दिशा सकारात्मक और सभी के लिए लाभदायक होनी चाहिए। म्यांमार में लागू नियमों तथा लोकतान्त्रिक परिवर्तनों को भारत के द्वारा दोहराया गया। अन्य सभी तीन देशों ने दुनिया के 74 देशों को कोविड-19 के टीके देने के प्रयासों पर भारत की सराहना की।

QUAD विदेश मंत्री:

भारत: डॉक्टर एस. जयशंकर

ऑस्ट्रेलिया: मेरीज़ ए. पायने (Marise Ann Payne)

अमेरिका: एंटनी जे. ब्लिंकेन (Antony J. Blinken)

जापान: तारो कोनो (Taro Kono)

prime_image
About the Author

Working as an SEO Manager at Adda247, I bring over 10 years of experience in Search Engine Optimization (SEO) and digital marketing. I specialize in driving organic growth through data-driven strategies, including keyword research, on-page SEO, off-page optimization, and technical SEO. My area of expertise in the EdTech sector, specifically focusing on competitive exams such as Bank, SSC, Railway, UPSC, and various State Government job examinations.

QR Code
Scan Me