Latest Hindi Banking jobs   »   PFRDA Grade A Recruitment 2026

PFRDA Grade A Notification 2026 Out: 30 पदों पर होगी भर्ती -आवेदन शुरू, देखें योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया

PFRDA Grade A Notification 2026 जारी कर दिया गया है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने 3 सितंबर 2026 को असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ए) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न स्ट्रीम में कुल 30 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण यानी PFRDA भारत में पेंशन क्षेत्र का नियामक निकाय है। यह पेंशन योजनाओं के विनियमन और विकास के साथ-साथ ग्राहकों के हितों की सुरक्षा की दिशा में काम करता है।

PFRDA ग्रेड ए भर्ती 2026 वित्तीय नियामक क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी स्ट्रीम के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्त चेक कर लेनी चाहिए।

PFRDA Grade A Notification 2026 PDF

पीएफआरडीए ग्रेड ए नोटिफिकेशन 2026 में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक विज्ञापन में रिक्तियों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा और चयन से जुड़े नियमों को विस्तार से देख सकते हैं।

PFRDA Grade A Vacancy 2026

PFRDA ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2026 के लिए कुल 30 रिक्तियां घोषित की हैं। इन पदों का वितरण जनरल, रिसर्च, एक्चुअरी और ऑफिशियल लैंग्वेज (राजभाषा) स्ट्रीम में किया गया है।

स्ट्रीम SC ST OBC EWS UR/GEN कुल
जनरल 4 2 7 3 9 25
रिसर्च 1 0 0 0 1 2
एक्चुअरी 0 0 1 0 1 2
ऑफिशियल लैंग्वेज (राजभाषा) 0 0 0 0 1 1
कुल 5 2 8 3 12 30

PFRDA ग्रेड A पात्रता मानदंड 2026

ग्रेड ए भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी। योग्यता स्ट्रीम के अनुसार अलग-अलग है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित स्ट्रीम की पात्रता जांचना जरूरी है।

PFRDA Grade A शैक्षणिक योग्यता

  • संबंधित विषय में मास्टर डिग्री।
  • कानून या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री।
  • सीए, सीएस, सीएमए या सीएफए जैसी प्रोफेशनल योग्यता।
  • फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स और आईटी से संबंधित निर्धारित योग्यताएं।
  • अन्य स्ट्रीम के लिए अधिसूचना में निर्धारित विशेष शैक्षणिक योग्यता।

नोट: अलग-अलग स्ट्रीम के लिए विस्तृत योग्यता अलग हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता अवश्य मिलाएं।

PFRDA Grade A आयु सीमा 2026

PFRDA Grade A Recruitment 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना अधिसूचना में दी गई निर्धारित कटऑफ तारीख के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

PFRDA Grade A आवेदन लिंक 2026

PFRDA Grade A Apply Online 2026 प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।

Click Here to Apply –

PFRDA Grade A के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. PFRDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. करियर या भर्ती सेक्शन खोलें।
  3. PFRDA Grade A Recruitment 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सावधानी से भरें।
  6. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म सबमिट करके इसकी प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

PFRDA असिस्टेंट मैनेजर आवेदन शुल्क 2026

पीएफआरडीए ग्रेड ए आवेदन के लिए श्रेणी के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है।

  • सामान्य, EWS और OBC: ₹1,000 (GST सहित)
  • SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

PFRDA ग्रेड A चयन प्रक्रिया 2026

पीएफआरडीए ग्रेड ए भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को अगले चरण में पहुंचने के लिए निर्धारित मानदंड के अनुसार प्रत्येक चरण में प्रदर्शन करना होगा।

चरण विवरण
चरण-I ऑब्जेक्टिव स्क्रीनिंग परीक्षा में अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और स्ट्रीम आधारित प्रोफेशनल नॉलेज शामिल होगा।
चरण-II वर्णनात्मक अंग्रेजी पेपर और स्ट्रीम आधारित प्रोफेशनल नॉलेज पेपर।
चरण-III चरण-II में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन निर्धारित वेटेज और मेरिट के आधार पर होगा।

FAQs

PFRDA Grade A में चयन कैसे होता है?

PFRDA Grade A में चयन चरण-I, चरण-II और इंटरव्यू के माध्यम से होता है। अंतिम चयन में चरण-II और इंटरव्यू महत्वपूर्ण होते हैं।

PFRDA Grade A की शुरुआती बेसिक सैलरी कितनी है?

PFRDA Grade A की शुरुआती बेसिक वेतन ₹44,500 था। इसके अलावा निर्धारित भत्ते भी मिलते हैं।

PFRDA Grade A 2026 की अधिकतम आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: